वेट लॉस के लिए हेल्दी रेसिपी की है तलाश, तो ट्राई करें ‘ओट्स एंड वेजिटेबल ब्रोथ’, मिनटों में कर सकती हैं तैयार

ओट्स और वेजिटेबल ब्रोथ एक हेल्दी रेसिपी है क्योंकि इसमें तमाम पौष्टिक तत्वों का प्रयोग किया जाता है। जिसके कारण तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से व्यक्ति का बचाव होता है।
सभी चित्र देखे
वेटलॉस के लिए हेल्दी रेसिपी है ओट्स एंड वेजिटेबल ब्रोथ। चित्र- अडोबीस्टॉक
Preparation Time
Preparation Time 5 mins
Cook Time
Cook Time 10 mins
Total Time
Total Time 15 mins
Serves
Serves 2

एक स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य उसकी फिटनेस पर निर्भर करता है। वहीं, फिट रहने के लिए अक्सर लोग ‘वेट लॉस’ करने को एक हेल्दी ऑप्शन मानते है। वेटलॉस करना बेहद जरूरी और खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए यह एक स्वस्थ प्रक्रिया है। लेकिन अधिकतर लोग ‘वेटलॉस’ को सिर्फ व्यायाम से ही जोड़ते हैं। गौरतलब है कि वजन कम करने के लिए व्यायाम के साथ-साथ संतुलित और पौष्टिक आहार को अपनी दैनिक डाइट में शामिल करना भी बहुत जरूरी होता है।

यदि आप भी ‘वेट लॉस जर्नी’ पर हैं और हेल्दी ऑप्शन की तलाश कर रहीं हैं, तो सेलिब्रिटी शेफ तरला दलाल की हेल्दी और झटपट बन जाने वाली रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। वेट लॉस के लिए सहायक ‘ओट्स एंड वेजिटेबल ब्रोथ’ की रेसिपी बताते हुए सेलिब्रिटी शेफ कहतीं है कि, यह रेसिपी न ही सिर्फ वेट लॉस बल्कि डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद है।

सबसे पहले जानिए ओट्स एंड वेजीटेबल ब्रोथ के फायदे

ओट्स और वेजिटेबल ब्रोथ एक हेल्दी रेसिपी है क्योंकि इसमें तमाम पौष्टिक तत्वों का प्रयोग किया जाता है। जिसके कारण तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से व्यक्ति का बचाव होता है। स्वाभाविक तौर पर ओट्स और वेजिटेबल ब्रोथ में ओट्स मुख्य इंग्रीडिएंट है ।

ओट्स के फायदे बताते हुए क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन डॉ. उषा सिसोदिया बताती हैं कि, ओट्स वेट लॉस सहित अन्य स्वास्थ्य लाभ देने के लिए बहुत सहायक होता है। वे बतातीं हैं ओट्स में सॉल्युबल और इन्सॉल्यूब्ल फाइबर्स होते हैं, जो पाचन तंत्र में एक जैल जैसा पदार्थ बनाते है, जिसके कारण पाचन धीमा हो जाता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे समग्र कैलोरी सेवन भी कम होता है।

sehat ke liye faydemand hai oats
ओट्स से मिलते है वेटलॉस सहित अनेक स्वास्थ्य लाभ। चित्र- अडॉबीस्टॉक

1 ओट्स से ब्लड शुगर स्तर कंट्रोल होता है : ओट्स में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में धीमी वृद्धि होती है। यह ऊर्जा में तेजी से होने वाली बढ़ोतरी और गिरावट से बचने में मदद करता है।

2 हार्ट हेल्थ भी अच्छा रहता है: ओट्स में बीटा-ग्लूटेन होता है, जो कि एक प्रकार का घुलनशील फाइबर, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

3 पोषक तत्वों से भरपूर होते है ओट्स: ओट्स मैंगनीज, फास्फोरस, मैग्नीशियम और बी-विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जो व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में योगदान करते हैं।

अब जानते हैं ‘ओट्स एंड वेजिटेबल ब्रोथ’ की रेसिपी

बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश ओट्स एंड वेजिटेबल ब्रोथ बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही इसको बनाने के लिए आपको चाहिए :

-1 कप ओट्स
-1/2 कप बारीक कटी हुई सब्जी (जैसे कि गाजर, फूलगोभी, ब्रोकोली) एवं जो सब्जी आप डालना चाहे
-1 चम्मच कुकिंग ऑयल
-1/2 चम्मच जीरा
-नमक और काली मिर्च स्वाद के अनुसार

सेलिब्रिटी शेफ तरला दलाल की तरह ओट्स एंड वेजटेबल ब्रोथ बनाने के लिए सबसे पहले आपको ओट्स को थोड़ा भूनना पड़ेगा। ओट्स भूनने के बाद सब्जियों को बारीक काटे और उसे भी एक पैन में भून लें। इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें, जीरा डालें और तड़का बनाएं। जिसके बाद कुछ देर तक सब्जियों को पकने दें। जब सब्जियां पक जाएं तब उबलते हुए वेजिटेबल ब्रोथ में ओट्स डालें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

साथ ही ब्रोथ में टेस्ट बढ़ाने के लिए आप नमक, काला नमक, काली मिर्च या अपने पसंद की सीजनिंग डाल सकती हैं। ध्यान दें, जब ओट्स और सब्जियां पूरी तरह से पक जाएं, तब समझें कि आपका सूप तैयार है और सूप को हॉट सर्व करें और स्वाद लें! यह ब्रॉथ आपको गरमा गरम, स्वस्थ, और तमाम तरह की पौष्टिकता प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें: वेट लॉस के बाद बढ़ गई है भूख, तो इन 10 टिप्स से करें कंट्रोल

  • 143
लेखक के बारे में

पिछले कई वर्षों से मीडिया में सक्रिय कार्तिकेय हेल्थ और वेलनेस पर गहन रिसर्च के साथ स्पेशल स्टोरीज करना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्हें घूमना, पढ़ना-लिखना और कुकिंग में नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। जिंदगी में ये तीनों चीजें हैं, तो फिजिकल और मेंटल हेल्थ हमेशा बूस्ट रहती है, ऐसा उनका मानना है। ...और पढ़ें

अगला लेख