scorecardresearch

बारिश के मौसम में बनाएं पौष्टिक और स्वादिष्ट राजस्थानी गट्टे की सब्जी

अपने खास स्वाद के कारण बेसन गट्टे की सब्जी रोटी, चावल, परांठा सभी के साथ पसंद की जाती है। फिर चाहें आप इसे डिनर में बनाएं या लचं में।
Updated On: 26 Jul 2021, 10:44 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
बारिश के मौसम में बनाएं गट्टे की सब्जी. चित्र : शटरस्टॉक
बारिश के मौसम में बनाएं सेमल की सब्जी. चित्र : शटरस्टॉक

राजस्थानी व्यंजनों की यह सबसे लोकप्रिय डिश है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। गट्टे मूल रूप से पके हुए बेसन के पकौड़े होते हैं, जिन्हें मसालेदार दही की ग्रेवी में मिलाया जाता है। इसे आम दिनों में आप लंच या डिनर में बना सकती हैं और घर पर मानसून के मौसम में भी इसका मज़ा लिया जा सकता है।

स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है गट्टे की सब्जी

गट्टे की सब्जी बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, क्योंकि इसमें बेसन और मसालों का एक अनूठा कॉम्बिनेशन होता है। इसमें पड़ने वाले सभी मसाले कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। इसके आटे में भी अजवाइन मिलाई जाती है। ताकि यह आसानी से पच जाए। बेसन में मौजूद न्यूट्रीएंट्स आपको बीमारियों से बचाएंगे।

गट्टे की सब्जी में ज्यादा तेल भी नहीं पड़ता है और ये आपके टेस्ट बड्स को भी संतुष्ट करेगी।

बेसन आपकी स्किन के लिए परफेक्ट है। चित्र- शटरस्टॉक।
बेसन आपके स्वास्थ्य के लिए परफेक्ट है। चित्र- शटरस्टॉक।

गट्टे की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए

सबसे पहले गट्टे के आटे के लिए:

एक कप बेसन
1 छोटा चम्मच जीरा, भुना हुआ
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 छोटा चम्मच पुदीने की पत्तियां
1 छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटी हुई
2 टेबल स्पून दही
1 कप पानी

गट्टे बनाने के लिए:

2 कप पानी
तेल

गट्टे की सब्जी में सभी मसाले पड़ते हैं. चित्र : शटरस्टॉक
गट्टे की सब्जी में सभी मसाले पड़ते हैं. चित्र : शटरस्टॉक

ग्रेवी के लिए:

1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा चम्मच घी
2 नग लाल मिर्च साबुत
4 लौंग
1 दालचीनी
2 प्याज, कटा हुआ
1/2 छोटा चम्मच नमक
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लहसुन
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच हींग
2 चम्मच धनिया पत्ती
1 कप दही
2 कप पानी

नोट : ये सामग्री 4 लोगों के लिए पर्याप्त है

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

अब शुरु करते हैं गट्टे की सब्जी बनाना

सबसे पहले:

1. एक बड़े कटोरे में बेसन, जीरा, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया पाउडर मिलाएं।
2. इसमें पुदीने के पत्ते, कटा हुआ अदरक और दही डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।
3. अब इसमें धीरे-धीरे आवश्यक मात्रा में पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
4. आटे को बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग को लंबे बेलनाकार आकार में बेल लें।

बारिश के मौसम में गट्टे की सब्जी का मज़ा लें. चित्र : शटरस्टॉक
बारिश के मौसम में गट्टे की सब्जी का मज़ा लें. चित्र : शटरस्टॉक

गट्टे तैयार करने के लिए :

1. एक पैन में पानी उबाल लें। उबाल आने पर, उबलते पानी में बेलनाकार गट्टे डालें।
2. इन्हें तब तक उबालें जब तक ये पूरी तरह से पक न जाएं। अब चाकू डालकर चैक करें कि वे ठीक से पके हैं या नहीं।
3. उन्हें कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर लंबे टुकड़ों में काट लें।

ग्रेवी तैयार करने के लिए :

1. एक भारी तले की कड़ाही में तेल और घी गरम करें। साबुत लाल मिर्च, लौंग और दालचीनी डालें। 20-30 सेकंड के लिए भूनें।
2. अब कटा हुआ प्याज डालें और नरम होने तक पकाएं।
3. नमक और हल्दी पाउडर डालें। अच्छी तरह से भूनें।
4. अब इसमें लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग का पानी और हरा धनिया डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
5. दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। तब तक पकाएं जब तक कि तेल सतह पर न दिखने लगे।
6. मिश्रण में पानी डालकर मध्यम आंच पर उबाल लें। जब ग्रेवी आधी गाढ़ी हो जाए तो इसमें गट्टे डालकर और पकाएं।
7. हल्के हाथों से गट्टे को अच्छी तरह से ग्रेवी में लेप कर लें।
8. हरी मिर्च और ताज़े हरे धनिये से गार्निश करें।
9. इस गट्टे की सब्जी को चपाती या चावल के साथ परोसिये!

यह भी पढ़ें : आज नाश्ते में क्या है – इस सवाल के जवाब में हमारे पास हैं बेसन से बनी तीन हेल्दी रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख