scorecardresearch

Berries for Weight Loss : ब्लू बेरी से लेकर गोजी बेरी तक यहां जानिए वेट लॉस में बैरीज के फायदे

सभी बेरी कम कैलोरी वाले फ़ूड हैं। इसलिए वजन घटाने में मदद करते हैं। वजन घटाने के लिए यहां हम जानते हैं बेरी को खाने का हेल्दी और टेस्टी तरीका क्या हो सकता है।
Published On: 10 Aug 2023, 11:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सभी चित्र देखे Berries se karein water retention ko kum
बेरी में पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। ये मेटाबोलिज्म को बढ़ा कर वसा जलाने में मदद करते हैं। इससे वॉटर रिटेंशन से भी बचा जा सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

क्या आपको वेट लॉस में दिक्कत हो रही है? यदि हां तो फिजिकल एक्टिविटी के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान दें। ऐसे फ़ूड का चुनाव करें, जो फैट फ्री हों। स्वादिष्ट हों, लेकिन लो कैलोरी फ़ूड हों। वजन कम करने के लिए सबसे स्वादिष्ट तरीकों में से एक है अपने आहार में वजन घटाने वाले बेरीज को शामिल करना। ये छोटे रंग-बिरंगे फल स्वाद से भरपूर होते हैं। लो कैलोरी के साथ-साथ शरीर के सूजन (berries for weight loss) को भी घटाते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट के पावरहाउस हैं बैरीज (Berries Powerhouse of antioxidant)

बेरी कई तरह के होते हैं। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी, अकाई बेरी, गोजी बेरी और क्रैनबेरी। सभी प्रकार के बेरी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। जब शरीर की जरूरत से कम कैलोरी का उपभोग किया जाता है, तो यह ऊर्जा के लिए संग्रहीत वसा का उपयोग करता है। इससे वजन कम होता है। बेरी में पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। ये मेटाबोलिज्म को बढ़ा कर वसा जलाने में मदद करते हैं।

यहां हैं वजन घटाने में मदद करने वाले बेरी रेसिपीज (berries for weight loss)

1 ब्लूबेरी (Blueberry)

कम कैलोरी वाले ब्लूबेरी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। एक कप में लगभग 4 ग्राम फाइबर होता है। डाइटरी फाइबर पूर्ण और संतुष्ट महसूस कराते हैं। ब्लूबेरी में एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। यह शरीर में सूजन को कम करता है।

कैसे खाएं ब्लूबेरी (How to eat blueberries for weight loss)

इसे बनाना ब्लूबेरी स्मूदी (Banana Blueberry Smoothie) के रूप में खाया जा सकता है। फ़ूड प्रोसेसर में दूध, स्टीविया के कुछ पत्ते एक केला और ब्लूबेरी डालेंI इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आपका स्वादिष्ट और फायदेमंद बनाना ब्लूबेरी स्मूदी तैयार हैI

2 स्ट्रॉबेरी

एक कप स्ट्रॉबेरी में 100% से अधिक विटामिन सी होता है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में सूजन को कम कर सकता है। सूजन मोटापे से जुड़ा हुआ है।

कैसे खाएं स्ट्रॉबेरी

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

ग्रीक योगर्ट बेरी स्मूदी (Greek yogurt strawberry smoothie) के रूप में खा सकती हैं। 1 कप दही या ग्रीक योगर्ट में आधा कप से अधिक स्ट्रॉबेरी डाल दें। इसे मिक्सर में अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। आपका हेल्दी और टेस्टी ग्रीक योगर्ट बेरी स्मूदी तैयार है।

3 ब्लैकबेरी (Blackberries for weight loss)

एक कप ब्लैकबेरी में 100 कैलोरी से भी कम कैलोरी होती है। इसमें लगभग 8 ग्राम फाइबर होता है, जो एडल्ट के लिए दैनिक सेवन की जरूरी मात्रा का लगभग एक तिहाई है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है और शरीर में सूजन को कम करता है।

Jamun ke fayde
एक कप ब्लैकबेरी में 100 कैलोरी से भी कम कैलोरी होती है। चित्र:  पिक्साबे

कैसे खाएं ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी आइसक्रीम (Blackberry Ice cream) के रूप में खा सकती हैं। आधे कप से अधिक ब्लैकबेरी को अच्छी तरह पीस लें।इसमें 1 कप आलमंड मिल्क मिक्स कर जमने के लिए दे दें। मिठास के लिए ब्लैकबेरी को ग्राइंड करते समय एक-दो भीगे खजूर भी डाल दें। जमने पर खाएं हेल्दी ब्लैकबेरी आइसक्रीम।

4 रसभरी या रास्पबेरी (Raspberries)

एक कप रसभरी में लगभग 8 ग्राम फाइबर होता है, जो रोज की जरूरी खपत को पूरा करता है। इसमें एलेगिटैनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सूजन कम करता है। इसमें वजन घटाने वाला विटामिन सी भी भरपूर होता है।

raspberry ke fayde
एक कप रसभरी में लगभग 8 ग्राम फाइबर होता है, जो रोज की जरूरी खपत को पूरा करता है।  चित्र : शटरस्टॉक

कैसे खाएं रास्पबेरी

इसे रास्पबेरी जूस (Raspberry Juice) के रूप में ले सकती हैं।
एक कप रास्पबेरी को एक गिलास पानी के साथ अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। इसमें आधा टी स्पून लेमन जूस, आधा टी स्पून शहद को मिक्स कर लें। इसे छान लें और जूस पीयें

5 गोजी बेरी (Goji Berry)

लगभग एक मुट्ठी गोजी बेरी में केवल 23 कैलोरी होती है। गोजी बेरी का उपयोग पारंपरिक चीनी चिकित्सा में भी होता रहा है। इसमें विटामिन सी की ज्यादा मात्रा शरीर में सूजन को कम कर सकता है

kam calorie waala hai goji berry
कम कैलोरी वाली गोजी बेरी खाने से वजन घटता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

कैसे खाएं गोजी बेरी

इसे सलाद, स्मूदी के रूप में लिया जा सकता है। गोजी बेरी को एक ग्लास पानी के साथ पीस लें। इसके जूस को नींबू के रस और शहद के साथ पीना चाहिए।

अंत में
अकाई बेरी और क्रेनबेरी को भी अन्य बेरी की तरह खाना चाहिए। हमें यह जान लेना चाहिए कि कच्चे रूप में बेरी को खाने से अधिक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें :- मसाला ओट्स या दलिया : एक न्यूट्रीशनिस्ट बता रहीं हैं वेट लॉस के लिए क्या है ज्यादा बेहतर नाश्ता

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख