scorecardresearch

गर्मियों में झटपट बनाइये रिफ्रेशिंग पान मिल्क शेक, इस इंस्टेंट रेसिपी के साथ

पान भारतीय खानपान की सदियों पुरानी अदा है। इसे सेहत की डबल डोज बनाना है तो पान मिल्‍क शेक आपके लिए ही है।
Published On: 7 Jun 2021, 09:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
गर्मियों में बनाइये पान मिल्कशेक रेसिपी. चित्र : शटरस्टॉक
गर्मियों में बनाइये पान मिल्कशेक रेसिपी. चित्र : शटरस्टॉक

गर्मियों में हम सभी को एक ऐसे ड्रिंक की तलाश होती है, जो हमें तरोताजा कर दे और साथ ही सही पोषण भी प्रदान करे। वाकई यह कुछ ज्यादा नहीं है? क्या कोई ड्रिंक ऐसा है, जो आपकी इन सभी ज़रूरतों को पूरा करे? जी हां.. हमारे पास आपकी समस्या का समाधान है – पान मिल्कशेक रेसिपी! जो आपको सही पोषण और ताजगी प्रदान करेगी।

पान पारंपरिक तौर पर भोजन के बाद खाया जाता है। इसका चलन भारत में सदियों पुराना है। पहले ज़माने में जब भी कोई मेहमान घर आता था, तो उसे बिना पान खिलाये विदा नहीं किया जाता था। अब यह ट्रेंड थोड़े फैंसी अंदाज और फ्लेवर के साथ बड़ी पार्टियों में नजर आता है। असल में पान का पत्ता आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

पान के पत्ते के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, क्योंकि वे विटामिन सी, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कैरोटीन और कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत है। जो कई बीमारियों में आपको राहत देता है। तो, चलिए बिना समय गवाए बनाते हैं पान मिल्कशेक!

पान मिल्क शेक बनाने के लिए आपको चाहिए:

5 पान के पत्ते
2 गिलास दूध (उबला हुआ)
1 चम्मच सौंफ
सूखे मेवे (दरदरे पिसे हुए)
3 बड़े चम्मच गुलकंद
स्वादानुसार शहद
क्रश की हुई बर्फ

आपको तनाव मुक्त रखता है पान. चित्र : शटरस्टॉक
आपको तनाव मुक्त रखता है पान. चित्र : शटरस्टॉक

पान मिल्क शेक बनाने का तरीका :

सबसे पहले पान की पत्तियों को अच्छे से धो लें।

उसके बाद एक मिक्सर ग्राइंडर लें और उसमें दूध, सौंफ, सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता आदि) और गुलकंद डाल कर चला लें।

मिल्क शेक को अच्छे से ब्लेंड होने तक चलाएं और अंत में स्वादानुसार शहद मिलाएं।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

अब दो सर्विंग गिलास लें और उसमें थोड़ी क्रश की हुई बर्फ डालें और मिल्कशेक डालें।

अंत में मिल्कशेक को बचे हुए सूखे मेवे के साथ गार्निश करें

आपका रिफ्रेशिंग पान मिल्क शेक सर्वे करने के लिए तैयार है!

जानिए हम क्‍यों कर रहे हैं गर्मियों में पान मिल्कशेक पीने की सिफारिश

1 पाचन में सुधार करें

कभी आपने सोचा है कि अच्छे भोजन के बाद पान क्यों चबाया जाता है? इसके कार्मिनेटिव, आंतों, एंटी-फ्लैटुलेंस और उन गुणों के कारण इसकी सिफारिश की जाती है, जो गट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं। पान का पत्ता चयापचय को गति प्रदान करता हैं और महत्वपूर्ण विटामिन और पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए गट को उत्तेजित करता है।

2 मौखिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

इसके पत्तों में कई रोगाणुरोधी एजेंट होते हैं, जो प्रभावी रूप से मुंह में रहने वाले कई जीवाणुओं का मुकाबला करते हैं। पान मिल्क शेक खराब गंध के साथ-साथ, मुंह में प्लाक और दांतों की सड़न जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है पान। चित्र-शटरस्टॉक।
मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है पान। चित्र-शटरस्टॉक।

3 इसमें पान का कूलिंग इफेक्ट है

पान गर्मी दूर भगाने के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आपको ठंडक का अहसास कराता है और तरोताजा बनाए रखता है। गर्मियों में यह आपके शरीर का तापमान नियंत्रित करने और लू लगने से बचाने में मदद करेगा।

4 सूखे मेवे का पोषण

पान मिल्कशेक में सूखे मेवे भी हैं जो आपको मजबूती और गर्मियों में काम करने की ऊर्जा प्रदान करेंगे। साथ ही, इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम भी होता है, जो मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूती भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : गर्मियों में खुद को ठंडक प्रदान करने के लिए ट्राई कीजिए लीची लेमोनेड रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख