स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। पिछले कुछ दिनों की तुलना में मानसिक रूप से आप अपने विचारों में तनावमुक्त और स्पष्ट महसूस कर पाएंगी। समय पर भोजन करने की आवश्यकता है। वर्कआउट करते समय खुद पर ज्यादा जोर लगाने से परहेज करें।
काम व्यस्त रहेगा क्योंकि आज आपकी कई मीटिंग हो सकती हैं। आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि आप अपने द्वारा भेजे गए सभी डॉक्यूमेंट और ईमेल की दोबारा जांच करें अन्यथा आप छोटी-छोटी गलतियां भी कर सकती हैं। सहकर्मी सपोर्टिव होंगे और नए काम की संरचना में आपकी मदद भी करेंगे। जब आप पेपर वर्क पर ध्यान देने के साथ मीटिंग के लिए अपने विचारों और प्रस्तावों को लिखेंगी तो दिन का दूसरा भाग ज्यादा आरामदेह रहेगा। अनावश्यक खर्चो से परहेज करें।
परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। परिवार का कोई बड़ा सदस्य भविष्य से जुड़े कुछ मामलों पर चर्चा करने की कोशिश करेगा। क्योंकि उन्हें आपकी चिंता हो सकती है। इसे आपको कंट्रोल करने की कोशिश नही समझे। पार्टनर अपने काम में व्यस्त हो सकता हौ। जिससे आप पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताएंगी। इससे आपको शांत होने और तनावपूर्ण दिन से राहत पाने में मदद मिलेगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से पीछे हटने की कोशिश करेंगी, जिससे आप बात कर रही हैं। क्योंकि आप वास्तव में उनके साथ अपना भविष्य नही सोचती है।
ऐक्टिविटी टिप – ग्राउंडिंग के लिए कुछ ध्यान करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए लकी रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को नहीं बढाए
यह भी पढ़े – वेट लॉस यात्रा में क्या खाएं और क्या नहीं, असमंजस में हैं? तो नोट कर लें ये 5 लो कैलोरी फूड्स