पिछले दिनों से चल रही परेशानियों के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। वहीं अनावश्यक दवाइयों के कारण ऊर्जाशक्ति में कमी और नींद का पैटर्न और असंतुलित रह सकता है। आज आपका दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। साथ ही शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकती है। ऐसे में अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकल कर शरीर को पर्याप्त आराम देने का प्रयास करें।
आज आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगी। नए कार्य की शुरुआत कर सकती हैं। टीम के सदस्यों के साथ कार्य योजना की तैयारी करेंगी। वहीं आपको अधिक जिम्मेदारी और शक्ति सौंपी जा सकती है। आज आप सीनियर्स के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। ग्राहक पुराने काम की मांग कर सकते हैं। हालांकि, अपने वित्त को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। अन्यथा आगे चलकर यह आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। किसी तरह का निर्णय लेने से पहले पूरी बात को समझ लेना जरूरी है।
परिवारिक जीवन तनाव से घिरा रहेगा। परिवार का कोई व्यक्ति आपके प्रति क्रोधित रह सकता है। ऐसे में बिना प्रतिक्रिया दिखाएं उनकी बातों को सुने और स्थिति को विनम्रता से सुलझाने का प्रयास करें। पार्टनर आज अधिक सपोर्टिव रहेंगे, साथ ही परिवारिक स्थिति को शांत रखने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अधिक व्यस्त होने के कारण वह तनावपूर्ण रह सकते हैं। परिवार और पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने के कारण सामाजिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। यदि आप सिंगल है, तो सामाजिक कार्यक्रम में किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। ऐसे में अपने मित्र के माध्यम से उस व्यक्ति से जुड़ सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – योग और व्यायाम का अभ्यास करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अपने निर्णय को लेकर स्पष्ट रहें।
यह भी पढ़ें: इन 3 तरह से आपके जोड़ों और बोन हेल्थ को प्रभावित कर सकता है मोटापा
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।