मकर राशि के जातको को भावनात्मक रूप से रहना होगा मजबूत

आपका भावनात्मक स्वास्थ्य आपकी सेहत को पूरी तरह प्रभावित कर सकता है। आपकी कमजोर भावना आपको तनावग्रस्त कर सकती है।
Ye hai makar rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है मकर राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 12 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

ग्रहों की दशा आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ समय अनुसार दिनचर्या को पूरी तरह फॉलो करना जरूरी है। सूर्य आपके साथी के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। लेकिन आपकी सेहत ठीक रहने की संभावना है। अपनी उर्जा को लोगों की सहायता करने के लिए प्रयोग कर सकती हैं। हालाँकि, बुध के प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेष रूप से पेट और रीढ़ के हड्डी की समस्या परेशानी में डाल सकती है। बाकी के पूरे दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

 

अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना आपको वित्तीय रूप से भारी पड सकता है। अपने दिनचर्या को ठीक तरह से फॉलो न करने से आप बोरियत, आलस और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकती हैं। एंजाइटी और थकान के कारण आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। खाने में पौष्टिक तत्वों का सेवन स्वस्थ रहने में आपकी मदद करेगा।

 

यह भी पढ़ें:  मूंग, मसूर, उड़द और अरहर, पोषण का खजाना हैं ये 4 दालें, बस एक कटोरी दाल दे सकती हैं ढेर सारे लाभ

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख