एलर्जी और गले से जुड़े समस्याओं के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आपको बर्फ या ठंडी चीज से परहेज करने की आवश्यकता है। जो आपकी स्थिति को बढ़ा सकती है। हल्दी का दूध जैसे घरेलू नुस्खे या भाप लेना आपकी मदद कर सकता है। मसालेदार भोजन से परहेज करने के साथ आज अपने हल्का भोजन करने का प्रयास करें।
काम स्थिर रहेगा, लेकिन आज आपको टीम के नए सदस्यों को नियुक्त करने की आवश्यकता हो सकती है। आज आप अपने रचनात्मक विचारों को प्रसारित करने पर भी ध्यान देंगी। धैर्य रखने की कोशिश करें क्योंकि वक्त बदलते देर नही लगती। जैसा आपने सोचा है सभी चीज़ वैसी होने की संभावना है। आज किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं करें। कोई पुराना ग्राहक आपको किसी नए काम को लेकर सलाह दे सकता है। लेकिन शुरुआत में चीजें धीमी होने की संभावना है।
पारिवारिक मोर्चे पर, परिवार का कोई बड़ा सदस्य अपने निजी जीवन के बारे में सलाह या निर्णय लेने के लिए आपसे संपर्क कर सकता है। वे परेशान हो सकते हैं और आपको अपना विश्वासपात्र मान सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप उनके भरोसे पर कायम रहें और जो वो आपको बताते है उस किसी से शेयर नहीं करें। आज आपको दूसरे की समस्या में घसीटा जा सकता है। कोई पुराना दोस्त कुछ गलतफहमियों को दूर करने के लिए आपसे संपर्क कर सकता है। मामले को घसीटने और घमंड को बीच में लाने के बजाय ज्यादा क्षमाशील बनने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं तो आप नए लोगों से जुड़ने के लिए खुद को आगे बढ़ा सकती है।
ऐक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से स्नान करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – प्राप्त करने की कोशिश करें
यह भी पढ़े – आज ही अपनाएं ये 6 हेल्दी हेबिट्स, जिससे बिना मेकअप भी करेंगी ग्लो
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।