आज आपका स्वास्थ्य नाजुक रहेगा। पैर और घुटनों के दर्द से परेशान रह सकती हैं। मानसिक तनाव के कारण नींद के पैटर्न में गड़बड़ी देखने को मिल सकती है। लंबी सैर पर जाने से आपको शांत रहने में मदद मिलेगी। मील स्किप करने से बचे। साथ ही संतुलित आहार में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करने से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। रात को सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास करना न भूले, क्योंकि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
कार्य आज धीमी गति से आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सकारात्मक दृष्टिकोण कार्य को समय रहते पूरा करने में मदद करेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सहकर्मियों के साथ बातचीत करते वक्त सावधान रहें। वही आज लंबित कार्यों की समय सिमा होने के कारण आप परेशान रहेंगी। अधिक दबाव में न रहे, क्योंकि ऐसे में सहकर्मियों की मदद ले सकती हैं। अतीत के मुद्दों को लेकर सीनियर से बहस होने की संभावना है। इसीलिए अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।
आज आपके तनाव का असर परिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। आपको परिवार के सदस्यों की समस्या को सुनने और समझने की जरूरत है। किसी तरह के बहाने बनाने और बचाव करने से बचे। अतीत के मुद्दों को लेकर दूसरों को दोष देना वर्तमान में आपके लिए परेशानी पर कर सकता है। अततः आपको ऐसी परिस्थितियों से दूरी बनाने की आवश्यकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ संगीत सुनते हुए बिता सकती हैं। यह पूरे दिन के तनाव को दूर करेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज विवाह के संबंध में परिवार के सदस्यों से मुलाकात हो सकती है।
एक्टिविटी टिप – व्यायाम का व्यास करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों की बात पर ज्यादा ध्यान न दें।
यह भी पढ़ें: गर्मी और कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के बीच जरूरी है इम्युनिटी बूस्ट करना, ये 7 सुपरफूड्स कर सकते हैं आपकी मदद