scorecardresearch

Agave syrup : वेट लॉस के साथ वीगन भी रहना है, तो ये हो सकता है आपका हेल्दी विकल्प

अगर आपको मीठा बहुत पसंद है और आप वीगन रहना चाहती हैं, तो हम आपके लिए एक प्लांट बेस्ड हेल्दी विकल्प ले आए हैं। जी हां, इसका नाम है अगेव सीरप। जो आपको जीवन में हेल्दी मिठास जोड़ सकता है।
Updated On: 7 Jan 2022, 11:48 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Agave syrup hai healthy meetha option
अगेव सिरप है स्वस्थ मीठा विकल्प। चित्र: शटरस्टॉक

आप कितनी भी कसरत करें या हेल्दी डाइट का पालन करें, मीठे की क्रेविंग होना स्वाभाविक है। लेकिन फिटनेस फ्रीक के लिए यह सबसे दुविधा वाला समय होता है। स्वस्थ मीठे की लिस्ट उतनी बड़ी नहीं है और पारंपरिक मीठा आपके वेट लॉस या फिटनेस गोल्स को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अगर आप वीगन डाइट का पालन करते हैं, तो चीज थोड़ी और मुश्किल हो जाती है। अगर आप मेपल सिरप, शहद और ब्राउन शुगर से बोर हो चुके हैं, तो अगेव सिरप (Agave syrup) भी ट्राई करने का समय है। जानिए क्या है यह सिरप। 

क्या होता है अगेव सिरप?

आपने टकीला शॉट्स के संदर्भ में अगेव पौधे के बारे में सुना होगा। पौधे के रस को फर्मेंट करने के बाद आपका फेवरिट ड्रिंक तैयार होता है। लेकिन अगर आप अगेव सिरप से परिचित नहीं है, तो हम बता दें कि यह प्राकृतिक स्वीटनर भी इसी पौधे से मिलता है। इस विचित्र पौधे का उपयोग पोषण देने के साथ ईंधन और घर बनाने के लिए भी किया जाता है। 

यह बहुमुखी पौधा अगेव सिरप देता है। यह सिरप, विशेष रूप से पौधे से प्राप्त अमृत है। इसे नेचुरल स्वीटनर कहने से हमारा तात्पर्य है, कि यह चीनी से लगभग 25% अधिक मीठा होता है।

Suugar se zyaada faydemand hai agave syrup
चीनी से ज्यादा फायदेमंद है अगेव सिरप। चित्र : शटरस्टॉक

अगेव सिरप है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

चूंकि आप इसके बारे में जान चुके हैं, अब इसके फायदों को जानना और अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। 

1. यह शुद्ध और प्लांट बेस्ड है

कई लोग मानते हैं कि स्वीटनर स्वाभाविक रूप से वीगन होता है। लेकिन विशुद्ध रूप से पौधे पर आधारित स्वीटनर वास्तव में मुश्किल से आता है। आप पहले से ही जानते हैं कि शहद मधुमक्खियों का एक उत्पाद है। लेकिन ऑर्गेनिक अगेव सिरप को पौधे से काटा जाता है, जो मेक्सिको के जलिस्को में स्थायी रूप से उगाया जाता है। यह प्राकृतिक होने के साथ वीगन भी है।

2. लो-ग्लाइसेमिक स्वीटनर 

अगेव एक कम ग्लाइसेमिक प्राकृतिक स्वीटनर है। इसका अर्थ है कि इसके उपयोग से रक्त शर्करा में अचानक वृद्धि नहीं होती है। इसमें प्राकृतिक फाइबर, जो फ्रुक्टेन के रूप में जाना जाता है भी शामिल है। अध्ययनों ने चयापचय और शरीर के वजन प्रबंधन दोनों से अगेव सिरप को जोड़ा है। इसके अलावा, इस स्वीटनर के थोड़े से इस्तेमाल से आपको अधिक मिठास मिल सकता है। लगभग ¾ कप एगेव में 1 कप चीनी के बराबर मिठास होती है।

छोटे पैमाने के किसानों का समर्थन करता है आगेव सिरप

मिठास आपके दैनिक जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन आप शायद ही कभी इस पर विचार करते हैं कि वे कहां से आते हैं। वास्तविकता यह है कि, “विश्व की 1% से भी कम गन्ना चीनी का उचित उत्पादन करता है।” चीनी उद्योग में बड़ी ताकतों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए, छोटे पैमाने के किसान अक्सर अपने खेतों को बचाए रखने के लिए संघर्ष करते हैं। इसलिए ऑर्गेनिक अगेव सिरप न केवल एक मीठा विकल्प है, बल्कि अधिक फायदेमंद भी है। 

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

होलसम पहली यू.एस. कंपनी थी जिसने चीनी, शहद और अगेव के लिए उचित व्यापार मानकों की स्थापना की है। उन्होंने किसानों और श्रमिकों को उचित मूल्य और मजदूरी प्राप्त करने, उनकी कार्य स्थितियों में सुधार करने और सामुदायिक विकास निधि अर्जित करने में मदद की है।

इस तरह अगेव सिरप को बनाएं अपनी हेल्दी डाइट का हिस्सा 

आप अपने जीवन में इस शुद्ध, पौधे-आधारित स्वीटनर को और अधिक इस्तेमाल करने के लिए विभिन्न प्रकार के दैनिक व्यंजनों में अगेव सिरप की अदला-बदली कर सकते हैं। इसमें शामिल है:

Pancake mein kar sakte hai use
पैन केक में कर सकते हैं इसका इस्तेमाल। चित्र : शटरस्टॉक
  • अगेव स्मूदी
  • दलिया
  • पैन केक्स
  • पसंदीदा बेवरेज
  • फेवरिट डेसर्ट
  • ओटमील किशमिश कुकीज़
  • सर्द रातों में पसंदीदा सूप व्यंजनों, जैसे वीगन क्रीमी टोमैटो सूप 

तो लेडीज, खुश हो जाइए! क्योंकि आपके मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए ऑर्गेनिक अगेव सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: शलगम कहें शलजम, आपकी सर्दियों की हर समस्या का समाधान है ये कश्मीरी रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख