हमें अपने वो दिन बहुत अच्छी तरह से याद हैं जब हम जंक फूड्स को एक ही दिन में खत्म कर देते थे। उन दिनों हम यह कभी नहीं सोचते थे कि यह हमारे शरीर के लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन ऐसा दिन में एकाद बार करना कोई बुरा विचार नहीं है। लेकिन जब त्योहारी सीजन आते हैं, तो यह एक आदत बन जाती है। एक के बाद एक कॉकटेल लेना, मलाईदार पनीर से भरा हुआ भोजन, उसके साथ एक क्रीमी डेजर्ट बहुत ही मजेदार लगता है। लेकिन वास्तव में यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है और आपका शरीर मदद पाने के लिए रो रहा है।
यहां तक कि अगर आप घर पर बना खाती हैं, तो कई बार हमारी भारी धातुएं या औजार कीटनाशकों (pesticides) और संरक्षक (preservatives) के संपर्क में होते हैं। यह हमारे शरीर में बड़ा मात्रा में विषाक्त पदार्थों का कारण बनता है।
अगर यह सब लंबे समय तक जारी रहता है, तो आपको कब्ज, मितली, सूजन और सिरदर्द के साथ ही कई अन्य समस्याओं से पीड़ित होने की संभावना होती है। इसलिए हमें लगता है कि ऐसे में डिटॉक्स डाइट को अपनाना एक शानदार विचार है।
जैसा कि नाम से पता चलता है, डिटॉक्स आपके शरीर को साफ करने और पोषक तत्वों के साथ रिचार्ज करने के बारे में है। सोशल मीडिया पर स्क्रोल करें, वहां आपको शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए फल, सब्जी और हर्बल डिटॉक्स ड्रिंक की ओर मुड़ने वाले कई प्रभावशाली लोग मिलेंगे।
क्या आप इन अद्भुत डिटॉकस ड्रिंक्स के बारे में जानने के लिए एक्साइटिड हैं?, चलिए तो हम आपको बता रहे हैं।
सत्तू के आपके स्वास्थ्य संबंदी अनेक फायदे हैं। यह सिर्फ पोषक तत्तों से ही भरपूर नहीं होता है, बल्कि यह आपके शरीर में ऊर्जा को भी बढ़ाता है, जैसा कि कोई दूसरा नहीं है। यह आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। साथ ही सत्तु में सोडियम की मात्रा कम होती है, यह आपके आंतरिक अंगों के अच्छे आकार को बनाए रखने के लिए एक कूलिंग एजेंट (cooling agent) के रूप में भी काम करता है। यह पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद है, यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें: हेल्दी स्नैक्स है बेक्ड एप्पल चिप्स, जानिए इसे बनाने का आसान तरीकास्नैक्स
इस डिटॉक्स ड्रिंक में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपने पहले कभी न देखा हो। इस ड्रिंक में सेब, चुकंदर और गाजर शामिल हैं। जिनमें सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप एक से तीन दिनों के लिए इस डिटॉक्स ड्रिंक को फॉलो कर सकती हैं। आप हम पर भरोसा करें इसका इस्तेमाल करने के बाद आप अपने स्वास्थ्य में बहुत अंतर देखेंगी। यह शरीर में मौजूद फैट और घुलनशील पदार्थों को बाह निकालने के लिए लिवर की मदद करता है। साथ ही पानी में घुलनशील विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में किडनी की मदद करता है। इसके अलावा यह आंतो में से अनपचे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचनतंत्र के विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।
यह डिटॉक्स ड्रिंक आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी अच्छाईयों से भरपूर है। इसमें गुड़, सूखी अदरक और इलायची और इसमें कुछ अन्य मसालों को भी शामिल किया जाता है। यह ड्रिंक दक्षिण भारत में लोकप्रिय है। इसे अक्सर राम नवमी और नरसिम्हा जयंती के साथ भी जोड़ा जाता है। क्योंकि इन अवसरों पर इसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में घरों पर परोसा जाता है। यह भी माना जाता है कि इन क्षेत्रों में हाई ह्यूमिडिटी (high humidity) के कारण इसे ओआरएस के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था। वजह चाहे जो भी हो, गुड़ इस ड्रिंक का सबसे मुख्य इंग्रीडियंट है। क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और कच्चे कार्बोहाइड्रेट से भरा हुआ है। इसमें आयरन औप पोटेशियम जैसे मिनरल भी मौजूद होते हैं, जबकि अदकर एंटिऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
यह भी पढ़ें: लो कैलोरी वाली ये शकरकंद चाट आपके लिए हो सकता है आज शाम का स्वादिष्ट स्नैक्स
तो महिलाओं, इन सभी डिटॉक्स ड्रिंको ट्राय करें, और अपने शरीर को अधिक ताजा महसूस करने दें।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।