वर्क प्रेशर में सेहत को नजरंदाज न करें कर्क राशि की लड़कियां, जानिए 12 राशियों का स्वास्थ्य राशिफल

खुद को शांत करने के लिए मंत्र या शांत संगीत सुने। इससे आपको मानसिक तनाव से दूर होने के साथ अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी।
यह है आपका 26 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 26 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 144

मेष – अपनी इम्युनिटी पॉवर स्ट्रांग करने की कोशिश करें

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। लेकिन आपको अपना इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग बनाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। साथ ही पानी का सेवन भी संतुलित रखने की कोशिश करें। नए काम पर ध्यान केंद्रित करने से चल रहे कार्य धीमे हो सकते हैं। किसी जरूरी व्यक्ति पर ध्यान देने के लिए आपको अपना शेड्यूल बदलना पड़ सकता है। आज ज्यादा खर्चा करने से परहेज करें। आज आपका पारिवारिक जीवन पीछे छूट सकता है, लेकिन किसी शेडुल के कारण सामाजिक जीवन आपकी प्राथमिकता हो सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। उसका ख्याल रखने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – स्विमिंग करने या लंबा समय तक शॉवर लेने से आपको रिलेक्स करने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें

वृषभ – खुद पर ज्यादा दवाब डालना पड़ सकता है भारी

घुटने और पीठ के निचले हिस्से से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। इसका कारण तेज दर्द हो सकता है। खुद पर बहुत ज्यादा दबाव डालने से स्थिति और भी खराब होती जाएगी। आज कार्य व्यस्त रहेगा, लेकिन प्रोडक्टिव नहीं होगा। साथ ही आप दिन के आखिर थकावट महसूस कर सकती हैं। अपने पेपर वर्क व्यवस्थित करके रखें। साथ ही काम पर नए विकास को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी साझा नहीं करें। भाई-बहन के तनाव में होने के कारण आज पारिवारिक जीवन अस्थिर हो सकता है। अपनी ऊर्जा पर काम करने के लिए आप सामाजिक जीवन से पीछे हट सकती हैं।

लव टिप – आज आप पार्टनर को सरप्राइज देने की योजना बना सकती हैं
एक्टिविटी टिप – रीडिंग करना फिर से शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – व्हाइट
कर्म टिप – अतीत पर ध्यान नहीं दें

मिथुन – आज शारीरिक गतिविधि पर ध्यान दे पाएंगी आप

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। साथ ही आप कोई शारीरिक गतिविधि शुरू कर पाएंगी। रात के समय ज्यादा भोजन करने से परहेज करने के साथ अपनी इच्छा पर कंट्रोल रखें। आज आपका काम अनिश्चित बना रहेगा लेकिन आप कुछ फैसलों के जरिए कई चीजों को व्यवस्थित करेंगी। पुराने क्लाइंट आपसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आज कुछ पेमेंट में देरी होने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा क्योंकि आपके पास लंबे समय से दूर दोस्तों से मिलने की योजना हो सकती है।

लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को लेकर गंभीर बनी रहे

ऐक्टिविटी टिप – अपना कमरा और ऑफिस साफ रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – धैर्य बनाएं रखें

कर्क – अपने लक्ष्यों पर काम करना शुरू करें

अगर आपको ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या रहती है, तो आज अपना खास ख्याल रखने की कोशिश करें। इसके अलावा आज भोजन छोड़ने से परहेज करें। आज काम पर आपका दिन व्यस्त हो सकता है। लेकिन काम स्थिर होने के बाद भी आपको बहुत जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती है। विचारों पर स्पष्टता प्राप्त करने के लिए आपको अपने लक्ष्यों को फिर से संगठित करके अपनी मेंटल पॉवर पर काम करना होगा। आज सभी पेंडिंग पेमेंट क्लियर हो सकती हैं। साथ ही अकेले समय बिताने के लिए आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों से दूर हो सकती हैं।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो काम के तनाव के कारण आपको अपने प्रेम जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का समय नहीं मिल पाएगा

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

एक्टिविटी टिप – जर्नलिंग या स्केचिंग करने से आपको मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

सिंह – अत्यधिक मीठे और कैफीन के सेवन से परहेज करें

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। साथ ही आप अपने खाने के अनुशासन को लेकर ज्यादा जागरूक बनी रहेंगी। लेकिन आज बहुत ज्यादा मीठा या कैफीन का सेवन करने से परहेज करें अन्यथा यह आपके स्लीप पैटर्न को खराब कर सकता है। अधूरे कार्यो और नई जिम्मेदारियों के कारण आज काम व्यस्त हो सकता है। साथ ही आज चल रहे काम को लेकर स्पष्टता आने की संभावना है। आज आपको टीम के सदस्यों का काम करना पड़ सकता है, जिससे आपके काम के घंटे लंबे हो जाएंगे और आपको रिलेक्स करने का समय नहीं मिल पाएगा। आज आपका पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। आपके भाई-बहन सहायक होंगे और आपको कोई जरूरी सलाह देंगे जिससे आपको स्पष्टता पाने में मदद मिलेगी।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ अपनी भावनात्मक उम्मीदों को लेकर स्पष्ट बनी रहें

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से नहाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल

कन्या – परिवार में टकराव और बहस करने से परहेज करें

अपनी ऊर्जा पर काम करने और अपने मन की शांति के लिए कोई शारीरिक गतिविधि या आध्यात्मिक गतिविधि करना शुरू करें। साथ ही पानी का सेवन करना भी संतुलित रखें। आज किसी के देरी करने के कारण काम धीमा होने की संभावना है। जिसके कारण आप चिड़चिड़ी महसूस कर सकती हैं। आज अपने काम को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। आज आपको काम संभालने और सभी काम को कंट्रोल करने से खुद को रोकने की जरूरत है। परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ टकराव या बहस करने से परहेज करें।

लव टिप – आज आप मूडी बनी रहेंगी और अकेला रहना चाहेंगी।

एक्टिविटी टिप – उन किताबों को पढ़ें जिन्हें आपने अधूरा छोड़ दिया है।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार का शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करें

तुला – भोजन स्किप करने की गलती नहीं करें

स्वास्थ्य स्थिर बनाए रखने के लिए आपको अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने पर काम करने की आवश्यकता है। काम के दौरान भोजन छोड़ने से परहेज करें। साथ ही आज काम के बाद आपकी आंखें संवेदनशील हो सकती हैं।जिससे आपको किसी काम को,फिर से करना पड़ सकता है। आज काम पर कोई व्यक्ति आपके काम से खुश नहीं होगा, लेकिन आपको अपनी आवश्यकता समझने की जरूरत है। क्योंकि चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने से आपका कॉन्फिडेंस ही कम होगा। आज परिवार के सदस्य आपका समर्थन करेंगे और आपको खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश करेंगे।

लव टिप – आज आपका पार्टनर थोड़ा परेशान हो सकता है। इसलिए चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने से परहेज करें

एक्टिविटी टिप – कार्डियो एक्टिविटी या रनिंग करने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – अधिक क्षमाशील बनने की कोशिश करें

वृश्चिक – हाई ब्लड प्रेशर स्वास्थ्य में खड़ी कर सकता है बाधा

एसिडिटी या सीने से जुड़ी किसी समस्या पर आज ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित रहती हैं, तो आज यह चिंता का कारण बन सकता है। आज आपका काम स्थिर रहेगा। साथ ही किसी क्लाइंट की कोई स्वीकृति आपकी खुशी का कारण बन सकती है। आज आपकी रचनात्मकता भी चरम पर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। सामाजिक जीवन धीमा रहेगा, लेकिन आप किसी दोस्त के निजी जीवन के मुद्दे को सुलझाने में मदद करेंगी। लेकिन आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो कोई जानकार आपकी मुलाकात किसी व्यक्ति से कराने की कोशिश करेगा।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले आभार व्यक्त करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – अपनी तुलना दूसरों से नहीं करें

धनुराशि – सोने से पहले मंत्र या शांत संगीत सुनने से मदद मिलेगी

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। लेकिन रात में खाना स्किप करने से परहेज करें। साथ ही सोने से पहले रिलेक्स करने की कोशिश करें। आज मंत्र या शांत संगीत सुनने से आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिलेगी। आपका काम रुका सकता है, लेकिन चल रहे प्रोजेक्ट पर काम करने को लेकर आपको स्पष्टता मिल सकती है। आज किसी मीटिंग में देरी होने की संभावना है, लेकिन दिन के आखिर तक सभी चीजें ठीक होती जाएंगी। आज सभी पेंडिंग पेमेंट भी क्लियर होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भावनात्मक रूप से आप पर भारी पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए आप पारिवारिक जीवन से पीछे हट सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ बहुत बड़े कमिटमेंट नहीं करें
एक्टिविटी टिप – काम के बाद कार्डियो या वॉक करने से आपको मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – नेवी ब्लू
कर्म टिप – एकाग्र बनी रहें

मकर – अपनी सेहत को नजर अंदाज करने की गलती नहीं करें

आज आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। लेकिन दिन के समय अपनी आंखों और गले का ख्याल रखने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा यह आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। आज आपको अपनी मानसिक गति को धीमा करने की आवश्यकता है, क्योंकि हो सकता है कि दूसरे आपको समझने में सक्षम नहीं हो पाएं। साथ ही खुद की जिम्मेदारी लेने की कोशिश करें। काम की बाधाओं के कारण आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है। आज आपका पार्टनर थोड़ा चिड़चिड़ा व्यवहार कर सकता है, लेकिन उनके साथ शांति से बातचीत करने से उन्हें बेहतर महसूस कराने में मदद मिलेगी।

लव टिप – अपने तनाव के कारण पार्टनर को परेशान नहीं करें

एक्टिविटी टिप – कोई खेल या शारीरिक गतिविधि शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

कुंभ – काम प्रोडक्टिव होने के साथ सेहत अच्छी रहेगी

स्वास्थ्य स्थिर रहने के साथ आप अपनी डाइट में बदलाव कर पाएंगी। जिससे कमजोर आंतो के साथ एसिडिटी और ब्लड प्रेशर की समस्या में राहत मिल पाएगी। आज आपका काम प्रोडक्टिव होने के साथ आपको स्पष्टता मिल पाएगी। साथ ही आज आपको फाइनेंस से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्य आज आपका बहुत ख्याल रखेंगे। अपने पार्टनर के साथ पुरानी बातों पर बात नहीं करें, अन्यथा उन्हें बुरा लग सकता है। आज डिनर पर पुराने दोस्तों से मिलने से आपका सामाजिक जीवन सुचारू बना रहेगा।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आपका कोई दोस्त आपके लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार कर सकता है।

एक्टिविटी टिप – अपने मन को शांत करने के लिए अपनी शाम कुछ देखने या कुछ पढ़ने में बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

मीन – अपनी सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

पेट से जुड़ी समस्या होने के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। लेकिन अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं करें। साथ ही दवा करने के लिए डॉक्टर के पास जाए। खुद को संतुलित बनाएं रखने की कोशिश करें। चीजों को उनके अनुसार चलने दे, जिससे आपको आगे को लेकर बेहतर समझ मिल पाए। अपने मन की गति को धीमा करने की कोशिश करें। रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आप परिवार से दूर हट सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं क्योंकि वे परिवार से जुड़े किसी तनाव से गुजर रहे होंगे।

एक्टिविटी टिप – खाना बनाने से आपको रिलेक्स करने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें

  • 144
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख