आज गर्दन में ऐंठन और मांसपेशियों में कमजोरी के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं आज नींद की समस्या से परेशान रह सकती हैं। भारी वजन उठाने से बचें यह आपकी समस्या को ट्रिगर कर सकता है। लाइट स्ट्रेच और फिजियोथेरेपी की मदद से आपको राहत मिलेगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का प्रयास करें। अपने संतुलित आहार में ठंडे फल और हरी सब्जियां शामिल कर सकती हैं। वहीं नींद के पैटर्न में गड़बड़ी के कारण आप अगले पूरे दिन आलस महसूस करेंगी। इसीलिए रात को समय अनुसार सोने की कोशिश करें।
आज आप कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगी। पुराने क्लाइंट और सीनियर्स के बीच संतुलन बनाए रखना थोड़ा कठिन हो सकता है। कार्य में नए विचारों और पार्टनरशिप को लागू करने की सोच सकती हैं। अपने आगामी मीटिंग की योजनाओं को व्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित रखें। वहीं पुराने ग्राहको द्वारा कार्य को पूरा करने के लिए दबाव बनाया जा सकता है। हताश होने की जगह काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर मनमुटाव का माहौल रहेगा। इसलिए सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर रहने का प्रयास करें। वहीं कल के दिन कार्य संबंधी कई स्पष्टता प्राप्त होंगी।
आज परिवार के सदस्य आपसे समय की मांग कर सकते हैं। उनके साथ व्यक्तिगत निर्णयों पर चर्चा करना उचित रहेगा। परंतु इसके पहले अपने निर्णय को लेकर स्पष्ट रहे। दिन के अंत में किताब पढ़ते हुए या व्यायाम का अभ्यास करके कुछ समय अकेले व्यतीत कर सकती है। वहीं आपका सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। यदि आप सिंगल है, तो मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलने की योजना बना सकती है।
एक्टिविटी टिप – अपनी रुचि पर किताबें पढ़ने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए लकी रंग – लाल
कर्म टिप – विवेकपूर्ण रहे।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में झुलसी और मुरझायी त्वचा में नई जान डाल सकते हैं ये 5 नेचुरल स्क्रब