हेल्दी और वेट लॉस फ्रेंडली डिनर के लिए ट्राई करें क्विनोआ खिचड़ी, रेसिपी हम बता रहे हैं

अपने खास पोषक तत्वों के कारण क्विनोआ बहुत तेजी से फिटनेस फ्रीक्स का पसंदीदा सुपरफूड बन गया है। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो ये रेसिपी आप ही के लिए है।
quinoa-khichdi-recipe
क्विनोआ सेहत के लिए फायदेमंद है। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 31 Oct 2022, 20:00 pm IST
  • 149

फिटनेस फ्रीक क्विनोआ के दीवाने हैं। इसके बावजूद बहुत कम लोग ही क्विनोआ (Quinoa) के फायदों से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। लेकिन इसमें इतने सारे औषधीय गुण शामिल हैं, जिससे आप सच में हैरान रह जाएंगे। पोषक तत्वों से भरपूर क्विनोआ में प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें एंटी एजिंग, एंटीसेप्टिक और एन्टीकैंसर जैसे गुण भी शामिल होते हैं। आज रात यदि आप कुछ हल्का और हेल्दी खाने का सोच रही हैं, तो जरूर ट्राई करें क्विनोआ खिचड़ी (quinoa khichdi recipes) की ये हेल्दी रेसिपी।

quinoa aapke liye faydemand hai
क्विनोआ सुपरफूड है। चित्र: शटरस्‍टॉक

पहले जान लीजिए क्यों फिटनेस फ्रीक हैं क्विनोआ के दीवाने?

क्विनोआ (Quinoa) को ‘चिनोपोडियम क्विनोआ’ भी कहा जाता है। यह एक फूलदार पौधा होता है, जो दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग एक से दो मीटर तक होती है। क्विनोआ के बीजों को खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये न केवल आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, बल्कि वेट लॉस में भी मददगार है। अगर आप इन दिनों वेट लॉस डाइट पर हैं तो क्विनोआ खिचड़ी आपके लिए एक हेल्दी रेसिपी हो सकती है।

यह भी पढ़े- बालों का झड़ना हो या सफेद होना, यहां है हर समस्या के लिए आंवला का एक खास हेयर मास्क

क्विनोआ खिचड़ी के लिए आपको चाहिए

1 कप- मूंग दाल
1 कप- क्विनोआ
1/2 कप- हरी मटर
1/4 कप- गाजर कटी हुई
1/4 कप- शिमला मिर्च कटी हुई
2-3 चम्मच- देशी घी
1 इंच- अदरक (पेस्ट)
1- प्याज बड़ा बारीक़ कटा हुआ
7 से 8- लहसुन के टुकड़े (पेस्ट)
1 इंच- दालचीनी का टुकड़ा
2 से 3- तेज पत्ते
1 बड़ी- इलायची
स्वादानुसार- नमक
1/2 चम्मच- हल्दी पाउडर
1 चम्मच- धनिया पाउडर
1/4 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार- नींबू का रस
2- हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
हरा धनिया

protein ke vegan strot ka karan sevan
प्रोटीन के वीगन स्त्रोत का करें सेवन। चित्र-शटरस्टॉक.

इस तरह तैयार करें हेल्दी क्विनोआ खिचड़ी

  • क्विनोआ खिचड़ी को बनाने के लिए सबसे पहले दाल और क्विनोआ को करीब 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। अब एक बर्तन में सभी सब्जियों को 10 मिनट के लिए उबाल लें। कुकर में एक चम्मच घी डालें और इसमें दाल और क्विनोआ डालकर 2 से 3 सीटी आने तक पकाए।
  • एक पेन में घी डालें। घी गर्म होने पर इसमें साबुत मसाले डालें और फिर लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें। इसके बाद इसमें प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाए। फिर इसमें सभी मसाले मिक्स करें और 4 से 5 मिनट तक पकाएं।
  • जब मसाले पक जाए तब इसमें सभी उबली हुई सब्जियां डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाए। फिर इसमें दाल और क्विनोआ को मिक्स करें और करीब 4 से 5 मिनट तक पकाएं। और जब खिचड़ी पक जाये तब इसमें हरा धनिया डालकर गर्मागरम सर्व करें।

यह भी रखें ध्यान

  • यदि आप चाहे तो खिचड़ी में हींग का तड़का भी लगा सकती हैं।
  • कुछ लोग लहसुन का सेवन नहीं करते हैं, तो आप इसका इस्तेमाल वैकल्पिक रूप से भी कर सकती हैं।
  • आप अपनी मर्जी के मुताबिक सब्जी कम या ज्यादा भी कर सकती हैं।
  • डिनर के लिए ये एक हेल्दी ऑप्शन है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसके साथ पापड़ और सलाद भी शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़े- आपकी शाम की छोटी – छोटी भूख को दूर करने के लिए ट्राई करें ये हेल्दी चिकन सूप

  • 149
लेखक के बारे में

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख