scorecardresearch

World Egg Day 2021 : क्या आप भी जानना चाहते हैं कि अंडा वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन? तो जवाब है यहां

आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि ''हम वेजिटेरियन हैं, मगर अंडा खा लेते हैं!'' ऐसे कई लोग हैं जो इस कैटेगरी में आते हैं। तो चलिये इस वर्ल्ड एग डे पर पता करते हैं कि अंडा वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन!
Updated On: 8 Oct 2021, 02:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
world egg day
अंडा वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन? चित्र : शटरस्टॉक

आपको ऐसे कई लोग देखने को मिल जाएंगे जो अंडा खाते हैं और फिर भी अपने आप को वेजिटेरियन कहते हैं! ये लोग कितने अजीब हैं न? शायद आपके मन में भी यही सवाल आता हो। इस इस वर्ल्ड एग डे (World Egg Day) पर हम इस लेख की मदद से यह जानने की कोशिश करेंगे कि अंडा वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन। मगर उससे पहले इस दिवस के बारे में थोड़ी सी जानकारी।

25वां वर्ल्ड एग डे (World Egg Day)

वर्ल्ड एग डे हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है और यह वर्ष विशेष है क्योंकि यह इसकी 25 वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इस दिन का उद्देश्य इस बेहतरीन सुपरफूड का जश्न मनाना और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। अंडे के इतने सारे पोषण मूल्यों को देखते हुए इस दिवस की स्थापना 1996 में वियना में की गई थी।

इस साल वर्ल्ड एग डे की थीम है “Eggs for all: Nature’s Perfect Package!” वाकई में अंडों को उबालकर खाएं या आमलेट बनाकर! यह सबके फेवरेट हैं और पौष्टिकता से भरपूर भी।

ande ke fayde
अंडे आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

क्या आपने कभी सोचा है कि अंडे वेज हैं या नॉनवेज?

अंडे को लोकप्रिय रूप से मांसाहारी भोजन माना जाता है, लेकिन ऐसे कई तथ्य हैं जो इस कथन का पूरी तरह से समर्थन नहीं करते हैं। अगर हम इसकी परिभाषा पर जाएं, तो मांस खाने वाले मांसाहारी होते हैं, तो क्या अंडा वास्तव में शाकाहारी है? क्योंकि इसमें मांस नहीं होता है।

कहने को अंडे मुर्गी से आते हैं, लेकिन मुर्गी को मारने से नहीं! जानवरों से निकलने वाला हर उत्पाद मांसाहारी नहीं होता, इसका सबसे अच्छा उदाहरण दूध है।

अंडे में तीन भाग होते हैं- खोल, एल्ब्यूमेन (सफेद) और जर्दी। अंडे का सफेद भाग प्रोटीन होता है। इसमें कोई पशु कोशिका नहीं होती। इसलिए, अंडे की सफेदी शाकाहारी होती है। अगर ज़र्दी की बात करें तो, यह वसा, कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन से बनी है, लेकिन ज़र्दी में गेमीट (reproductive cell) होता है। तो शायद…, जर्दी मांसाहारी है।

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है अंडा। चित्र : शटरस्टॉक

खैर यह सवाल कुछ ऐसा ही है कि अंडा पहले आया या मुर्गी! मगर एक चीज़ हम सब जानते हैं कि अंडे हेल्दी होते हैं। तो इस सवाल में उलझने की बजाए आपको अंडे के स्वास्थ्य लाभों पर फोकस करना चाहिए।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

यहां हैं अपने आहार में अंडा शामिल करने के फायदे

1 हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि हर दिन एक अंडा खाने से दिल बेहद स्वस्थ हो सकता है और विभिन्न हृदय रोगों के जोखिम कम हो सकते हैं।

ande ke fayde
हृदय स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है अंडे। चित्र: शटरस्टॉक

2 प्रोटीन रिच

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार अंडे प्रोटीन का सबसे रिच स्त्रोत हैं। शरीर को कोशिकाओं, हड्डियों और मांसपेशियों के रखरखाव के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है और अंडा इसमें आपकी मदद कर सकता है।

3 वेट लॉस में मददगार

जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार अंडे खाने से चयापचय में सुधार हो सकता है, जो वजन प्रबंधन की प्रक्रिया में सहायक हो सकता है। प्रोटीन रिच होना भी इसका एक कारण है कि यह हर वेट लॉस डाइट का हिस्सा होता है।

4 स्किन और बालों के लिए भी है फायदेमंद

अंडा आपकी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है। आप कच्चे अंडे को अपने बालों में लगा सकती हैं, जिससे आपके बाल सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे। साथ ही, अंडा, दही और शहद का फेस पैक स्किन पर लगाएं, ये आपकी त्वचा को कोमल और चमकदार बना देगा।

यह भी पढ़ें : आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी न करें दही के साथ इन चीजों का सेवन

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख