scorecardresearch

अपनी आंखों का ख्याल रखें कर्क राशि की महिलाएं

आंखों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अगर आपको चश्मा लगा है तो अपनी आंखो पर ज्यादा दबाव नही डाले।
Written by: Tamanna C
Published On: 27 Jul 2022, 05:04 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Ye hai kark rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आंखों और गले से जुड़ी समस्याओं के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अगर आपको चश्मा लगा है तो अपनी आंखो पर ज्यादा दबाव नही डाले अन्यथा आपकी आखों का नम्बर बढ़ सकता है। अगर आपको लगातार सिरदर्द रहता रहा है, तो कृपया अपनी आंखों की जांच करवाएं। साथ ही काम के बीच आराम करने की कोशिश करें।

काम पर दिन स्थिर रहेगा जिससे आप नए विचारों को लागू करने पर ध्यान दे पाएंगी। आपके आसपास के लोग आपको स्पेस देंगे और आपके फैसलों पर भरोसा करेंगे। दिन के दूसरे भाग में आप दबाव महसूस करेंगी। लेकिन अपनी भावनाओं अपने फैसले और विजन को लेकर बाधा नही बनने दें। अपने स्वयं के प्रति ज्यादा भरोसेमंद बनें। सहकर्मी आपके द्वारा अतीत में लिए गए कुछ निर्णयों पर स्पष्टता लेने के लिए आपके पास आ सकते है। दिन के दूसरे भाग में ज्यादा धन प्रवाह होने की संभावना है।

पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा लेकिन आप आसपास के लोगों के व्यस्त रहने के कारण नजर अंदाज महसूस कर सकती है। पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आपके और परिवार के किसी व्यक्ति के बीच मतभेद हो सकता हैं, जिसे सामान्य बातचीत से सुलझाया जा सकता है। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में अपने निजी जीवन के तनाव को लाने से परहेज करें। सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है क्योंकि आप अपना समय आराम करने या अच्छी नींद लेने में बिताएंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अधूरे कार्यो पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लोगों से पीछे हटने की कोशिश करेंगी।

ऐक्टिविटी टिप – अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – पेस्टल हरा
कर्म टिप – मूडी होने से बचें

यह भी पढ़े – बढ़ती जा रही है तीखे की क्रेविंग? तो इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं ये 7 कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख