scorecardresearch

सेहत और सौंदर्य को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी ये टोमेटो रसम रेसिपी

बचपन से हम टमाटर के फायदे सुनते आ रहे हैं। मगर अभी तक टोमेटो सूप से हेल्दी रेसिपी नहीं मिली। अगर आपका अनुभव भी यही है तो अब टाइम है थक्काली रसम ट्राई करने का।
Published On: 24 Aug 2021, 09:30 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
tomato ki recpe
देसी टमाटर अपने रसीलेपन और स्वाद के कारण बहुत खास हैं। चित्र : अडोबीस्टॉक

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसे साउथ इंडियन डिश न पसंद हों! इनकी खासियत होती है कि ये सभी पचाने में आसान होती हैं और स्वादिष्ट इतनी की पूछिए मत। सिर्फ इतना ही नहीं कई लोग डोसा, उपमा या इडली को अपने वेट लॉस रूटीन में शामिल करते हैं, क्योंकि ये सभी हेल्दी हैं। ऐसी ही एक दक्षिण भारतीय रेसिपी है ‘थक्काली रसम यानी टोमेटो रसम’ (Thakkali rasam aka Tomato rasam) जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ – साथ आपकी ब्यूटी के लिए भी फायदेमंद है।

क्यों खास है टमाटर रसम

टमाटर रसम एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जो समान रूप से स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होने के लिए जाना जाता है। वास्तव में, इसे अक्सर मसालेदार सूप के रूप में परोसा जाता है, जो मौसमी संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

थक्काली रसम यानी टमाटर रसम न सिर्फ आपकी सेहत के लिए, बल्कि सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ढेर सारे टमाटर हैं, जो आपकी त्वचा को साफ और कोमल रखने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, टमाटर त्वचा की सतह पर अतिरिक्त सीबम को कम करने में मदद करता हैं, जिससे तेल का निर्माण नहीं होता और ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स कम हो जाते हैं।

तो देर किस बात की चलिए जानते हैं थक्काली रसम यानी टोमेटो रसम रेसिपी

twacha ke liye tamatar ke fayde
टमाटर आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। चित्र- शटरस्टॉक।

टोमेटो रसम बनाने के लिए आपको चाहिए

1/3 कप हरा धनिया पत्तों के साथ
7 से 8 लहसुन की कलियां – मध्यम आकार की
1 इंच अदरक – मोटा कटा हुआ
2 चम्मच जीरा
छोटा चम्मच काली मिर्च
3 बड़े आकार के टमाटर, कटे हुए
1 बड़ा चम्मच तेल – सूरजमुखी का तेल या मूंगफली का तेल
½ छोटा चम्मच राई
½ छोटा चम्मच उड़द की दाल
1 या 2 सूखी लाल मिर्च
1 चुटकी हींग
10 से 12 कड़ी पत्ते
छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आवश्यकता अनुसार नमक
पानी 1/4 कप या आवश्यकतानुसार
2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया

चलिए सबसे पहले तैयार करते हैं रसम का मसाला

एक ब्लेंडर या मिक्सर में हरा धनिया, लहसुन की कलियां और बारीक कटा अदरक डालकर पीस लें।
फिर जीरा और काली मिर्च डालकर दरदरा पीस लें।
तैयार मिश्रण को एक अलग बाउल या प्लेट में निकाल लें।

अब बनाते हैं टमाटर की प्यूरी

उसी जार में टमाटर धोकर और काटकर डालें।
इन्हें पीसकर मुलायम प्यूरी बना लें।
आप चाहें तो टमाटर को ब्लांच कर सकती हैं और फिर उन्हें प्यूरी बना सकती हैं (रसम को एक एक्स्ट्रा चमकदार लाल रंग देने के लिए)।

tomato rasam recipe
इम्‍युनिटी बढ़ाने वाली हेल्‍दी रसम। चित्र: शटरस्टॉक

टोमेटो रसम तैयार करते हैं

एक भारी कड़ाही में तेल गरम करें और आंच को धीमा रखें। अब इसमें राई डालें और चटकने दें।
जब राई चटकने लगे तो उसमें उड़द की दाल, सूखी लाल मिर्च और 1 चुटकी हींग डालें। अगर पैन गर्म हो जाए, तो आंच बंद कर दें। लाल मिर्च का रंग बदलने तक कुछ सेकंड के लिए हिलाएं और भूनें।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

भूनने के बाद इसमें दरदरा पिसा हुआ हरा धनिया, अदरक, लहसुन का मिश्रण, कड़ी पत्ता और हल्दी पाउडर डालें। इसे धीमी आंच पर एक मिनट के लिए भूनें। इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण जले नहीं। इस मिश्रण को भूनते समय आपको अच्छी महक आएगी।

अब इस मिश्रण में टमाटर की प्यूरी डालें। बहुत अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट के लिए भूनें। इसमें स्वादानुसार नमक डालें। फिर 1.5 कप पानी डालें। अगर आपको थोड़ा पतला टमाटर रसम पसंद है, तो आप थोड़ा और पानी मिला सकती हैं। मगर बहुत ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि उससे फ्लेवर कम हो जाता है।

इसे अच्छी तरह मिलाएं और रसम को मध्यम-धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि रसम में उबाल न आ जाए। कुल मिलाकर 9 से 10 मिनट तक उबालें। अंत में आंच बंद कर दें और 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया डालें।

आपका टोमेटो रसम बनकर तैयार है!

यह भी पढ़ें : टमाटर के सलाद में मिलाइए जैतून का तेल, हृदय स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख