scorecardresearch

वीगन लोगों के लिए परफेक्ट है कोकोनट दही, जानिये इसकी रेसिपी

दुनिया भर में कई लोग मांसाहार छोड़कर वीगनिज़्म की ओर बढ़ रहे हैं। यकीनन वीगन डाइट पर्यावरण के प्रति आपको ज्यादा सहिष्णु बनाती है। वीगन डाइट में अगर आप दही खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कोकोनट दही रेसिपी।
Published On: 16 Jun 2021, 12:41 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
dahi se bnayen hair mask
दही से बनाये हेयर मास्क। चित्र : शटरस्टॉक

वीगन लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि क्या खाएं और क्या न खाएं। क्योंकि डेयरी उत्पाद का सेवन करना उनकी सूची में नहीं आता। ऐसे में अपनी मन पसंद चीजों से अगर आपको कॉम्प्रोमाइज करना पड़े, तो यह हमें बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है।

आपके स्वाद और सेहत का ख्याल रखना हमारी ज़िम्मेदारी है! तो, आज हम आपके लिए लाएं हैं कोकोनट दही की रेसिपी। नारियल “दही” एक लोकप्रिय डेयरी-मुक्त विकल्प है, जो स्वादिष्ट तो है ही, साथ ही सेहतमंद भी है।

पोषण में भी कम नहीं है नारियल दही

यूएसडीए के अनुसार 1 कप बिना मीठे नारियल दही में निम्नलिखित पोषण मूल्य पाए जाते हैं।

कैलोरी: 157

वसा: 8.6g

सोडियम: 51mg

कार्बोहाइड्रेट: 19.5g

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

फाइबर: 0g

चीनी: 18.1g

प्रोटीन: 0.8g

गर्मियों में कोकोनट दही खाने के हैं ढ़ेरों फायदे. चित्र : शटरस्टॉक
गर्मियों में कोकोनट दही खाने के हैं ढ़ेरों फायदे. चित्र : शटरस्टॉक

जानिए नारियल दही कैसे है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

1 मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देता है

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम आवश्यक है, और नारियल दही इससे भरपूर है। यदि आप डेयरी उत्पाद नहीं खाते हैं, तो नारियल दही के साथ अपनी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती दें।

2 दृष्टि में सुधार करता है

नारियल में स्वाभाविक रूप से कई कैरोटीन होते हैं जो विटामिन A के अग्रदूत के रूप में काम करते हैं। विटामिन A आंखों के स्वास्थ्य और अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, नारियल की उच्च वसा सामग्री आपके शरीर के लिए विटामिन A और अन्य वसा-घुलनशील को अवशोषित करना आसान बनाती है।

तो, देर किस बात की चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी –

नारियल दही बनाने के लिए आपको चाहिए

एक ताज़ा छोटा नारियल कद्दूकस किया हुआ
एक गिलास हल्का गुनगुना पानी
मिर्ची की डंडी 7 से 8

जानिये बालों के लिए नारियल पानी के फायदे. चित्र : शटरस्टॉक
नारियल को अच्छे से कद्दूकस कर लें. चित्र : शटरस्टॉक

नारियल दही बनाने के लिए

सबसे पहले नारियल दूध बनाने के लिए कद्दूकस किये हुए नारियल को मिक्सी में पानी डालकर अच्छे से गढ़ा पेस्ट बनने तक ब्लेंड कर लें।
अब नारियल पेस्ट को छलनी की मदद से छानकर इसका दूध निकाल लें, बचे हुए नारियल के साथ के बार फिर से यही प्रोसेस दोहराएं।

अब नारियल दूध को हल्का गर्म कर लें ताकि इसके बैक्टीरिया निकल जाएं
ठंडा होने के बाद दूध में मिर्ची की डंडियां डालकर एक रात सेट होने के लिए रख दें
आपका नारियल दही तैयार है!

यह भी पढ़ें : जलजीरा : सेहत, स्‍वाद और पाचन का एक जबरदस्‍त फॉर्मूला, आइए जानते हैं इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ और रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख