गर्मी का मौसम भारत में आम के लिए खास मशहूर है। लोग साल भर इस सीजन का इंतजार करते हैं। ताकि वे आम से बने अलग-अलग तरह के व्यंजनों का लुत्फ ले सकें। आम की ऐसी ही एक लोकप्रिय डिश है आमरस, जिसे हाल ही में दुनिया की बेस्ट मैंगो डिश माना गया है। टेस्टएटलस ने इसे वर्ल्ड बेस्ट रेटेड मैंगो डिशेज में पहले रैंक पर रखा है। जबकि खट्टे तीखे स्वाद वाली कच्चे आम की चटनी को पांचवां रैंक मिला है। इस अच्छी खबर को क्यों न कुछ और मैंगो रेसिपीज (Best Mango dishes) के साथ सेलिब्रेट किया जाए।
टेस्टएटलस पारंपरिक भोजन के लिए एक अनुभवात्मक यात्रा ऑनलाइन गाइड है, जो ट्रेडिशनल फूड्स, ऑथेंटिक रेसिपी, फूड क्रिटिक रिव्यू और लोकप्रिय सामग्री और व्यंजनों के बारे में शोध लेखों को एकत्रित करता है। अगर आप भी आम की शौकीन हैं, तो आम रस और चटनी के साथ आम से बनी अन्य रेसिपीज भी ट्राई करें। आइए हेल्थ शॉट्स के साथ जानते हैं 5 बेहतरीन मैंगो डिशेज के बारे में।
आम रस को वर्ल्ड बेस्ट रेटेड मैंगो डिशेज में पहला रैंक दिया गया है। आम के गूदे और इसके रस से बना यह बेहद स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग पेय है। यदि आप इन्हें बिना किसी एडिटिव के बनाती हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकता है। आमरस में कई खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो समग्र शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। ध्यान रहे कि आप भूलकर भी इसमें शुगर न मिलाएं, यह इसकी गुणवत्ता को पूरी तरह से कम कर देता है और आपकी ड्रिंक को अनहेल्दी बनाता है।
यहां है आम रस की रेसिपी – आमरस बनाने के लिए आम को अलग काट लें, अब उसे ब्लेंडिंग जार में डाल कर ब्लेंड कर लें। आम के पल्प को बाउल में निकालें, फिर इसमें 1/2 चम्मच इलायची पाउडर और केसर के कुछ धागों को क्रश कर के डालें। अब सभी को एक साथ मिला लें, और कुछ देर के लिए रेफ्रिजरेटर में ठंडा होने दें। अब इसे छोटी कटोरी में निकालें, केसर के धागों से गार्निश करें और इसे एंजॉय करें।
पके आम के साथ ही कच्चा आम भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है। जो त्वचा के साथ ही पाचन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। खासकर यह गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी समस्याओं से डील करने में भी आपकी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया नियमित रहती है, और कब्ज, अपच आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान नहीं करती।
यह भी पढ़ें: Imli Recipes : समर सुपरफूड है इमली, इस गर्मी इन 5 तरीकों से करें इसे अपनी डाइट में शामिल
इसे बनाने के लिए कच्चे आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें, उसमें हरी मिर्च और थोड़ा धनिया की पत्तियां मिलाएं सभी को एक साथ ब्लेंड करें।आप चाहें तो इसमें जीरा और काली मिर्च भी एड कर सकती हैं। वहीं आखिर में इसमें काला या सेंधा नमक मिलाएं और इसे एंजॉय करें।
आम की शिकंजी एक बेहद स्वादिष्ट, पौष्टिक और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। गर्मी में आप इसे हाइड्रेशन मेंटेन करने के साथ ही पेट को ठंडक प्रदान करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें पुदीने की गुणवत्ता पाई जाती है, जो इसे अधिक खास बना देती हैं। आम और पुदीने की प्रॉपर्टीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
एक ब्लेंडिंग जार में कटे हुए आम, नींबू का रस, कला नमक, पुदीने की पत्तियां, शहद, और पानी डालें। सभी को एक साथ ब्लेंड कर लें, और फिर गिलास में आइस क्यूब्स डालें और उसमें मैंगो शिकंजी डाल कर मिलाएं। आप इसमें चाट मसाला या जीरा पाउडर ऐड कर सकती हैं।
आम का मुरब्बा कच्चे आम से तैयार किया जाता है। विटामिन, मिनरल और फाइबर की गुणवत्ता से भरपूर आम, आपकी सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद साबित हो सकता है। खासकर इसका मुरब्बा बेहद स्वादिष्ट होता है, इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों के मुंह में पानी ले आता है। इस मुरब्बे को बनाने में शुगर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, इसलिए इसे हेल्दी माना जाता है।
अच्छे आम, सौंफ, दालचीनी पाउडर, गुड़, केसर से तैयार किए गए इस मुरब्बे को बनाना बेहद आसान है। वहीं यह सभी सामग्री अपनी अपनी जगह सेहत को फायदे प्रदान करती हैं। तो फिर बिना देर किए आज ही ट्राई करें आम के मुरब्बे की स्वादिष्ट रेसिपी।
गर्मी के मौसम में आइस क्रीम की डिमांड काफी ज्यादा होती है। परंतु बाजार में प्रोसेस्ड और एडेड फ्लेवर सहित एडेड प्रिजर्वेटिव्स युक्त आइस क्रीम मिलते हैं। ये सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। इनका अधिक सेवन आपकी गट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा इन्हें बनाने में इस्तेमाल हुआ शुगर आपके वेट गेन का कारण बन सकता है।
अगर आप मैंगो आइसक्रीम की दीवानी हैं, तो इसे आसानी से घर पर सुरक्षित तरीके से तैयार कर सकती हैं। आम के फ्रोजेन टुकडें, नारियल का दूध, वनीला एसेंस, शहद या मेपल सिरप को एक साथ ब्लेंड करके, स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे आइसक्रीम के कंटेनर में डालें और रेफ्रिजेट करें। जब ये सेट ही जाए तो इसे एंजॉय करें।
यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए स्वादिष्ट चिवड़ा की ये 3 रेसिपी आपको भी ट्राई करनी चाहिए
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।