पेट और पीठ के निचले हिस्से के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। आपको अपने खान-पान की आदतों को संतुलित रखने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह आपके हाथ में है। सहनशक्ति और ऊर्जा शक्ति को बढ़ाने के लिए व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। व्यस्तता के कारण रात को देर से भोजन करने की आदत में सुधार करने की जरूरत है। क्योंकि यह आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। नए पार्टनरशिप की शुरुआत करने का सोच सकती हैं। वहीं लंबे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। सहकर्मी लंबित कार्यों को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। ऐसे में मदद मांगने में न हिचकिचाएं। आज भविष्य की योजना को लेकर नए विचार पर सहकर्मी से बातचीत कर सकती हैं। दूसरों पर अधिक खर्च करने से बचें। अन्यथा आपके बेफिजूल के खर्चे आर्थिक संकट का कारण बन सकते हैं।
छाती संबंधी समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें। ऐसा करने से उन्हें अच्छा महसूस होगा। सामाजिक जीवन व्यस्तता से भरा रहेगा। वहीं लंबे समय बाद कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। लोगों के पीठ पीछे उनकी आलोचना करने से बचें क्योंकि ऐसा करना एक नकारात्मक व्यक्तित्व की निशानी है। आज पार्टनर पारिवारिक दायित्वों में व्यस्त रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आज कॉमन फ्रेंड्स के माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ डेट पर जा सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले ध्यान का अभ्यास और संगीत सुनने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – हर परिस्थिति में ढलने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: फ्लू से लेकर लो ब्लड शुगर तक का कारण बन सकती है कीटो डाइट, यहां जानिए इसके स्वास्थ्य जोखिम