कमर के निचले हिस्से और कूल्हे से संबंधी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे में अधिक परिश्रम करने और भारी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से बचें। क्योंकि यह आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ा सकती है। दिन के दूसरे भाग में ब्लड प्रेशर के मरीज, सेहत के प्रति सचेत रहें। साथ ही मील स्किप करने से बचें। अपनी आहार योजना में अनुशासन लागू करने की जरूरत है।
आज आपका कार्य तनावपूर्ण रहेगा। आपको गलत व्यवहार के कारण कार्यस्थल पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सहकर्मी भी आज आपसे नाराज रहेंगे। इसीलिए अपने व्यवहार को विनम्र रखने का प्रयास करें। साथ ही लोगों की बातों को सुने और समझें। वहीं सीनियर्स की बातों को व्यक्तिगत रूप से न लें, क्योंकि ऐसा करना आपको मानसिक रूप से तनावग्रस्त कर सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज के दिन कई नए अवसर प्राप्त होंगे। अटके हुए वित्त के चालू होने की संभावना है।
आज आपका पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सेहत बिगड़ने की संभावना को देखते हुए उनकी सेहत के प्रति सचेत रहने का प्रयास करें। हालांकि, ऐसा कुछ भी ऐसा नहीं है, जो दिनचर्या को प्रभावित कर सके। वहीं पार्टनर की सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसी परिस्थिति में उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करें। यह आप दोनों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। साथ ही आज पारिवारिक दायित्वों में व्यस्त होने के कारण सामाजिक जीवन पर ध्यान केंद्रित नही रख पाएंगी। यदि आप सिंगल है, तो भावनात्मक रूप से मूडी हो सकते हैं। ऐसे में अतीत के लोगों से जुड़ने से बचें।
एक्टिविटी टिप – अपने विचारों को स्पष्ट रखने का प्रयास करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – फिजूल की बातों पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: अपने ऑफिस कुलीग को डेट कर रहीं हैं, तो इन 5 बातों का हमेशा रखें ध्यान
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।