कूल्हे और पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने के कारण आज आपके दैनिक दिनचर्या में रूकावट आ सकती है। मालिश और मांस पेशियों को आराम देने वाले स्प्रे की मदद से राहत मिलेगी। यदि आप शुगर या ब्लड प्रेशर से ग्रषित हैं, तो आज आपका दिन तनावपूर्ण रह सकता है। अपनी दवाइयों को समय पर लेने का प्रयास करें। साथ ही संतुलित आहार में जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन को शामिल कर सकती हैं। शारीरिक रूप से संतुलित रहने के लिए सुबह उठकर व्यायाम का अभ्यास करना उचित रहेगा।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। परंतु पेपर वर्क को व्यवस्थित रखने की जरूरत है। कुछ अटके हुए कार्य वर्तमान के काम में बाधा बन सकते हैं। कागजी कार्यों को व्यवस्थित करने में सहकर्मियों की मदद ले सकती हैं। वहीं सीनियर्स द्वारा निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। वही पुराने क्लाइंट्स आज तनाव का कारण बन सकते हैं।
आज आपका परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। साथ ही परिवार के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार, पार्टनर और भाई बहन के साथ समय व्यतीत करने के लिए सामाजिक दायित्वों से दूरी बना सकती हैं। हालांकि, आज पार्टनर भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे, ऐसे में उन्हें कुछ भी कहने के पहले दो बार सोच लें, अन्यथा उनकी भावनाओं को और ज्यादा चोट पहुंच सकती है। यदि आप सिंगल है, तो अतीत के किसी व्यक्ति से दुबारा से जुड़ने की योजना बना सकती है। हालांकि, सोच समझ कर फैसला करें अन्यथा बाद में पछताना पड सकता है।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले अपनी रुचि की पुस्तकें पढ़ने की आदत बनाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए लकी रंग – पिला
कर्म टिप – फिजूल की बातों को जाने दें।
यह भी पढ़ें: सीने में जलन का कनेक्शन कहीं आपके पेट से तो नहीं? जानिए हार्ट बर्न के बारे में सब कुछ
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।