मौसम में बदलाव के कारण हल्का बुखार महसूस होने से सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। गले में थोड़ी संवेदनशीलता होने की संभावना है। खुद दवा करने के बजाय डॉक्टर की मदद लेने की कोशिश करें। आज आपको पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की जरूरत है। साथ ही बाहर का खाना खाने से भी परहेज करें।
काम संतुलित होने की संभावना है। आप इस बात को समझ पाएंगी कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है। पुराने ग्राहकों से सम्मान और प्रशंसा मिलने की संभावना है। जिससे आपके सहकर्मी आपकी ओर ज्यादा ध्यान देंगे। अगर आप नई नौकरी या व्यापार में विस्तार की सोच रही हैं, तो आज आप ऐसे लोगों तक पहुचेंगी जो आपकी मदद या आपका मार्गदर्शन कर सकते है। आर्थिक मामलों को लेकर सीनियर्स के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें।
परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कोई आपके और आपके परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकता है। समझदार बने और आज अपने परिवार के बारे में किसी भी बात पर भरोसा नही करें। ओवर रिएक्ट नही करें और अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा करने की कोशिश करें। बेवजह के मनमुटाव की वजह से आप उन्हें परेशान कर सकती हैं, जिसका आपको बाद में पछता हो सकता है। अपने मन को व्यथित करने के लिए आज आप किसी दोस्त से मिल सकती है। साथ ही वो आपको समझने की कोशिश करेंगे। उनकी सलाह स्वीकार करने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको एक्स के बारें में कुछ सुनने को मिल सकता है। इसके कारण परेशान होने से बचे।
एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – कृतज्ञ होने का अभ्यास करें
यह भी पढ़े – क्यों बढ़ जाता है मानसून में ईयर इंफेक्शन? एक्सपर्ट बता रहे हैं कारण और बचाव के उपाय