स्वास्थ्य से सम्बन्धित किसी मुद्दे के कारण आप परेशान हो सकती है। आप किसी बात के बारे में ज्यादा या बहुत गलत सोच रही है, जिसके सच होने की कोई उम्मीद भी नही है। कोई मेडिकल चेकअप या किसी विशेषज्ञ से परामर्श आपको मानसिक रुप से राहत दे सकता है। आज खाना छोड़ने से परहेज करें। मानसिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहने के कारण स्लिप पैटर्न गड़बड़ा सकता है। दिन का दूसरा भाग थका देने वाला होगा साथ ही अत्यधिक डेस्क वर्क शरीर में दर्द का कारण बन सकता है। तैलीय भोजन से परहेज करने की कोशिश करें।
काम पर लोगों की राजनीति और आलोचना के कारण लडाई- झगडा होने की संभावना है। सीनियर्स से ज्यादा जिम्मेदारियां मिल सकती है। लेकिन अपनी बात को साबित करने की कोशिश नही करें। समय को बीतने दें, जिससे चीजें अपने आप ठीक हो सके। अपने द्वारा लिए गए निर्णयों की वजह देने की कोशिश नही करें। आज होने वाली मीटिंग में देरी होने की संभावना है। लेकिन इसे व्यक्तिगत रूप से नही लें। साथ ही अपने फाइनेंशियल पेपर वर्क को व्यवस्थित करने की कोशिश करें।
पारिवारिक दायित्वों के कारण पारिवारिक जीवन व्यस्त हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ बॉन्डिंग और यादें बनाने के लिए क्वालिटी टाइम बीता सकती है। पार्टनर सपोर्टिव रहेगा और आपको अपने लिए समय भी देगा। साथ ही वे निवेश के जुड़े फैसले करने के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं। पारिवारिक प्राथमिकता के कारण सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है। अतीत में किसी के द्वारा हुई गलतफहमियों के कारण किसी पुराने दोस्त के साथ मनमुटाव करने से बचें। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी दूर के रिश्तेदार के माध्यम से विवाह के उद्देश्य से आपकी किसी से मुलाकात होने की संभावना है। चीजों को धीमी गति से लेनी की जरूरत है।
ऐक्टिविटी टिप – काम पर जाने से पहले जिम जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – जाने देना
यह भी पढ़े –वेट लाॅस और पाचन के लिए बेस्ट ऑप्शन है लौकी, नोट कीजिए लौकी की बेसन वाली रेसिपी
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।