स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और आप अनुशासित डाइट के साथ और एक्सरसाइज का पालन भी कर पाएंगी। लोगों से मदद लेने के लिए तैयार रहे खासकर के अगर वे आपकी रुचि की डाइट या एक्सरसाइज के बारे में ज्यादा जानते हैं।
दिन का पहला भाग प्रोडक्टिव रहेगा, लेकिन अन्य लोगों के कारण दिन का दूसरा भाग धीमा हो सकता है। रुके हुए काम अटकने की संभावना है, इसलिए चीजों पर ज्यादा जोर देने की कोशिश नही करें। काम पर लोगों के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। अंतिम समय में वर्क शेडुल में होने वाले बदलाव निराशा का कारण बन सकते है। लेकिन इससे आपको अपने अधूरे कार्यो पर ध्यान केंद्रित करने में समय मिल पाएगा।
मानसिक थकावट होने के कारण आप परिवार के सदस्यों से परेशान हो सकती है। अपने विचारों पर काम करने के लिए समय निकाले। अपने पार्टनर को किसी अनुमान पर छोड़ने के बजाय उनसे बात करने की कोशिश करें। क्योंकि धारणाएं केवल ज्यादा गलतफहमी पैदा करेंगी। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। आपके पास उन दोस्तों से मिलने की प्लानिंग होगी जिन्हें आपने लंबे समय से नहीं देखा है। यह आपके लिए पारिवारिक तनावों से एक अच्छा ब्रेक साबित हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी से ध्यान हटा सकती है। क्योंकि आपको एहसास होगा कि आप दोनों एक जैसे नही है।
ऐक्टिविटी टिप – सोने से पहले जप करने या मेडिटेटिव संगीत सुनने में समय बिताएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – काम के तनाव को घर न ले जाएं
यह भी पढ़े – बरसात में ताजा खजूर खाना दे सकता है आपको ये 5 फायदे, एक्सपर्ट बता रहीं हैं खाने का सही तरीका
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें