scorecardresearch

खस का पानी है एक ट्रेडिशनल और प्रभावी कूलेंट, नोट कीजिए इसके फायदे और रेसिपी

आयुर्वेद में खसखस को इसकी औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, और इसे दवाइयों के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आज हम बात करेंगे खसखस के पानी के फायदों के बारे में। साथ ही जानेंगे इसे किस तरह तैयार करना है।
Published On: 7 Apr 2025, 02:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Khus ka pani
खसखस के जड़ में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. चित्र ; अडॉबीस्टॉक

गर्मी के दिनों में वातावरण का तापमान बढ़ने की वजह से बॉडी हीट बढ़ जाती है, जिसकी वजह से तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अत्यधिक गर्मी बॉडी को डिहाइड्रेट कर देती है, जिससे ऊर्जा शक्ति का स्तर बेहद कम हो जाता है। वहीं इस मौसम पाचन और त्वचा संबंधी समस्याएं भी आम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक पहुंचाने में कुछ खास आयुर्वेदिक नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। आप सब ने “खसखस” के बारे में जरूर सुना होगा।

आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल तमाम तरह की समस्याओं के इलाज के रूप में किया जाता है। यह एक सुगंधित घास है, जो बेहद सुगंधित होती है और इसका इस्तेमाल इत्र, साबुन और अन्य उत्पादों को बनाने में किया जाता है। वहीं आयुर्वेद में इसे इसकी औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, और इसे दवाइयों के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आज हम बात करेंगे खसखस के पानी (Khus ka pani) के फायदों के बारे में। साथ ही जानेंगे इसे किस तरह तैयार करना है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट चैताली राठौर ने खस की जड़ के पानी (Khus ka pani) के कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताएं हैं। विशेष रूप से वे इसे गर्मी के मौसम में पीने की सलाह देती हैं, तो फिर आइए जानते हैं, इस पर क्या है एक्सपोर्ट की राय।

जानिए खसखस का पानी पीने के फायदे (Khus ka pani ke fayde):

1. नेचुरल कूलेंट के रूप में काम करता है

खस की जड़ का पानी, वेटिवर घास की जड़ों से प्राप्त होता है, जो चिलचिलाती गर्मी के महीनों में ठंडक प्राप्त करने का एक प्राकृतिक और ताज़ा तरीका है। जड़ के सार से युक्त पानी में एक विशिष्ट मिट्टी की सुगंध होती है, जो फौरन ठंडक का एहसास दिलाती है। साइंस भी इसके कूलिंग प्रभाव का समर्थन करते हैं। जड़ में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे यह गर्मी के तनाव से निपटने के लिए एक आदर्श ड्रिंक बन जाता है।

Sabja seeds ke drink se karein weight loss
पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की उचित मात्रा भी पाई जाती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

2. हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखे

हाइड्रेटेड रहना बहुत ज़रूरी है, खासकर गर्म मौसम में जब शरीर पसीने के ज़रिए तेज़ी से पानी बाहर निकलता है। खस की जड़ का पानी न केवल प्यास बुझाता है बल्कि खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की आवश्यकता को पूरा करता है। सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मांसपेशियों के संकुचन और तंत्रिका संकेतन सहित विभिन्न शारीरिक कार्यों के लिए आवश्यक हैं।

इलेक्ट्रोलाइट्स का एक प्राकृतिक स्रोत प्रदान करके, खस की जड़ का पानी उचित हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। डिहाईड्रेशन और मांसपेशियों में ऐंठन और थकान जैसी संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को रोकता है।

3. त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

खस की जड़ के पानी का उपयोग स्किन केयर के लिए भी अच्छा है। जड़ का अर्क अपने कसैले और एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है, जो इसे विभिन्न त्वचा स्थितियों के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार बनाते हैं। आप चाहें तो इसे त्वचा पर सीधे लगाएं या स्किनकेयर उत्पादों में एक कंपोनेंट के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

खस की जड़ का पानी त्वचा को साफ और शुद्ध करने में मदद करता है, अतिरिक्त ऑयल को कम करता है और मुंहासे और अन्य त्वचा संक्रमणों को रोकता है। इसका ठंडा और सूदिंग प्रभाव सनबर्न और कीड़े के काटने से होने वाले जलन से राहत देता है। आप सभी इसे समर स्किन केयर में एक बेहद प्रभावी घरेलू नुस्खे के तौर पर शामिल कर सकती हैं।

4. स्वस्थ पाचन को बढ़ावा दे

गर्मी के मौसम में पाचन क्रिया पहले से असंतुलित होती है, और इसकी देखभाल बहुत जरूरी है। खस के पानी को कूलिंग प्रभाव के अलावा पारंपरिक रूप से पाचन सहायता के रूप में उपयोग किया जाता है। जड़ में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो पाचन तंत्र को शांत करते हैं और स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देते हैं।

चाहे इसे अकेले खाया जाए या भोजन के बाद पिया जाए, खस की जड़ का पानी अपच, सूजन और एसिडिटी के लक्षणों को कम कर सकता है। इसका हल्का, मिट्टी जैसा स्वाद भोजन के दौरान पिए जाने वाले मीठे या कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का एक ताज़ा विकल्प साबित हो सकता है, जो इसे पाचन स्वास्थ्य के लिए एक स्वस्थ विकल्प बनाता है।

Digestion me sudhar kre
पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

5. शरीर को आराम पहुंचाए और मन को शांत रखता है

इसके शारीरिक लाभों के अलावा, खस की जड़ का पानी अपने शांत और आराम प्रदान करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। जड़ की मिट्टी जैसी सुगंध मन और शरीर पर सुखदायक प्रभाव डालती है, जिससे तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती है। तनाव की स्थिति में आप इसके जड़ का पानी पीने के साथ-साथ इसके अरोमा की मदद से भी अपने मन को शांत कर सकती हैं।

खस की जड़ का पानी आपके शरीर को आराम पहुंचता है, और मन को शांत रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसका प्रभाव प्राकृतिक रूप से शांत है, जो इसे नींद को बढ़ावा देने और लंबे दिन के बाद तनाव से राहत पाने के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बनाता है।

जानिए जानते हैं खस के जड़ का पानी बनाने की विधि:

पहली विधि:

कांच की बोतल में 10 से 15 ग्राम खस डाल कर छोड़ दें।
इसे 3 से 4 घंटे के लिए भिगोए रखें फिर इस पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करें।
हालांकि, पीने से पहले इसे छानना न भूलें।
आप चाहें तो किसी और बोतल में वापस से नए जड़ को डालकर रख दें, और जब पहले बोतल का पानी खत्म हो जाए तो दूसरे का इस्तेमाल करें।

दूसरी विधि:

कपास की पोटली का उपयोग करें, उसमें जड़ डालकर टाइट बांध लें। फिर इसे पानी के मटके में डालकर छोड़ दें, और इसे हर दिन बदलना न भूलें।

skin care
त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

त्वचा पर टोनर की तरह इस्तेमाल करें

आप खस के पानी को त्वचा पर टोनर के रूप में अप्लाई कर सकती हैं। यदि आपकी त्वचा सूरज की किरणों से झुलस गई है, या त्वचा लाल हो गई है, यहां तक कि टैनिंग और घमौरियों को दूर करने के लिए भी इस पानी को प्रभावित त्वचा पर अप्लाई किया जा सकता है।

चलते चलते:

इसका स्वाद लाजवाब है, आपको प्रकृति के करीब महसूस होगा।
गर्मी से बचने के लिए आपके पित्त संतुलन के लिए यह अद्भुत काम करता है।
इस ठंडी जड़ी बूटी के पानी से अपने दिन की शुरुआत करें, बेहतर महसूस होगा और पूरे दिन शरीर का तापमान ठंडा रहेगा।

यह भी पढ़ें :बिस्तर पर पड़ी करवट बदलती रहती हैं? ताे इन 5 चीजों को चेक करें जो नींद खराब करती हैं

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख