scorecardresearch

25 मार्च राशिफल : आज सेहत को प्राथमिकता बनाना होगा आवश्यक, जानिए आज क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

आपको काम और अन्य जिम्मेदारियों के परे सेहत को अपनी पहली प्राथमिकता बनाना होगा। अन्यथा इसका असर काम पर भी नजर आ सकता है।
Written by: Sheetal Shaparia
Published On: 25 Mar 2023, 07:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
26 december rashifal
यहां है आपका 31 मई का राशिफल

मेष – आवश्यक कार्यो को बनाएं अपनी प्राथमिकता

काम को लेकर आपका सकारात्मक दृष्टिकोण नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए बेहतर दिन हो सकता है। दूसरों की राय को महत्व देना आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आज काम पर बहुत ज्यादा मेहनत करने के लिए आप इच्छुक हो सकती हैं। अपने आवश्यक कार्यो पर पहले ध्यान दें, जिससे आपको रिलेक्स रहने में मदद मिल सके।

लव टिप – आपका करिश्मा डेटिंग के लिए आज आपके लिए सही समय बना सकता है

एक्टिविटी टिप – जॉगिंग के लिए जाना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
हेल्थ टिप – अपने धूम्रपान की आदत को कंट्रोल करें

वृषभ – आज आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी

आज के दिन आपका काम पर फोकस बहुत ज्यादा सटीक हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले आपको दो बार सोचने की जरूरत नहीं होगी। यह आत्मविश्वासी बनने के लिए अच्छा समय हो सकता है। आपके अच्छे कार्य सेहत और खुशी लाकर भुगतान कर सकते हैं। यात्रा करने के लिए यह आपका आदर्श समय होगा।

लव टिप – आज आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी
एक्टिविटी टिप – अपने फ्री टाइम तेजी से वॉक करें
काम के लिए शुभ रंग – हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – रोज गोल्ड
हेल्थ टिप – गलतफहमी से खास दूरी बनाए अन्यथा यह आपको तनाव में डाल सकती है

मिथुन – प्रोसेस्ड फूड ज्यादा न खाएं

काम में समर्पण आगे बढ़ने की सीढ़ी चढ़ने का एक उत्कृष्ट समय बना सकती है। अगर आप करियर बदलना चाहती हैं, तो ऐसा करने के लिए यह सही समय हो सकता है। जंक फूड खाने की आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आपको करीबी लोगों से समर्थन प्राप्त हो सकता है।

लव टिप – खुलकर बात करना आपकी लव लाइफ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

एक्टिविटी टिप – शतरंज खेलने से दिमाग और हाथों की स्पीड बढ़ेगी
काम के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – बेबी पिंक
हेल्थ टिप – प्रोसेस्ड फूड ज्यादा न खाएं

कर्क – अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें

अगर आप किसी क़ानूनी मामले में फसी हुई हैं, तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। काम से जुड़े मामलों में आपको खुद पर भरोसा करके ज्यादा सोचने से बचना होगा। अत्यधिक खाने-पीने की आदत न बनाएं। अनुशासन बनाए रखने से आपका स्वास्थ्य प्रफुल्लित बना रहेगा। आपको पार्टनर के ज्यादा ध्यान की आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – अपनी भावनाओं को लेकर पार्टनर से बातचीत करना आपको उनके और करीब ले आएगा।

एक्टिविटी टिप – पुराने दोस्तों से मिलने जाए
काम के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – इंडिगो
हेल्थ टिप – फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें

सिंह – कोई नई कला सीखना शुरू करें

आपको खुद पर विश्वास रखने की आवश्यकता होगी। अगर आप पहले किसी चीज में असफल हुई हैं, तो दोबारा प्रयास करने से आप इसे प्राप्त कर सकती हैं। अपने सहकर्मियों के साथ खुलकर बात करने से काम भी बेहतर तरीके से होगा। हर किसी से सहमत होने से आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद नहीं मिलेगी। आपको खुद पर विश्वास करना होगा और अपने विचारों के लिए खड़े रहना होगा ।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकती हैं, जिसके साथ आपकी अच्छी केमिस्ट्री बनेगी।

एक्टिविटी टिप – कोई नई कला सीखना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – स्लेटी
प्यार के लिए शुभ रंग – सिल्वर
हेल्थ टिप – अपनी डाइट में दालें और पौष्टिक आहार शामिल करे

कन्या – काम से तनाव से दूरी बनाएं रखें

व्यापार वाले लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें और नई चीजों को आजमाने दें। दूसरों की समस्याओं में उलझने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अपनी जरूरतों को हर चीज के ऊपर प्राथमिकता बनाना सीखें। थोड़ा मूड फ्रेश करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा इसलिए यात्रा या पार्टी करने से न डरें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो हो सकता है कि आज आप पार्टनर के समान पृष्ठ पर नहीं हों।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करना आपको अच्छा महसूस कराएगा।
एक्टिविटी टिप – पेंटिंग करें
काम के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
हेल्थ टिप – काम का दबाव आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

तुला – अपना नाश्ता स्किप न करें

काम पर सभी को ख़ुश रखने की कोशिश न करें। इससे आपका तनाव कम होगा और जीवन अधिक शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपने सीनियर्स से संवाद में सुधार करना आपको व्यावसायिक सफलता दे सकता है। आज आप अपनी एनर्जी और मानसिक सतर्कता में वृद्धि महसूस करेंगी। इसका इस्तेमाल आप लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कर सकती हैं। आज आपकी एनर्जी पार्टनर के साथ सुखद पल में व्यतीत होगी।

लव टिप – कुछ चीजों में समझौता आपके रिश्ते को बेहतर बना सकता है

एक्टिविटी टिप – अपने मनपसंद पर ध्यान देना शुरू करे
काम के लिए शुभ रंग – जैतून हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – भूरा
हेल्थ टिप – अपना नाश्ता स्किप न करें

वृश्चिक – अपना लाइफस्टाइल हेल्दी बनाएं

आज काम पर आपको बड़े मौके मिल सकते हैं। काम पर अपने मन की बात कहने से न डरें, इससे आपको इसका प्रतिफल मिलेगा। सहकर्मियों के लिए सम्मान के साथ विचारों पर भी विश्वास रखें। आज आपका स्वास्थ्य बहुत ज्यादा बेहतर रहेगा। इसलिए पौष्टिक भोजन करने की आदत बनाएं रखें।

लव टिप – अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो सुनिश्चित करें कि आप अकेलेपन के डर के बजाए सही कारणों से रिश्ते में रहे।

एक्टिविटी टिप – गाना सीखना शुरू करे
काम के लिए शुभ रंग – केसरिया
प्यार के लिए शुभ रंग – बेबी पिंक
हेल्थ टिप – अपना लाइफस्टाइल हेल्दी बनाएं

धनु – अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें

यह समय निर्भरता की शक्ति को अपनाने का समय होगा। जब कई लोग कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हों, तो बेहतर कार्य भी पूरे किए जा सकते हैं। अपने सहकर्मियों से सहायता लेने के लिए तैयार रहें। खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालें। अन्यथा आपको ज्यादा चिंता हो सकती है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य सीधा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हो सकता है। आज किसी पुराने जानकार से भी मुलाकात हो सकती है।

लव टिप – अतीत को पीछे छोड़कर अपने भविष्य पर ध्यान दें

एक्टिविटी टिप – अपने परिवार के साथ गेम खेलें
काम के लिए शुभ रंग – जामुनी
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
हेल्थ टिप – आज स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा

मकर – देर रात तक काम करने की आदत न बनाएं

आज आप सहकर्मी की समस्याओं में ख़ुद को शामिल करने की ज़रूरत महसूस कर सकती है। लोगों की सीमाओं का सम्मान करें और खुद पर ज्यादा ध्यान दें। दूसरों की समस्याओं के कारण खुद को बोझिल न बनाएं। अन्यथा इससे आपके जीवन में अनावश्यक तनाव आ सकता है। आपको रिश्ते में स्पेस की अहमियत समझनी होगी। आप किसी के कितने भी करीब क्यों न हों, दूसरे लोगों की समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

लव टिप – कमिटेड रिलेशनशिप वालों को अपने पार्टनर की निजी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

एक्टिविटी टिप – फ़ुटबॉल खेलें
काम के लिए शुभ रंग – नारंगी
प्यार के लिए शुभ रंग – पीच
हेल्थ टिप – देर रात तक काम करने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है

कुम्भ – खुद पर भरोसा बनाएं रखें

उन सभी चीजों के लिए आभारी रहें, जिनमें आपने वर्षों तक सुधार किया है। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन पर बराबर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। उन रिश्तों से दूर जानें से आपको लाभ होगा जो आपके जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करते हैं। अपनी भावनाओं पर भरोसा करें, भले ही आप अच्छा महसूस न करती हो। इस दौरान आपके तनाव का स्तर कम रहेगा। साथ ही आप शांत और आत्मविश्वासी भी महसूस करेंगे।

लव टिप – रोमांस और मेलजोल बढ़ाने के लिए यह सही समय हो सकता है
एक्टिविटी टिप – दोस्तों और कॉलेज के साथियों के साथ यात्रा पर जाएं
काम के लिए शुभ रंग – बैंगनी
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
हेल्थ टिप – आज आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है

मीन – अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें

संचार से जुड़ी समस्याओं के कारण आपके काम पर समस्या आ सकती है। अगर आप काम पर अपनी स्थिति से खुश नहीं हैं, तो अपनी बात सुनें और मामलों को अपने हाथ में लें। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं, तो आज आपको महत्वपूर्ण सुधार दिख सकता है।

लव टिप – पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से आपको एहसास होगा कि आप दोनों एक जैसी चीज़ें चाहते हैं।

एक्टिविटी टिप – सुबह दौड़ के लिए जाएं
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
हेल्थ टिप – अगर आपको एलर्जी की समस्या है, तो आपको इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता हो सकती है।

यह भी पढ़े – मार्च मासिक राशिफल : थोड़ी राहत और तो थोड़ा तनाव लेकर आ रहा है मार्च का महीना, जानिए कैसी रहेगी इस महीने आपकी सेहत

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
Sheetal Shaparia
Sheetal Shaparia

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life.

अगला लेख