लॉग इन

15 मार्च राशिफल : अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से न डरें, जानिए आज क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पीछे न हटें। क्योंकि इससे आपको शांति और सुकून का अहसास होगा। साथ ही आप अपने विचारों पर काम कर पाएंगी।
यहां है आपका 26 मार्च का राशिफल
Sheetal Shaparia Published: 15 Mar 2023, 07:00 am IST
ऐप खोलें

मेष – पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें

आपके ध्यान देंगे कि आपके आवश्यक काम के प्रोजेक्ट्स समय पर समाप्त हो पा रहे हैं। आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ बाहर डिनर करने में जाएगा। दूर के पार्टनर को अपना प्यार मिलने की संभावना होगी। घर या जमीन खरीदने का आपका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। छात्रों के लिए नई चीजें सीखने के लिए आजका दिन बेहतर हो सकता है।

लव टिप – पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें
एक्टिविटी टिप – योग करना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
हेल्थ टिप – हाइड्रेटेड रहें

वृषभ – घर का खाना ही खाएं

आज कुछ लोगों की व्यावसायिक समस्याएं बढ़ने की संभावना हो सकती है। आज आपको सहायता मिल सकती है, जिससे घरेलू मोर्चे पर आपके काम का बोझ आधा हो सकता है। जो लोग व्यावसायिक यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए चीजें अपने आप ठीक होती जाएंगी। कोई संपत्ति स्वस्थ लाभ के लिए बिक सकती है।

लव टिप – नवविवाह लोगों को अपने मिलन की खुशी का अनुभव हो सकता है।
एक्टिविटी टिप – स्वीमिंग करना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – रोज गोल्ड
हेल्थ टिप – घर के बने खाने का ही सेवन करें

मिथुन – व्यायाम की आदत बनाएं

आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बेहतर के लिए बदलाव आ सकता है। आज पार्टनर या परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। आप में से कई लोगों को यात्रा से लाभ मिल सकता है। वर्तमान में आप जो अनुभव कर रही हैं, उससे बेहतर कोई चीज नहीं होगी जिसकी आप उम्मीद कर रही हैं।

प्रेम टिप – प्रेम की इच्छा करने से आपको प्रेम प्राप्त हो सकता है

एक्टिविटी टिप – व्यायाम की आदत बनाएं
काम के लिए शुभ रंग – लाल
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
हेल्थ टिप – चीनी के सेवन से परहेज करें

कर्क – अपना लाइफस्टाइल हेल्दी बनाएं

प्रोफेशनल लाइफ में आप अपने विचारों और सुझावों को अमल में ला पाएंगी। आज कई लोग घरेलू जीवन में अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। आपकी विस्तृत योजना के कारण आप पूरी तरह से सहज महसूस कर सकती हैं। किसी पुराने मुद्दे पर नए सिरे से विचार करना सफलता दे सकता है।

लव टिप – छोटी-मोटी अनबन रिश्ते को खराब कर सकती है
एक्टिविटी टिप – इनडोर गेम खेलें
काम के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – मैरून
हेल्थ टिप – अपना लाइफस्टाइल हेल्दी बनाएं

सिंह – भावनाओं को व्यक्त करने से न डरें

आज आप किसी पार्टी या सामाजिक कार्य में व्यस्त हो सकती हैं। लेकिन यहां आप सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। अपने फोकस पर ध्यान दें और अपने असली स्वभाव को बाहर आने दें। लेकिन अपने अहंकार को खुद पर हावी न होने दें। दूसरों की सुने और उनके अनुभवों की कहानियों में ज्यादा रुचि दिखाएं। इससे नए संबंध और मित्रता बनेगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होगी।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – भावनाओं को व्यक्त करने से न डरें। अपने पार्टनर को बताएं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं

एक्टिविटी टिप – बैडमिंटन खेलें
काम के लिए शुभ रंग – इंडिगो
प्यार के लिए शुभ रंग – सिल्वर
हेल्थ टिप – डाइटिंग करें

कन्या – पर्याप्त नींद की आदत बनाएं

आज आप सामान्य से ज्यादा संवेदनशील और भावुक महसूस कर सकती हैं। जो आपकी पर्सनल लाइफ में कई बदलावों और चुनौतियों का कारण बन सकता है।

अपनी भावनाओं को समझने के लिए खुद को समय देना और जरूरत होने पर अपनों से मदद मांगना जरुरी होगा। खुद पर भरोसा रखें और जरूरत होने पर मदद मांगने से नहीं डरें। काम के सिलसिले में आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन निराश न हों और समस्याओं के समाधान खोजने पर ध्यान दें। अगर आपको कोई जरूरी फैसला लेना है, तो अपना समय लें और फैसले से पहले विकल्पों पर जरूर ध्यान दें।

लव टिप – प्यार में चालाकी करने से बचें, अन्यथा इससे आपके भरोसे की कमी आ सकती है

एक्टिविटी टिप – अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें
काम के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
हेल्थ टिप – पर्याप्त नींद की आदत बनाएं

तुला – ज्यादा मीठे से परहेज करें

आज आप रचनात्मक होने के साथ प्रेरणा भी महसूस कर सकती हैं। यह अपनी इच्छा समझने का अच्छा समय होगा। फिर चाहे वह कला, संगीत, लेखन या कोई अन्य रचनात्मक आउटलेट का माध्यम हो। कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर नई चीजें आजमाने से नहीं डरें। आज दोस्तों के साथ आपकी महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है, जिससे गहरे संबंध बन सकते हैं। गलतफहमी से बचने के लिए एक्टिव होकर सुनना और स्पष्ट रूप से संवाद करना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में आपको नए अवसर या चुनौतियां मिल सकती हैं।

लव टिप – कोई भी समस्या होने पर मिलकर काम करें और समस्या को समय पर सुलझाएं

एक्टिविटी टिप – आउटडोर गेम खेलें
काम के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – भूरा
हेल्थ टिप – ज्यादा मीठे से परहेज करें

वृश्चिक – अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें

अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर आप बेचैन या असंतोष भी महसूस कर सकती हैं। आज आप परिवर्तन या नई चुनौती अपनाना चाहेंगी। आज आसपास के लोगों के साथ आपका तनाव या संघर्ष हो सकता है। आवश्यकताओं को स्पष्ट और मुखरता से संप्रेषित करना जरूरी होगा। लेकिन समझौता करने और नई चीजें तलाशने के लिए भी तैयार रहें।

काम के सिलसिले में आप अपने काम के बोझ से तनावग्रस्त महसूस कर सकती हैं। जितना संभव हो अपने कार्यों को प्राथमिकता बनाने का प्रयास करें। अगर आप अपने करियर में अटकी हुई या अनिश्चित महसूस कर रही हैं, तो अपने लक्ष्यों पर विचार करने के लिए थोड़ा समय निकालें। आज आप नए अवसरों और दिशाओं की खोज भी कर सकती हैं, जो आपको उत्साहित बना सकती है।

लव टिप – रिश्ते में खुद को न खोएं और अपने पार्टनर को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें

एक्टिविटी टिप – काम से ब्रेक जरूर लें
काम के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – बेबी पिंक
हेल्थ टिप – आज आप बीमार पड़ सकती हैं, इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें

धनु – खुद को हेल्दी और फिट बनाएं रखें

आज आप आत्मविश्वास की नई भावना महसूस कर सकती हैं। आपको बेहतर अवसरों और संभावनाओं का मौका मिल सकता है। चुनौती अपनाने के लिए तैयार रहें। खुद पर भरोसा रखें और फिर जोखिम उठाएं, लेकिन दूसरों से प्रतिक्रिया भी समझे। रिश्तों के मामले में आप साहसी या खुले विचार महसूस कर सकती हैं।

नई चीजें अपनाने और नए लोगों से मिलने का आज सही समय हो सकता है। गलतफहमी से बचने के लिए अपनों के साथ स्पष्ट और ईमानदार बने रहें। आज काम के सिलसिले में आप उत्पादक और प्रेरित महसूस कर सकती हैं। अपनी एनर्जी का इस्तेमाल चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट या कार्यो से निपटने के लिए करें। बर्नआउट से बचने के लिए ब्रेक लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

लव टिप – अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलती हैं, जिससे आप वास्तव में जुड़ना चाहती हैं, तो आगे बढ़ने से न डरें

एक्टिविटी टिप – जॉगिंग करें
काम के लिए शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू
प्यार के लिए शुभ रंग – लेमन येलो
हेल्थ टिप – फिट और हेल्दी बनी रहें

मकर – काम के बाद रिलेक्स करने के लिए समय निकालें

आज आप आत्मविश्वास की नई भावना महसूस कर सकती हैं। आपको बेहतर अवसरों और संभावनाओं का मौका मिल सकता है। चुनौती अपनाने के लिए तैयार रहें। खुद पर भरोसा रखें और फिर जोखिम उठाएं, लेकिन दूसरों से प्रतिक्रिया भी समझे। रिश्तों के मामले में आप साहसी या खुले विचार महसूस कर सकती हैं। नई चीजें अपनाने और नए लोगों से मिलने का आज सही समय हो सकता है। गलतफहमी से बचने के लिए अपनों के साथ स्पष्ट और ईमानदार बने रहें। आज काम के सिलसिले में आप उत्पादक और प्रेरित महसूस कर सकती हैं। अपनी एनर्जी का इस्तेमाल चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट या कार्यो से निपटने के लिए करें। बर्नआउट से बचने के लिए ब्रेक लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

लव टिप – अपने पार्टनर को जानने के लिए समय निकालें। साथ ही बाधाओं और चुनौतियों का सामना करने के लिए आसानी से हार न मानें।

एक्टिविटी टिप – गायन शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – नारंगी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
हेल्थ टिप – काम के बाद रिलेक्स करें

कुंभ – पानी का पर्याप्त सेवन करें

आज आप सामाजिक तौर पर प्रसिद्ध हासिल कर सकती हैं। आज उन दोस्तों और समुदाय से जुड़ने का सही समय होगा, जो आपकी रुचियों से जुड़े हुए हैं। सहकर्मियों और व्यावसायिक साझेदारों से आज आपकी महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। स्पष्टता और मुखरता से संवाद करना सीखें, लेकिन खुले दिमाग से दूसरों के दृष्टिकोण को भी समझे। काम के सिलसिले में आप प्रोडक्टिव और प्रेरित महसूस कर सकती हैं। अपनी एनर्जी का इस्तेमाल चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट या कार्यों से निपटने के लिए करें, जो आपकी टू-डू लिस्ट में शामिल है। अगर आप अपने करियर पथ को लेकर अनिश्चित महसूस कर रही हैं, तो लक्ष्यों और आकांक्षाओं पर विचार करने के लिए समय जरूर निकालें।

लव टिप – अपने जुनून और इच्चाओं पर काम करना शुरू करें
एक्टिविटी टिप – रोजाना समाचार पत्र पढ़ें
काम के लिए शुभ रंग – पीच
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
हेल्थ टिप – पर्याप्त पानी का सेवन करें

मीन – पर्याप्त नींद लेना शुरू करें

आज आप ज्यादा रचनात्मक और कल्पनाशील महसूस कर सकती हैं। यह अपने कलात्मक पक्ष का पता लगाने का सही समय होगा। फिर चाहे वह लेखन, पेंटिंग, संगीत या किसी भी अन्य रचनात्मक आउटलेट के माध्यम से हो। आज आप व्यक्तिगत मुद्दों के बारे में अपनों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत कर सकती हैं। ईमानदारी और खुलकर संवाद करने की कोशिश करें। लेकिन खुले दिमाग से उनके विजन को भी सुनें।

कामकाज के सिलसिले में आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर अनिश्चित महसूस कर सकती हैं। जहां संभव हो अपने कार्यों को प्राथमिकता दे और जिम्मेदारियों को सौंपने का प्रयास करें। अगर आप अपने करियर के बारे में अटके हुए या अनिश्चित महसूस कर रही हैं, तो अपनी रुचियों पर विचार करने के लिए समय निकालें। आज आप नए अवसरों की खोज कर सकती हैं जो आपके मूल्यों के अनुरूप भी होगी।

लव टिप – पार्टनर को समझाएं कि आप उनकी भावनाओं और जरूरतों को समझते हैं और उनकी कितनी परवाह करते हैं।
एक्टिविटी टिप – घर के काम में मदद करें
काम के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
हेल्थ टिप – पर्याप्त नींद लेना शुरू करें

Sheetal Shaparia

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life. ...और पढ़ें

अगला लेख