स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली का मौसम आ गया है। सभी जानते हैं कि मूंगफली के स्वास्थ्य के लिए बहुत सारे लाभ होते हैं। पर खाली बैठकर मूंगफली खाने की सुविधा अब सबके पास नहीं। एक स्वीट माहौल में जब बात करनी हो, तो मूंगफली की बर्फी से बेहतर कुछ भी नहीं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है। तो आइए जानते हैं मूंगफली की बर्फी (Peanut Burfi recipe) बनाने की रेसिपी।
दरअसल मूंगफली में प्रोटीन (Protein), फैट (Fat) और फाइबर (Fibre) प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज होते हैं, जो सर्दियों में सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
मूंगफली का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी काफी बेहतर मात्रा में होता है।
शरीर को प्रोटीन की कमी दूर करने में मूंगफली अहम योगदान दे सकती है। इससे दिनभर ऊर्जा मिलती है।
मूंगफली का सेवन हमारे फेफड़ों को मजबूती देता है। इसके साथ ही हमारी ब्रेन हेल्थ और मेमोरी को भी बढ़ाता है।
इसका सेवन उचित मात्रा में करने से पेट संबंधीसमस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। यह पाचन तंत्र को भी दुरूस्त करती है।
जब इतने सारे लाभ एक ही चीज़ से मिल रहे हों, तो सेलिब्रेशन तो बनता है न! तो चलिए तैयार करते हैं मूंगफली की बर्फी।
यह भी पढ़े :कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो आप दोनों को रखना होगा इन 4 पोषक तत्वों का ख्याल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।