scorecardresearch

पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज में हॉट फ्लैश तक में राहत दे सकती है नारियल की बर्फी, इस तरह घर पर करें तैयार

पीरियड्स (periods) और मेनोपॉज (menopause) ऐसी स्थिति हैं, जो कई स्वास्थ्य परेशानियों का कारण बनते हैं। ऐसे में ये हेल्दी नारियल बर्फी आपका बचाव कर सकती है।
Published On: 13 Mar 2022, 09:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Coconut barfi ki recipe
सूखे नारियल में गुड कॉलेस्ट्रॉल, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन होने के कारण यह एनर्जेटिक बनाए रखने में भी कारगर है। इसलिए यह बर्फी सेहतमंद है। चित्र: शटरस्टॉक

कभी-कभी थोड़ा पसीना आना या थोड़ा नम महसूस करना असामान्य नहीं है, खासकर यदि आप गर्म कमरे में सोते हैं। लेकिन अगर रात के पसीने के साथ, आप आमतौर पर अपने कंबल से भीगे हुए जागते हैं, तो यह हॉट फ्लैश की निशानी है। जी हां, आपको सोने से पहले अपना पजामा और बिस्तर बदलना पड़ सकता है।

कुछ लोगों को, पीरियड्स या मेनोपॉज के दौरान रात में पसीना आ सकता है। यह अधिक सामान्य या पहली बार तब हो सकता है, जब आप अपने मिड 30 या 40 के दशक में प्रीमेनोपॉज़ के करीब पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप इससे परेशान हैं, तो हमारे पास इसका मीठा इलाज है। जी हां, हम बात कर रहें हैं हेल्दी और गिल्ट फ्री नारियल बर्फी की।

क्या होता है हॉट फ्लैश?

रात को पसीना अक्सर प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) के साथ होता है। हालांकि ये आपके पीरियड्स शुरू होने के बाद भी हो सकते हैं।

पीरियड्स के दौरान आपके हार्मोन के स्तर में उतार-चढाव होने की संभावना होती है। विशेष रूप से, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में परिवर्तन पीएमएस के लक्षणों में योगदान दे सकता है। इससे हॉट फ्लैश और रात को पसीना हो सकता है।

hot flashes se raahat dilaenge ye food
आपके हॉट फ्लैश से राहत देंगे ये फ़ूड। चित्र : शटरस्टॉक

जैसे-जैसे प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ता है, एस्ट्रोजन का स्तर कम होता जाता है। यह आपके हाइपोथैलेमस, यानी आपके मस्तिष्क के उस हिस्से को प्रभावित कर सकता है, जो आंतरिक तापमान को नियंत्रित करता है।

नतीजतन, आपका मस्तिष्क तापमान में मामूली बदलाव के लिए भी अधिक आसानी से प्रतिक्रिया कर सकता है और आपके शरीर को पसीने से ठंडा करने के लिए संकेत भेज सकता है।

कैसे फायदेमंद है नारियल की बर्फ़ी?

नारियल की बर्फी भारत में आमतौर पर खाई जाने वाली मिठाई है। यह बर्फी मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स का एक स्रोत है। एक प्रकार का फैटी एसिड जो दिन भर ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें लॉरिक एसिड होता है जो शरीर को शांत और विश्राम की भावना प्रदान करने में मदद कर सकता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

कोई भी नारियल की बर्फी को सुबह या दोपहर के भोजन के बाद खा सकता है। यह दिन भर की शुगर क्रेविंग से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। इससे आप केक, डोनट्स आदि का सेवन करने से बच सकते हैं।

हेल्दी नारियल बर्फ़ी रेसिपी

यह एक गिल्ट फ्री, इंस्टेंट और आसान रेसिपी है जिसमें खजूर और सूखे नारियल को मिलाकर एक मीठी बर्फी बनाई जाती है।

सामग्री

  1. बादाम , पिसा हुआ: 1/2 कप
  2. खजूर: 15
  3. नारियल: 3/4 कप
  4. दूध: 3 बड़े चम्मच
  5. घी: 1 टेबल स्पून
  6. इलाइची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
Ghar par banaye healthy coconut barfi
घर पर बनाएं हेल्दी कोकोनट बर्फ़ी। चित्र : शटरस्टॉक

गिल्ट फ्री नारियल बर्फी बनाने का तरीका

  1. सभी सामग्री के साथ तैयार हो जाएं और अपनी प्लेट या पैन को चिकना कर लें, जहां आप अपने बर्फी के आटे को आकार में काटने के लिए निकाल रहे होंगे।
  2. बादाम का पाउडर बना लें। घर पर मिक्सर ग्राइंडर में पाउडर तैयार कर सकते हैं। आप स्टोर से खरीदा हुआ पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. 3 बड़े चम्मच दूध का प्रयोग कर, मिक्सर में पीसकर खजूर की गाढ़ी प्यूरी बना लें।
  4. मध्यम आंच पर रखी एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी गरम करें और घी के पिघलने पर खजूर की प्यूरी डालें। इसे लगभग 5 मिनट तक भूनें।
  5. बादाम पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। यह एक अच्छा और सूखा आटा बनना चाहिए।
  6. अब नारियल डालें और लगभग 2 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं और आंच बंद कर दें।
  7. इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
  8. इस बर्फी के मिश्रण को ग्रीस की हुई प्लेट या तवे पर डालें जो आपने तैयार किया था।
  9. इस मिश्रण को चमचे से अच्छी तरह दबा कर फैला दें।
  10. सजाने के लिए ऊपर से सूखा नारियल छिड़कें और अपनी हथेली से दबाएं।
  11. अब इसे चाकू से कट दें। आप चौकोर या डायमंड के आकार में कट दे सकते हैं।
  12. उन्हें पूरी तरह से ठंडा होने दें और उसके बाद ही, अपने गिल्ट फ्री नारियल बर्फी का मजा लें।

यह भी पढ़ें: रुजुता दिवेकर ने बताए वे तीन ट्रेडिशनल सुपरफूड, जो हॉट फ्लशेज से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख