27 मार्च राशिफल : खुद को खुलकर व्यक्त करना मेंटल हेल्थ बनाएगा बेहतर, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

अगर आप खुद को खुलकर व्यक्त करेंगे, तो यह आपकी मानसिक स्थति को बेहतर बनाएगा। इससे आपको सोशल होने में मदद मिलेगी।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 24 मार्च का राशिफल
Sheetal Shaparia Published: 27 Mar 2023, 07:00 am IST
  • 141

मेष – अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें

नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग में न आने दें। खुद को शांत रखें और इसे अपने दिमाग से निकलने दें। इससे आपको खुद के बारे में सोचने का समय मिलेगा और आप अपने आस-पास की हर चीज का आनंद ले पाएंगी। आज जो भी स्थिति आपके सामने आए उसे बेहतर बनाने का प्रयास करें। आपको नकारात्मकता से बाहर आने की ताकत मिलेगी।

लव टिप – आज आपके रिश्ते के लिए तनावपूर्ण समय हो सकता है

एक्टिविटी टिप – समय मिलने पर फास्ट वॉक के लिए जाए
काम के लिए शुभ रंग – पेस्टल नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – मटमैला
हेल्थ टिप – अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें

वृषभ – अपना भोजन स्किप नही करें

अपने करीबी लोगों या जिन्हें आप प्यार करती हैं, आज उनके साथ समय बिताने का मौका मिल पाएगा। किसी भी असफलता के कारण रुकें नहीं, लाभ पाने के लिए उनका उपयोग करें। खुद पर विश्वास रखने से आपको सफलता प्राप्त हो पाएगी। आपका दिन ख़ुशी के साथ बीतेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। आपका कोई पुराना कनेक्शन आपको अपने बारे में जानने में मदद कर सकता है।

लव टिप – एक दूसरे को गिफ्ट देकर स्पेशल फील कराया जा सकता है।

एक्टिविटी टिप – खुद को अभिव्यक्त करने के लिए पेंटिंग जैसी क्रिएटिव एक्टिविटी करें
काम के लिए शुभ रंग – लाल-भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – रेतीला भूरा
हेल्थ टिप – अपना नाश्ता न छोड़ें

मिथुन – अपनी डाइट हेल्दी बनाएं रखें

जिन चीज़ों पर आपका कंट्रोल नहीं है, उनके बारे में ज्यादा सोचना ठीक नही होगा। खुद पर भरोसा बनाएं रखें जिससे आप जिंदगी में सार्थक परिवर्तन कर पाएंगी। साथ ही किसी भी कठिन परिस्थिति को पार भी कर सकती हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कोई परिवर्तन नही आएगा। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य में भी कोई खतरा नहीं होगा। छोटी मोटी मामूली चोटों के प्रति ज्यादा सचेत रहने की कोशिश करें।

लव टिप – पार्टनर का ध्यान रखें और उनके साथ शांत व्यहवार करें
एक्टिविटी टिप – आज कुछ नया करने की कोशिश करें, आउटडोर खेलों के लिए जाएं
काम के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाब
हेल्थ टिप – हेल्दी डाइट लें

कर्क – खुद को खुलकर व्यक्त करना शुरू करें

आज कुछ नई चीजे आपके रास्ते में आ सकती हैं। साथ ही यह सीखने और नई चीज़े अपनाने के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। जो आपका भविष्य भी बदल सकता है और आपके लिए सौभाग्य लेकर आ सकता है। आप महसूस करेंगी कि आप लंबा दौड़ने के लिए मजबूत हैं। आप अपने सपनों को हासिल करने में सक्षम हो पाएंगी। आपको खुद को कंफर्ट जोन से बाहर धकेलने की जरूरत हो सकती है।

लव टिप – आज आपके पार्टनर को आप पर गर्व होगा

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

एक्टिविटी टिप – आप डांस क्लास में जाकर कला का एक नया रूप सीख सकते हैं
काम के लिए शुभ रंग – केसरिया
प्यार के लिए शुभ रंग – करमाइन
हेल्थ टिप – खुद को पूरी तरह व्यक्त करने की आदत बनाएं

सिंह – काम की व्यस्तता में खाना न छोड़े

आज आपको कई गंभीर फैसले लेने पड़ सकते हैं। दूसरों के बर्ताव से अपने मूड को प्रभावित न होने दें। ऐसा होने पर आपको बाद में पछतावा हो सकता है। खुद को मजबूत बनाएं और सही फैसले लें। एक समय पर एक कदम आपको अपने लक्ष्यों के करीब ले जाएगा। मेडिकल बिल्स के लिए आपको वित्तीय दायित्व उठाने पड़ सकते हैं।

लव टिप – खुश रहें और अपने पार्टनर से खुलकर बात करें

एक्टिविटी टिप – ज्यादा ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान दें
काम के लिए शुभ रंग – नारंगी
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
हेल्थ टिप – व्यस्त दिन होने के बावजूद हेल्दी डाइट लेने पर ध्यान दें

कन्या – व्यायाम करने की आदत बनाएं रखें

अपने काम का आनंद लें, इससे आपको कई बेहतर पेशेवर अवसर मिल सकते हैं। आज पोस्ट और जिम्मेदारियों में परिवर्तन की संभावना हो सकती है। इस तरह आगे बढ़ने से नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आज संपत्ति के अधूरे काम पूरे हो जाएंगे, और सभी वर्तमान खर्च भी पूरी तरह कवर हो जाएंगे।

लव टिप – आज तकरार और नोकझोंक हो सकती है
एक्टिविटी टिप – व्यायाम करें
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – इंडिगो
हेल्थ टिप – व्यायाम करने और खूब पानी पीने की आदत बनाएं

तुला – मेडिटेशन और शारीरिक व्यायाम करें

घर में सभी चीज़ें शांतिपूर्ण और खुशहाल चलती रहेंगी। चीजों को बदलने के लिए अपनी दिनचर्या से ब्रेक जरूर लें। आज सभी की सेहत बेहतर बनी रहेगी। ठंडी चीजों से दूरी बनाएं रखें। आज आपके वेतन में सुधार होने की संभावना हो सकती है। इससे आप मन लगाकर काम करने के लिए प्रेरित होंगे और संतुष्ट भी रहेंगे।

लव टिप – आज आप एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेंगी और उन लोगों पर ध्यान देंगे जिन्हें आप महत्व देती हैं

एक्टिविटी टिप – मेडिटेशन और शारीरिक व्यायाम करें
काम के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
हेल्थ टिप – ठंडी चीजों से दूर रहें

वृश्चिक – दालों का ज्यादा सेवन करें

सफलता आसानी से नहीं मिलेगी काम में कुछ चुनौती बनी रहेंगी। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और व्यक्तिगत सीमाओं को पार भी करना होगा। संपत्ति प्राप्त करने की संभावना होगी और आज अपनी बुद्धिमता और दृढ़ सद्भावना के बल पर सफलता भी प्राप्त कर पाएंगी। पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है, इसे शांति और बिना घमंड के हल करें।

लव टिप – बिना अहंकार के मसले को सुलझाने की कोशिश करें

एक्टिविटी टिप – अपने दोस्तों के साथ राइड पर जाएं
काम के लिए शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
हेल्थ टिप – दालें ज्यादा खाएं

धनु – मानसिक तनाव से दूरी बनाएं रखें

किसी भी चीज में ज्यादा जोखिम न उठाएं। हर चीज को समझे और शॉर्टकट लेने से बचें। अन्यथा आप अपने कार्यो में असफल हो सकती हैं। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत भी करें। आज जीवन के महत्वपूर्ण पहलूओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

लव टिप – पार्टनर के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें
एक्टिविटी टिप – मेडिटेशन करें
काम के लिए शुभ रंग – केसरिया
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा पीला
हेल्थ टिप – मानसिक तनाव देने वाली चीज़ों से दूर रहें

मकर – अपनी मेहनत में कोई कमी न आने दें

मेहनत से कोई चीज हासिल करने में नई बाधाएं और चुनौतियां आ सकती हैं। आत्म-सम्मान की कमी आपको आंतरिक रूप से पीछे खींच सकती है। आज आप उदास महसूस कर सकती हैं। आपकी भावनाएं मस्ती, चंचलता से भरी रहेंगी। नींद की कमी और चिंता आपको परेशान कर सकती है।

लव टिप – अपनी पार्टनर को कहीं घूमने ले जाएं
एक्टिविटी टिप – शतरंज खेलें इससे आपकी सोच और हाथ की पॉवर तेज होगी

कुंभ – संपत्ति में निवेश बिना सलाह के न लें

आज आप कला, प्रदर्शन की ओर आकर्षित हो सकती हैं। ज्यादा से ज्यादा नेटवर्क बनाएं क्योंकि यह आपकी प्रोफ़ाइल बनाने में मददगार होंगे। करियर में जीत आपके कदम चूम सकती है। प्रोफेशनल और आर्थिक जीवन की ओर विशेष ध्यान दें। किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले दोस्तों और परिवार से सलाह जरूर लें।

लव टिप – एक दूसरे को समझने से आपके और पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा

एक्टिविटी टिप – ड्राइंग, स्केच या पेंटिंग करें
काम के लिए शुभ रंग – पीच
प्यार के लिए शुभ रंग – सियान
हेल्थ टिप – काम शुरू करने से पहले अपनी समस्याओं पर ध्यान दें

मीन – अपना लाइफस्टाइल हेल्दी बनाएं

आज काम पर आपका समय बहुत ज्यादा अच्छा हो सकता है। आपके बिजनेस में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अगर आप काम में विस्तार करने की योजना बना रही हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। पेट की समस्याओं से लिए डॉक्टर से जरूर मिलें। पार्टनर के साथ गलतफहमी और बहस में पड़ने से बचें।

लव टिप – अगर आप पार्टनर को अगले लेवल पर ले जाने की सोच रहे हैं, तो अपने पार्टनर के प्रति अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें

एक्टिविटी टिप – छुट्टी पर जाएं
काम के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – बैंगनी
हेल्थ टिप – अपना लाइफस्टाइल हेल्दी बनाएं और मेडिटेशन करें

यह भी पढ़े – मार्च मासिक राशिफल : थोड़ी राहत और तो थोड़ा तनाव लेकर आ रहा है मार्च का महीना, जानिए कैसी रहेगी इस महीने आपकी सेहत

  • 141
लेखक के बारे में

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख