पनीर भरा ये बेसन चीला है नाश्ते का टेस्टी विकल्प, जानिए इसकी रेसिपी
नाश्ते के समय अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन किसे नहीं पसंद हैं? लेकिन इस टेस्ट के लिए आप हेल्थ को नजरंदाज नहीं कर सकते हैं। इसलिए हम बता रहें हैं हेल्दी पनीर बेसन चीला की रेसिपी!
जल्दी बनाएं ये स्वादिष्ट और हेल्दी दाल बेसन चीला। चित्र:शटरस्टॉक
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच में एक वक्त ऐसा आता हैं जब आपको कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होती हैं। ऐसे समय ज्यादा संभावना होती हैं कि आप कोई जंक फूड का सहारा ले सकते हैं। इससे आपके हेल्दी लाइफस्टाइल को नुकसान पहुंच सकता हैं। इस अनहोनी से बचाने के लिए हम आपकी मदद करने आए हैं। हम बता रहें हैं स्वादिष्ट और हेल्दी बेसन चीला जो आपके टेस्ट बड्स को सक्रिय कर देगा। साथ ही यह आपके पेट को काफी समय तक भरा रखेगा।
मुख्य सामग्री के स्वास्थ्य लाभ
इस शानदार रेसिपी के दो मुख्य सामग्री- बेसन और पनीर आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। जानिए इनके पोषक तत्व और फ़ायदों के बारे में।
पनीर
शाकाहारी लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प है पनीर। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य खनिज पाए जाते हैं। यह आपकि मांसपेशियों को मजबूत बनाता हैं। इतना ही नहीं यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद हैं। वजन घटाने वाले लोगों से लेकर मधुमेह के रोगियों के लिए पनीर एक स्वस्थ विकल्प हैं।
शाकाहारी लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प है पनीर। चित्र: शटरस्टॉक
बेसन
हर भारतीय रसोई में बेसन का विशेष स्थान है। इसके सेवन से आपको कई हेल्थ बेनेफिट हो सकते हैं। बेसन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम रखता है जिसके कारण हृदय रोगों का जोखिम नहीं होता हैं। इसके अलावा अगर आप वज़न कम करना चाह रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में बेसन ज़रूर शामिल करना चाहिए। बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए इसमें कैलौरी की मात्रा भी कम होती है। यही वजह है कि बहुत से फिटनेस एक्सपर्ट्स बेसन खाने की सलाह देते हैं।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।