26 मार्च राशिफल : खान-पान पर रखें नियंत्रण , जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

किसी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए सबसे अधिक जरूरी है खान-पान पर नियंत्रण रखना। साथ ही, किसी भी प्रकार के नशे से बचना। स्मोकिंग और अल्कोहल दोनों का त्याग कर दें, ताकि स्वस्थ रहें।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 26 अप्रैल का राशिफल
शीतल शपारिया Published: 26 Mar 2024, 07:00 am IST
  • 125

मेष : मयूजिक सुनें

स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। आप मौजूदा बीमारी से मुक्त हो जाएंगी। मेष राशि के कुछ जातकों को आज छुट्टी भी मिल जाएगी। हेल्दी आहार का सेवन करके स्वस्थ रहें, जिसमें कम चीनी, अधिक सब्जियां और कोई एरियेटेड ड्रिंक शामिल न हों। वायरल बुखार या ओरल हेल्थ संबंधी समस्या वाले बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। स्मोकिंग जैसी अनहेल्दी आदतों को त्याग दें, क्योंकि यह लंबे समय में खतरनाक हो सकती है।

लव टिप– परेशानियों के प्रति सकारात्मक रहें और सुनिश्चित करें कि प्रेम संबंध में खुशी बनाए रखने के लिए हर कदम उठाया जाए।
एक्टिविटी टिप– संगीत बजाना या संगीत सुनना आपको बेहतर महसूस करने में मदद कर सकता है।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– हरा
कामकाज के लिए शुभ रंग– बेबी पिंक
हेल्थ टिप– दृढ़ रहें।

वृषभ : समय पर सोयें

आज आप शरीर में दर्द, खांसी और छींकने सहित छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं महसूस करेंगी। वे गंभीर नहीं होंगी और एक या दो दिन में ठीक हो जायेंगी। वरिष्ठ वृषभ राशि वालों को आज दवाएं नहीं छोड़नी चाहिए। स्वस्थ और बेक्ड स्नैक्स खाने की कोशिश करें और तले हुए स्नैक्स से दूर रहें। बाहर खेल रहे बच्चों को सावधान रहना चाहिए कि उन्हें छोटी-मोटी चोट न लगे।

लव टिप– महिलाओं को परिवार का सहयोग मिलेगा और विवाह के भी योग बन रहे हैं।
एक्टिविटी टिप– समय पर सोयें
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– नींबू हरा
कामकाज के लिए शुभ रंग– रॉयल ब्लू
हेल्थ टिप– अधिक व्यवस्थित रहें।

मिथुन : आहार पर नियंत्रण रखें

आज आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहेगा। सुनिश्चित करें कि आप आहार पर नियंत्रण रखें। दिन की शुरुआत व्यायाम से करें। आज जिम ज्वाइन करने के लिए अच्छा है और महिलाओं को दोपहिया वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। कुछ बच्चों की त्वचा या आंखों में संक्रमण हो सकता है। इसके लिए चिकित्सकीय ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मेष राशि के गर्भवती जातकों को यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

लव टिप– लंबी दूरी के प्रेम संबंधों को अधिक खुले कम्युनिकेशन की जरूरत है। कुछ शादियां अपेक्षित परिणाम लाने में विफल हो सकती हैं।
एक्टिविटी टिप– अपनी रुचि की एक डॉक्यूमेंट्री देखें।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– काला
कामकाज के लिए शुभ रंग– सुनहरा
हेल्थ टिप– आत्मग्लानि से बचें।

कर्क : खान-पान पर नियंत्रण रखें

हृदय संबंधी समस्याओं के इतिहास वाले जातकों को दिन के पहले भाग में जटिलता विकसित हो सकती हैं। गर्भवती कर्क राशि की महिलाओं को पानी के नीचे के खेलों सहित साहसिक गतिविधियों से बचना चाहिए। यात्रा करते समय सुनिश्चित करें कि आप एक मेडिकल किट साथ रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और आज तम्बाकू और शराब दोनों का त्याग करें। कुछ वरिष्ठ नागरिकों को दिन के दूसरे भाग में सांस लेने में समस्या हो सकती है।

लव टिप– रिश्ते को बढ़िया बनाये रखने के लिए सावधान रहें। छोटी-मोटी नोकझोंक रहेगी, लेकिन इसका असर लव लाइफ पर नहीं पड़ेगा।
एक्टिविटी टिप– अपनी अलमारी साफ करें
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– बैंगनी
कामकाज के लिए शुभ रंग– बैंगनी
हेल्थ टिप-अप्रूवल नहीं लें।

सिंह : ऑयली फ़ूड से बचें

स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा। भारी वस्तुएं न उठाएं और न ही भारी व्यायाम करें, क्योंकि दोनों ही शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साहसिक गतिविधियों में भाग लेते समय जोखिम लेने से बचें। कुछ वरिष्ठ नागरिकों को छाती से संबंधित संक्रमण हो सकता है, जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जंक फूड, तैलीय चीजें, एरिएटेड ड्रिंक और शराब से बचें। अगर आप धूम्रपान छोड़ने की इच्छुक हैं, तो यही सही समय है।

लव टिप– हो सकता है कि आपके बड़े आपके रिश्ते से सहमत न हों और यहां तक कि आपकी शादी की योजना भी खटाई में पड़ सकती है।
एक्टिविटी टिप– सांस लेने के व्यायाम का अभ्यास करें।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– ऑफ-व्हाइट
कामकाज के लिए शुभ रंग– आड़ू
हेल्थ टिप– अधिक सावधान रहें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

कन्या : वर्कप्लेस को व्यवस्थित करें

जिन लोगों को किसी चीज से एलर्जी है, उन्हें आज सतर्क रहने की जरूरत है। कामकाजी महिलाएं किसी स्वास्थ्य समस्या का निदान और इलाज कराने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिल सकती हैं। छात्र ध्यान केंद्रित करने के लिए ध्यान लगाने का प्रयास कर सकते हैं।

लव टिप– पार्टनर को रिश्ते में सुरक्षित महसूस कराने के लिए उसके साथ शाम बिताने की कोशिश करें।
एक्टिविटी टिप– अपने वर्कप्लेस को व्यवस्थित करें।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– ग्रे
कामकाज के लिए शुभ रंग– भूरा
हेल्थ टिप– योग करें

तुला : ध्यान करें

कार्यालय और निजी जीवन संतुलित रखें। परिवार के साथ अधिक समय बिताएं। वरिष्ठजनों को सुबह-शाम करीब 20 मिनट तक टहलना चाहिए। तैलीय, चिकने भोजन से दूरी बनाये रखें, क्योंकि इससे भी मोटापा बढ़ सकता है। स्वस्थ और बेक्ड स्नैक्स खाने की कोशिश करें और तले हुए स्नैक्स से दूर रहें।

लव टिप– आज पार्टनर को तोहफों से सरप्राइज दें और छुट्टियों का प्लान भी बनाएं।
एक्टिविटी टिप– मंत्र या ध्यान संगीत सुनें।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– मैजेंटा
कार्य के लिए शुभ रंग– सिल्वर
हेल्थ टिप– विवेकशील रहें।

वृश्चिक :खुलकर बात करें

महिलाओं को आज माइग्रेन, स्त्री रोग संबंधी समस्याएं या त्वचा संबंधी संक्रमण हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों में वायरल बुखार,ओरल हेल्थ संबंधी समस्याएं, गले में खराश और जोड़ों में दर्द आम है। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधान रहें। अगर आप किसी साहसिक यात्रा पर हैं, तो विशेष ध्यान दें। यह भी सुनिश्चित करें कि बैग में एक मेडिकल किट तैयार हो।

लव टिप– रिश्ते को मजबूत करने के लिए खुलकर बात करें और सभी भावनाओं को साझा करें।
एक्टिविटी टिप– अपने विचारों को जर्नल करें
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– केसरिया
कामकाज के लिए शुभ रंग– इलेक्ट्रिक ब्लू
हेल्थ टिप– मूव ऑन करें।

धनु : समय पर सोयें

महिला जातकों को दिन के दूसरे भाग में स्त्री रोग संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दूर स्थानों की यात्रा करने वाले धनु राशि के जातकों को अपनी दवाइयां पैक करना नहीं भूलना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर, एंग्जायटी, एलर्जी और संक्रमण भी दिन को बाधित कर सकते हैं। तनाव और नकारात्मक मानसिकता वाले लोगों से दूर रहें। आज आपको अपने खान-पान को लेकर सावधान रहना चाहिए।

लव टिप– प्रेम संबंध से अहंकार को दूर रखें और मुद्दों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें।
एक्टिविटी टिप– समय पर सोयें।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– सिल्वर
कामकाज के लिए शुभ रंग– नारंगी
हेल्थ टिप– अधिक फ्लेक्सिबल बनें।

मकर : प्रकृति के बीच समय बिताएं

छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सावधान रहें। मकर राशि वालों को सलाह दी जाती है कि जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। सांस लेने में समस्या या जोड़ों में दर्द हो सकता है। कुछ महिलाओं में माइग्रेन या ओरल हेल्थ संबंधी समस्याएं विकसित हो सकती हैं। भारी वस्तु उठाते समय सावधान रहें। मन को नियंत्रित करने में योग और ध्यान बहुत मददगार हो सकते हैं।

लव टिप– आपसी सम्मान रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाएगा। कुछ प्रेम प्रसंग विवाह में भी बदल जायेंगे।
एक्टिविटी टिप– प्रकृति के बीच समय बिताएं।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– रॉयल ब्लू
कामकाज के लिए शुभ रंग- हल्का पीला
हेल्थ टिप– लोग क्या कहते हैं, इसका अधिक विश्लेषण न करें।

कुंभ : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को संतुलित बनाएं

आज ऑफिस और निजी जीवन को संतुलित बनाएं। ऑफिस में तनाव होने पर भी शांत रहें। योग और ध्यान शरीर और मन दोनों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जिम जाना शुरू करें और आहार पर भी नियंत्रण रखें। डायबिटीज कुंभ राशि के जातकों को तेल, चीनी और एरिएटेड ड्रिंक से बचना चाहिए।

लव टिप– व्यक्तिगत स्वतंत्रता हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। कुंभ राशि के जिन जातकों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, वे यात्रा के दौरान, किसी मीटिंग, समारोह या पार्टी में हर किसी से मिलकर खुश होंगे।
एक्टिविटी टिप– सोने से पहले पढ़ें
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– इलेक्ट्रिक ब्लू
कामकाज के लिए शुभ रंग– केसरिया
हेल्थ टिप– दूसरे लोगों की समस्याओं से अलग रहें।

मीन : पार्टनर की प्रशंसा करें

आंखों और कानों से जुड़ी समस्या हो सकती है। बुजुर्गों को सांस संबंधी समस्या होने पर सावधान रहना चाहिए, खासकर दिन के दूसरे भाग में। जब हृदय और लीवर से संबंधित मुद्दों की बात हो, तो संवेदनशील रहें और दवा लेना न भूलें। तैलीय और चिकनाई वाले भोजन को अधिक सब्जियों, फलों और ड्राई फ्रूट्स से बदलें।

लव टिप– बहस में पड़ने से बचें और इसकी बजाय एक-दूसरे की प्रशंसा करने में अधिक समय व्यतीत करें।
एक्टिविटी टिप– अपना शेड्यूल व्यवस्थित करें।
प्यार के लिए भाग्यशाली रंग– गुलाबी सुनहरा।
कामकाज के लिए शुभ रंग– मैरून
हेल्थ टिप– समस्याओं को बड़ा न करें।

  • 125
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख