राशिफल 8 जुलाई : सक्रिय रहने के लिए योगाभ्यास जरूर करें, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रकृति का साथ भी जरूरी है। मन को शांत करने के लिए ध्यान करें और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज और योगासन करें। साथ ही संतुलित भोजन लें
aaj ka rashifal
यहां है आपका 01 मई का राशिफल
Written by: Sheetal Shaparia
Published On: 8 Jul 2023, 07:00 am IST

मेष- सेहत पर ध्यान देने की जरूरत

डिअर एरीज, आज आपके स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, गले की परेशानी और सर्दी के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कुछ प्राकृतिक उपचार आज़माएं। कार्यस्थल पर दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। रुके हुए कार्यों के संबंध में आज स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। नतीजों पर भरोसा मत करें। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य के साथ धैर्य से काम लें। ज़्यादा प्रतिक्रिया देंगी, तो किसी की भावना आहत हो सकती है। सामाजिक मोर्चे पर काम से जुड़े कुछ मुद्दों पर सलाह के लिए दोस्त आपसे संपर्क कर सकते हैं।

लव टिप: आज पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
एक्टिविटी टिप: मालिश या भाप लेने से तनाव दूर करने में मदद मिलेगी।
काम के लिए शुभ रंग: हल्का नीला।
प्यार के लिए शुभ रंग: गहरा गुलाबी।
हेल्थ टिप: विवेकशील बनें।

वृषभ – संतुलित आहार लें

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, आज आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप संतुलित आहार खाने का प्रयास करें। आज आप दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगी। सुबह के समय आप काफी ऊर्जावान रहेंगी। कार्यस्थल पर आज के दिन परेशानी हो सकती है। योजनाओं में व्यवधान आएगा। संतुलन बनाने और अधूरे काम पूरे करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करेंगी, तो चल रही कुछ पारिवारिक कठिनाइयों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी और सलाह भी मिलेगा।

लव टिप: अपने साथी की समझ को हल्के में लेने से बचें।
एक्टिविटी टिप: अपने कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करें।
कामकाज के लिए शुभ रंग : हल्का हरा।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग : गहरा हरा।
हेल्थ टिप: दृढ़ रहें।

मिथुन- वर्क फ्रंट पर रहेगी व्यस्तता

मिथुन राशि वाले जातकों का आज स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। दिन के दूसरे भाग में बाहरी भोजन के कारण पेट में मामूली असंतुलन हो सकता है। कार्यस्थल पर आपका दिन व्यस्त रहेगा। आपको अपनी स्किल का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। आपके लिए निर्णय लेना आसान होगा। क्योंकि इसके बारे मी आपको पहले से सूचना मिली हुई है। खान-पान की आदतें संतुलित होनी चाहिए। घर में काफी तनाव रह सकता है। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार से थोड़ी अनबन हो सकती है। सामाजिक तौर पर किसी तरह की सलाह मांगने के लिए आप लोगों से संपर्क कर सकती हैं।

लव टिप: यदि आप अकेली हैं, तो आज आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से होगी।
एक्टिविटी टिप: स्ट्रेच, योग या ध्यान करें।
कार्य के लिए शुभ रंग : हरा।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: सफ़ेद।
हेल्थ टिप: निर्णायक बनें।

कर्क-ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत

आज का स्वास्थ्य राशिफल संकेत देता है कि जातक को भावनात्मक तनाव रहेगा। इसलिए आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। दोपहर के समय ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें। वर्क प्लेस पर काम धीमा रहेगा, क्योंकि आप किसी और के बारे में चिंतित रहेंगी। आपको ध्यान केंद्रित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपने आप को थोड़ा आराम दें। सेल्फ केयर के लिए अभ्यास करें। स्वास्थ्य और जीवन शक्ति को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से खाएं। भाई-बहनों के साथ अनबन होने से पारिवारिक जीवन कठिन हो सकता है।

लव टिप: अपने पार्टनर के साथ बिताने के लिए कुछ समय निकालेंगी।
एक्टिविटी टिप: नृत्य करें या किसी प्रकार का कार्डियो करें।
काम के लिए भाग्यशाली रंग: ऑफ व्हाइट।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: समुद्री हरा।
हेल्थ टिप: धैर्य रखें।

सिंह- अपनी दवा न छोड़ें

सिंह राशि वालों के लिए दैनिक स्वास्थ्य राशिफल भविष्यवाणी करता है कि पेट और रक्तचाप की समस्याओं के कारण आपका स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा। आज अपनी दवा न छोड़ें। कार्यक्षेत्र में आपका दिन स्थिर रहेगा। आपको नए ग्राहक, परियोजनाएं या नए रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। किसी के साथ उनके निजी स्थान पर काम करते समय विवेक का प्रयोग करें। आखिरी समय में अपने परिवार के साथ योजना बनाकर आराम कर सकती हैं। घटनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करने की बजाय समय के साथ चलें।

लव टिप: प्रेम के मोर्चे पर दिन तनावपूर्ण होगा।
एक्टिविटी टिप: शाम को पढ़ने या अन्य गतिविधि में समय बिताएं। यह अच्छा महसूस कराएगा।
काम के लिए शुभ रंग: लैवेंडर।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: काला।
हेल्थ टिप: अपनी तुलना दूसरों से न करें।

कन्या- सोने से पहले ध्यान करें

कन्या स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, आज आपकी छोटी-मोटी स्वास्थ्य परेशानियां आपको चिंतित करेंगी। आज अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखना न टालें। ऐसा नहीं करने पर आपको इसका पछतावा हो सकता है। आपके साथ लगातार समस्याएं बनी रहेंगी, जिनके इलाज की आवश्यकता होगी। कार्यस्थल पर आपका दिन सार्थक रहेगा, क्योंकि आपका मन साफ़ है। आज आपकी दूरदर्शिता का गुण देखने को मिलेगा। लेकिन अपने पैर ज़मीन पर रखें। नींद में खलल के कारण थकान हावी हो जाएगी। पेट खराब हो सकता है। परिवार के सदस्य अपने-अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ संपर्क में रहने पर आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा।

लव टिप: अपने पार्टनर के साथ अपनी असुरक्षाओं के बारे में ईमानदार रहें, ताकि वे आपको बेहतर समझ सकें।
एक्टिविटी टिप: सोने से पहले ध्यान करें।
काम के लिए शुभ रंग: ग्रे।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: गहरा नीला।
हेल्थ टिप: दूसरे लोगों की समस्याओं से अलग रहें।

तुला- पार्टनर से बना सकती हैं दूरी

आपके स्वास्थ्य पूर्वानुमान के अनुसार, आज आप संभवतः शारीरिक गतिविधि फिर से शुरू करेंगी। अपने आहार के बारे में किसी प्रशिक्षक या आहार विशेषज्ञ से मार्गदर्शन ले सकती हैं। यदि आप बाहर जाने का निर्णय लेती हैं, तो अधिक भोजन करने का प्रयास नहीं करें। इससे बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपका दिन कामकाज में व्यस्तता भरा रहेगा। लेकिन फलदायी नहीं रहेगा। आज आप अनिश्चय की स्थिति में रहेंगी कि क्या करें और क्या नहीं करें। सही अवसर आने की प्रतीक्षा करें। आप जो भी निर्णय लेंगी, लोग उसका समर्थन करेंगे। परिवार के सदस्य सहानुभूति रखेंगे, फिर भी बड़े परिवार का तनाव आपको भावनात्मक रूप से डरा सकता है। दूसरों के मुद्दों के लिए ज़िम्मेदार महसूस न करें। सामाजिक मेलजोल में कमी आएगी।

लव टिप: काम के बाद भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करेंगी। इसके कारण पार्टनर से दूरी बना लेंगी।
एक्टिविटी टिप: मन की स्थिति का स्पष्ट विचार पाने के लिए डर और भावनाओं को लिखें।
काम के लिए शुभ रंग: ग्रे।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: गहरा गुलाबी।
हेल्थ टिप: एक समय में एक ही चीज़ पर ध्यान दें।

वृश्चिक-योग-ध्यान से तनाव कम करें

प्रिय वृश्चिक राशि वालों, यदि आप अक्सर सिरदर्द या माइग्रेन का अनुभव करती हैं, तो लंबा वर्किंग ऑवर या अत्यधिक स्क्रीन टाइम के कारण आपको छोटी-मोटी परेशानी का अनुभव हो सकता है। आपकी मानसिक गति को धीमा करने की जरूरत है। आप ज़रूरत से ज़्यादा सोचती हैं। इसके कारण आप बहुत कुछ हासिल नहीं कर पाई हैं। सहकर्मियों के साथ विवाद करने से बचें। दिमाग पर तनाव स्वास्थ्य को कमजोर बना देगा। तनाव से दूर रहने के लिए योग, सांस लेने की तकनीक या ध्यान करें। सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते सुरक्षित रहेंगे।

लव टिप: अगर आपने हाल ही में किसी के साथ डेटिंग शुरू की है तो धैर्य रखें।
एक्टिविटी टिप: अपना शेड्यूल व्यवस्थित करें।
काम के लिए शुभ रंग: गहरा नीला।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग : लाल।
हेल्थ टिप: सहनशील बनें।

धनु- ध्यान केंद्रित करने में परेशानी

प्रिय धनु राशि के जातकों, आपका स्वास्थ्य और फिटनेस राशिफल भविष्यवाणी करता है कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। इसके कारण नींद पूरी नहीं हो पाएगी। काम तो काफी है, लेकिन विचारों को कायम रखना चुनौतीपूर्ण होगा। जब भी आवश्यक हो, दूसरों से मार्गदर्शन मांगें। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सामाजिक कारणों से आप आज कई प्रतिबद्धताओं में व्यस्त रहेंगी। आपको प्राथमिकताएं तय करनी होंगी।

लव टिप: आपका पार्टनर आपसे कुछ वित्तीय मामलों पर सलाह मांगेगा। उनके लिए समय निकालें।
एक्टिविटी टिप: अपना दिमाग साफ़ करने के लिए प्रकृति के बीच टहलने जाएं।
कामकाज के लिए शुभ रंग : हल्का गुलाबी।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: मौवे।
हेल्थ टिप: अपने निर्णयों पर भरोसा रखें।

मकर- बढ़िया खाने का प्रयास करें

मकर स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, आज आपका स्वास्थ्य स्थिर रहना चाहिए। आप दोपहर में व्यस्त रहेंगी, अच्छा खाने का प्रयास करें। नए कार्यों को जारी रखने के लिए आज आपको अधूरे काम पूरे करने होंगे। एक छोटी सी गलतफहमी के कारण अनुबंध पर हस्ताक्षर करना पड़ सकता है। अपनी पीठ का ध्यान रखें, क्योंकि चोट लग सकती है या मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन ज्यादातर समय आप अकेली रहेंगी।

लव टिप: पार्टनर के साथ काम का तनाव लेने से बचें।
एक्टिविटी टिप: पढ़ने में समय व्यतीत करें।
कामकाज के लिए शुभ रंग : हल्का हरा।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: गहरा नीला।
हेल्थ टिप: अपनी समस्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर न बताएं।

कुंभ राशि- स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, अतीत से चली आ रही कठिनाइयों के कारण आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने जीवन के तरीके को बदलने पर सावधानीपूर्वक विचार करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आपका दिन धीमा रहेगा। आप दूसरों से मांग करेंगी और उन्हें अपना काम पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी। हाल में पूरे किए गए काम में कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज थोड़ी गोपनीयता बरतने की जरूरत होगी। इसलिए उन पर बहुत अधिक भरोसा न करने का प्रयास करें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। यदि आपको अपनी भावनाएं व्यक्त करने की आवश्यकता है, तो किसी मित्र से बात करनी चाहिए।

लव टिप: अपने पार्टनर के कारण भावनात्मक रूप से निराश महसूस करेंगी। अपनी अपेक्षाओं में यथार्थवादी बनें।
एक्टिविटी टिप: काम शुरू करने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
कार्य के लिए शुभ रंग : सफेद।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: मौवे।
हेल्थ टिप: क्षमाशील बनें।

मीन-डेटिंग के समय अतीत को भूल जाएं

प्रिय मीन राशि के जातक, आपकी पीठ के ऊपरी हिस्से और गर्दन की जकड़न के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इसके कारण परेशानी हो सकती है। अपने बैठने का तरीका बदलें। इसके अलावा, व्यायाम करते समय अपने आप पर बहुत अधिक दबाव न डालने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर काम की बारीकियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। भले ही आप चीजों को खत्म करने की जल्दी में हों, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने के लिए अपना समय निकालना होगा। पुराने ग्राहक फिर से जुड़ेंगे। जैसे-जैसे अपने परिवार के सदस्यों के करीब आती जाएंगी, खुद को अधिक बातूनी पाएंगी। आपका पारिवारिक जीवन स्थिर होता जाएगा। सामाजिक परिदृश्य स्थिर रहेगा।

लव टिप: किसी नए व्यक्ति के साथ डेटिंग करते समय अतीत को अपने दिमाग में लाने से बचें।
एक्टिविटी टिप: सोने से पहले नमक-पानी से स्नान करें।
कार्य के लिए शुभ रंग : सफेद।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग: गहरा गुलाबी।
हेल्थ टिप: अपनी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा दें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Sheetal Shaparia
Sheetal Shaparia

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life.

अगला लेख