scorecardresearch

रात को सोने से पहले ध्यान और योग का अभ्यास करें मेष राशि की महिलाएं

रात को सोने से पहले ध्यान और योग का अभ्यास करने से आपको दिन भर के मानसिक थकान को दूर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही यह आपकी अच्छी नींद के लिए भी जरूरी है।
Written by: Tamanna C
Published On: 19 May 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
mesh raashi ka aaj ka raashifal
ये है मेष राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आज आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पीठ के निचले हिस्से और कंधे की समस्या के प्रति सचेत रहने का प्रयास करें। आपकी कमजोर मांसपेशियां पूरे दिन आपको परेशान और विचलित रखेंगी, ऐसी परिस्थिति में अपने दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करें। समय अनुसार और स्वस्थ भोजन का सेवन करने से आपको मदद मिलेगी। अपने खाने की मात्रा के साथ-साथ उसके गुणवंता का भी खयाल रखें। वहीं दवाइयां छोड़ने से बचें। अन्यथा यह आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

आज आपका काम सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेगा। परंतु ग्राहकों की ओर से देरी होने की संभावना है। वहीं व्यवसायिक लोग आज नए पार्टनरशिप की शुरुआत करने पर विचार करेंगे। हालांकि, व्यापार और रचनात्मक उद्योग से जुड़े लोगों को आज के दिन लाभ मिलने की संभावना है। वहीं आज कार्य संबंधी विचारों पर चर्चा करने के लिए अतीत के लोगों से दुबारा से जुड़ सकती हैं। उनकी ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। वहीं सहकर्मियों के साथ आर्थिक मामलों पर बातचीत करते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

आज परिवार के सभी सदस्य अपनी अपनी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आज पार्टनर आपके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। वहीं कई सामाजिक योजनाओं में भाग लेने का निमंत्रण प्राप्त होगा, परंतु पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने के कारण आप इनमें शामिल नहीं हो पाएंगी। वहीं आपका कोई दोस्त आज अपने निजी रिश्ते को लेकर भावनात्मक रूप से परेशान रह सकता है। ऐसे में समय निकालकर उनसे बातचीत करने का प्रयास करें। यदि आप सिंगल है, तो अतीत से जुड़े किसी व्यक्ति का ध्यान अपनी और आकर्षित कर सकती है।

एक्टिविटी टिप – योग और ध्यान का अभ्यास करने से सहनशक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा
कर्म टिप – लोगों की बात पर ज्यादा ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें: फिटनेस और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है सिद्धा वॉकिंग, जानिए कैसे करना है इसका अभ्यास

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख