लॉग इन

हेल्दी हार्ट और आंखों की बेहतर रोशनी के लिए आजमाएं एवोकाडो रायता रेसिपी

कुछ फूड्स सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि वे आपको ऐसे लाभ दे जाते हैं, जो दवाएं भी नहीं दे पातीं।
यह आपके डाइट का हेल्दी हिस्सा बन सकता है। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

भारतीय खानपान में रायता एक अहम भूमिका निभाता है। सुबह नाश्ते में खाए जाने वाले पराठों से लेकर रात की बिरियानी तक रायता सभी डिशेस के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
रायता सभी की पसंद होता है और आप इसे अलग – अलग तरीकों से बना सकती है। ये न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि खाने के साथ एक बेहतरीन स्वाद भी जोड़ता है।

आज हम रायते की पारंपरिक रेसिपी में एक विदेशी तड़का लगाने जा रहे हैं, जो इसे और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बना देगा। जी हां.. हम इसमें एड करेंगे एवोकाडो! एवोकाडो रायता, गुआकामोले (Guacamole) का भारतीय वर्जन है और किसी भी चीज़ के साथ स्वादिष्ट लगता है।

जिनको नहीं पता है, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि गुआकामोले एक पारंपरिक मैक्सिकन डिश है, जिसे एवोकाडो के साथ बनाया जाता है। स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद एवोकाडो फल मूलतः मेक्सिको का है।

तो, चलिए जानते हैं एवोकाडो रायता (Indian Guacamole) की रेसिपी

एवोकाडो रायता (Avocado Raita) बनाने के लिए आपको चाहिए :

2 पके एवोकाडो
1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 मध्यम आकार के टमाटर (बारीक कटे हुए)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
आधा कप कटा हुआ ताजा हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस (आधा नींबू का रस)
एक कप दही ( ताज़ा दही अच्छे से फेटा हुआ)
नमक स्वादानुसार

एवोकाडो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। चित्र : शटरस्‍टाॅॅॅक

एवोकाडो रायता बनाने की विधि :

1. एवोकाडो से बीज हटा दें और गूदे को मिक्सिंग बाउल में डालें। एवोकाडो को कांटे से तब तक मैश करें जब तक कि यह लगभग पेस्ट न बन जाएं।

2. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, सारे मसाले, नींबू का रस और कटा हरा धनिया डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि सारी सामग्री अच्छे से मिक्स न हो जाए।

3. अंत में इसमें दही और स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

4. सर्व करने से पहले रायते को फ्रिज में ढककर ठंडा करें।

एवोकाडो रायते की रेसिपी को सुबह के नाश्ते में परांठे या टोस्ट के साथ सर्व किया जा सकता है। आप इसमें अपनी पसंद के मासाले और इंग्रीडिएंट्स डाल सकती हैं।

यह आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद है। चित्र : शटरस्‍टाॅॅॅक

अब जानिए एवोकाडो रायता को आहार में शामिल करने के फायदे

1. यह स्वस्थ वसा, फाइबर और विभिन्न महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा हुआ है। एवोकाडो में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो स्वस्थ रक्तचाप के स्तर का समर्थन करता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

2. एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड ओलिक एसिड में उच्च होते हैं, एक ऐसा फैटी एसिड जो आपके ह्रदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह फाइबर में भी समृद्ध है, जो वजन घटाने और अच्छा चयापचय बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

3. एवोकाडो में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन सहित एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। ये पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और मैकुलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के जोखिम को कम करते हैं।

तो लेडीज, आज ही ट्राई करें ये रेसिपी!

यह भी पढ़ें : मेरी मम्मी कहती हैं, इस मौसम में जरूर खाने चाहिए करौंदे, जानिए क्यों हैं ये लाभदायक

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख