आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। परंतु आपको एसिडिटी की समस्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे में घरेलू उपचार की मदद ले सकती हैं। साथ ही अनुशासित जीवन शैली को फॉलो करने की जरूरत है। नियमित रूप से संतुलित आहार का पालन करें, यह आपको सेहतमंद रहने में मदद करेगा। काम के बाद कुछ देर शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालने की जरूरत है। साथ ही सुबह उठकर योग का अभ्यास करने से पूरे दिन मानसिक रूप से सक्रिय और संतुलित रहने में मदद मिलेगी।
आज आपका कार्य तनावपूर्ण रहेगा। आपके गलत व्यवहार के कारण कार्यस्थल पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सहकर्मी आप से दूरी बनाने के साथ चिढ़े रहेंगे। इसीलिए अपने व्यवहार को विनम्र रखने का प्रयास करें। साथ ही लोगों की बातों को सुनने और समझने की जरूरत है। सीनियर्स की बातों को व्यक्तिगत रूप से न लें, क्योंकि ऐसा करना आपको मानसिक रूप से तनावग्रस्त कर सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज के दिन कई नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी रचनात्मकता को दिखाने का यह सही मौका रहेगा। अटके हुए वित्त के चालू होने की संभावना है।
परिवार के बड़े सदस्यों के कारण आज आपका परिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। परिवारिक योजनाओं को रद्द करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर भाई बहन से मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। पार्टनर के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। वहीं उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। यह उन्हें बेहतर महसूस करने में मदद करेगा। आज सामाजिक जीवन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप कई योजनाओं मके शामिल हो सकती हैं, जहां नए लोगों से मुलाकात होगी। यदि आप सिंगल है, तो आज मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगी, ऐसे में किसी भी व्यक्ति से मिलने का फैसला न करें।
एक्टिविटी टिप – अपनी मन पसंदीदा पुस्तकों को पढ़ सकती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – पिला
प्यार के लिए लकी रंग – सफेद
कर्म टिप – लोगों के प्रति क्षमाशील रहने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: नाखूनों पर पड़ने वाले सफेद धब्बे हो सकते हैं ल्यूकोनीशिया के संकेत, जानिए क्या हैं इसके कारण
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें