आज आपका स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। वहीं मानसिक स्वास्थ्य और भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसमी बदलाव के कारण आप एलर्जी से परेशान रह सकती हैं। इसके लिए प्राकृतिक उपाय करने की कोशिश करें। अधिक दवा लेने से बचें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ सेहत के लिए समयअनुसार भोजन करने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपका कार्य स्थिर रहेगा। इस समय आप अपनी जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती हैं। वहीं काम के सिलसिले में किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपका व्यवहार कर्कश और चिड़चिड़ रह सकता है।
आज आपके पार्टनर कार्य में अधिक व्यस्त रह सकते हैं, इस वजह से आप दोनों के बीच नोकझोंक होने की संभावना है। सामाजिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। वही आपके दोस्तों का भी व्यवहार आज उचित नहीं रहेगा। हालांकि, आज आपको कई जगहों पर यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। परंतु यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए कुछ भी करने से पहले स्वास्थ्य का ध्यान करना न भूलें। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आप किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकती है। उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें।
गतिविधि टिप – मानसिक रूप से संतुलित रहने के लिए योग का अभ्यास करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म युक्ति – क्षमाशील बने
यह भी पढ़ें: फिट और फाईन रहना है, तो उम्र के तीसरे दशक में इन 5 चीजों पर जरूर रखें नजर