पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों के कारण आज आपका स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। बेवजह अधिक दवाइयां लेने से आप कमजोरी महसूस कर सकती है। नींद के पैटर्न में सुधार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना आपको भारी मुसीबत में डाल सकता है। इसलिए अपने शरीर को आवश्यकता अनुसार आराम देने की कोशिश करें। इसलिए इस पर ध्यान देने के साथ-साथ जरूरी एहतियात बरतने की भी आवश्यकता है। महिलाओं को खासकर अपने इंटिमेट हेल्थ के प्रति जागरूक रहना चाहिए। क्योंकि इसके प्रति लापरवाही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। मानसिक रूप से शांत रहने के लिए रात को सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास करें।
आज कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेगा। लंबित कार्यों के होने की वजह से आप तनावग्रस्त रह सकती हैं। सीनियर्स से आज बेवजह बहस होने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति से बचने की कोशिश करें। क्योंकि ऐसे में आप मानसिक रूप से अधिक अशांत रहेंगी। वहीं वित्तीय परेशानियों के कारण कार्य में और देरी हो सकती है। हालांकि, दिन के अंत तक परिस्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है।
पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ समय बिता सकती हैं। वहीं आज किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल होंगी जहां आपके कार्य क्षेत्र से जुड़े कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज शाम उद्योग के बारे में कई बातें सीखने को मिलेंगी। दिन के अंत में किसी दोस्त को आपकी आर्थिक रूप से जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में उनकी मदद करने की कोशिश करें। यदि आप सिंगल हैं, तो आज अतीत के किसी व्यक्ति के साथ दुबारा से मुलाकात हो सकती है।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने के पहले योग का अभ्यास करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: फ्राइडे को बनाना है गुड फ्राइडे, तो मंडे से ही रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।