scorecardresearch facebook

बेहतरीन पोस्ट वर्कआउट मील है स्मूदी, वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी स्मूदी रेसिपीज

वजन कम करने के लिए हम कई तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन आज हम आपको स्मूदी की कुछ ऐसी रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जो न केवल टेस्टी हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बहुत आसान है।
smoothies ek healthy breakfast hai
स्मूदी फलों, सब्जियों, तरल पदार्थों (जैसे पानी, दूध, या रस) से मिलकर बनी होती हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक
Updated On: 25 May 2023, 04:08 pm IST

स्मूदी एक बहुत ही आसान और जल्दी से बनने वाली रेसिपी है। इसे बनाना जितना आसान है उससे ज्यादा ये स्वादिष्ट होती हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो स्मूदी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। स्मूदी फलों, सब्जियों, तरल पदार्थों (जैसे पानी, दूध, या रस) से मिलकर बनी होती हैं। कई बार कुछ और सामग्री जैसे दही, बर्फ या मिठास मिलाकर भी इसे तैयार किया जाता है। स्मूदी आपने पोषक तत्वों के कारण बहुत लोकप्रिय है। ये आवश्यक विटामिन, खनिज और फाइबर प्रदान करती हैं। अपने आहार में विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों को शामिल करने का यह एक शानदार तरीका हैं। सबसे अच्छी बात यह कि आप उनमें अपनी पसंद और जरूरतों के अनुरूप बदलाव भी कर सकती हैं।

स्मूदी (smoothie recipes) का झटपट नाश्ते के विकल्प के रूप में, पोस्ट वर्कआउट मील के रूप में या पूरे दिन एक रिफ्रेश ड्रिंक के रूप में भी आनंद लिया जा सकता है।

चलिए अब जानते हैं झटपट तैयार होने वाली ऐसी ही वेट लॉस स्मूदीज की रेसिपी (5 Healthy smoothie recipes)

1 ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी

इसके लिए आपको चाहिए

पालक 1 कप
खीरा, छिला और कटा हुआ 1/2
हरा सेब, कटा हुआ 1/2
1/2 नींबू रस
ताजा अदरक, कद्दूकस किया हुआ 1/2 इंच
आल्मंड मिल्क 1 कप
बर्फ के टुकड़े

कैसे बनाएं ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी

एक ब्लेंडर जार लें और सभी सामग्री को उसमें डालकर एक पेस्ट बना लें।

इसे चिकना और गाढ़ा पेस्ट बनने तक फेंटे। बस आपके लिए ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी बनकर तैयार है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

इस स्मूदी में कैलोरी कम हैं और यह फाइबर से भरपूर है। वेट लॉस के लिए यह एक बेहतरीन डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक है।

smoothies ek accha breakfast ho sakta hai
समूदी का रिफ्रेश ड्रिंक के रूप में भी आनंद लिया जा सकता है।

2 बेरी प्रोटीन स्मूदी

इसके लिए आपको चाहिए

मिक्स बेरी (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी) 1 कप
केला 1/2
प्रोटीन पाउडर का 1 स्कूप
आल्मंड बटर 1 बड़ा चम्मच
कच्चा बादाम का दूध 1 कप
बर्फ के टुकड़े

कैसे बनाएं बेरी प्रोटीन स्मूदी

सभी सामग्रियों को एक मिक्सर जार में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। यहा गाढ़ा लगे, तो और पानी डाल सकते हैं।

यह स्मूदी एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो आपको संतुष्ट महसूस करने और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद कर सकती है।

3 ट्रॉपिकल पैराडाइज स्मूदी

इसके लिए आपको चाहिए

अनानास के टुकड़े 1/2 कप
आम के टुकड़े 1/2 कप
1/2 पका हुआ केला
शुगर फ्री कोकोनट मिल्क 1/2 कप
ग्रीक योगर्ट 1/4 कप
चिया सीड्स 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

कैसे बनाएं ट्रॉपिकल पैराडाइज स्मूदी

सभी सामाग्री को एक ब्लेंडर जार में मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सर्विंग गिलास में डालकर सर्व करें।

यह स्मूदी विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा से भरपूर है। फलों की प्राकृतिक मिठास इसे एक स्वादिष्ट और संतोषजनक विकल्प बनाती है।

4 मलाईदार एवोकैडो स्मूदी

इसके लिए आपको चाहिए

पका हुआ एवोकैडो 1/2
पालक 1/2 कप
खीरा, छिला और कटा हुआ 1/2 कप
शुगर फ्री बादाम मिल्क 1/2 कप
शहद या मेपल सिरप 1 बड़ा चम्मच
बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)

कैसे बनाएं मलाईदार एवोकैडो स्मूथी

एक ब्लेंडिग जार में साभी सामाग्री को चिकना होने तक फेंटें।

अगर आपको इसमें कुछ और जोड़ना है जो आपको पसंद हो तो मिला सकते है।

एक सर्विंग गिलास में स्मूदी को डाले और ऊपर से गार्निश करें।

एवोकैडो इस स्मूदी में एक मलाईदार टेक्शचर और स्वस्थ वसा देने में मदद करता है, जबकि पालक और खीरा आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

kaise banaye smoothies
झटपट नाश्ते के विकल्प के रूप में, पोस्ट वर्कआउट मील के रूप स्मूदी लें।

5 चॉकलेट बनाना स्मूदी

इसके लिए आपको चाहिए

केला 1 पका हुआ
शुगर फ्री कोको पाउडर 1 बड़ा चम्मच
आल्मंड मिल्क 1 कप
आल्मंड बटर 1 बड़ा चम्मच
वनीला एक्सट्रेक्ट 1/4 चम्मच
बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)

कैसे बनाएं चॉकलेट बनाना स्मूदी

सभी सामाग्री को मिक्सर जार में डालकर अच्छे से मिक्स करें और एक चिकना पेस्ट बना लें। इस स्मूद को सर्विंग गिलास में सर्व करें।

अगर आपको कुछ मिठा खाने का मन कर रहा है या आपको चॉकलेट की क्रेविंग हो रही है तो आप ये स्मूदी कभी कभी पी सकते है।

ये भी पढ़े- skin exfoliation: डेड स्किन हटाने के लिए जरूरी है एक्सफोलिएशन, ब्यूटी एक्सपर्ट बता रहीं हैं एक्सफोलिएशन का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख