लॉग इन

वीगन हैं ताे हेल्दी और टेस्टी बादाम मिल्क शेक रेसिपी करें ट्राई  

यदि आप वीगन हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं, तो प्लांट मिल्क शेक ले सकती हैं। बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए फायदेमंद इस मिल्कशेक को लंच या डिनर के बाद मीठे के तौर पर भी लिया जा सकता है।
बची हुई मिठाई या बर्फी को क्रम्बल कर लें। चित्र शटरस्टॉक।
स्मिता सिंह Published: 28 Jul 2022, 09:00 am IST
ऐप खोलें

इन दिनों पशुओं के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए उनके दूध और दूध से तैयार सामग्रियों से परहेज किया जा रहा है। इनके अलावा जिन्हें पशुओं के दूध या दूध से तैयार उत्पादों से एलर्जी होती है, वे भी इनका प्रयोग नहीं करते हैं। इसके बदले में वे प्लांट से तैयार दूध का प्रयोग करते हैं। प्लांट से तैयार दूध न सिर्फ एनिमल मिल्क की तरह स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। प्लांट मिल्क के सबसे ज्यादा प्रयोग में लाई जाने वाली किस्में हैं- सोया मिल्क, आल्मंड मिल्क, ओट मिल्क, कोकोनट मिल्क, पी मिल्क, कैश्यूनट मिल्क। वीगन रेसिपी के लिए ट्राई करें बादाम मिल्कशेक रेसिपी (Almond milkshake recipe)। 

यहां हम आपको आल्मंड मिल्क से तैयार शेक के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी वीगन हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं, तो प्लांट मिल्क शेक ले सकती हैं। हम आपको यहां इसकी रेसिपी बता रहे हैं। इसे तैयार करने करने के लिए आपके पास सिर्फ हाई-स्पीड ब्लेंडर होना चाहिए। इस स्वादिष्ट क्रीमी वीगन मिल्कशेक को स्नैक्स के तौर पर खुद ले सकती हैं या बच्चों को भी दे सकती हैं।

यहां जानिए आल्मंड मिल्क कैसे तैयार करना है 

10-15 बादाम को रात भर भिगो दें। सुबह छिलका उतारकर पहले पेस्ट तैयार कर लें। फिर दो गिलास पानी और वेनिला एसेंस की कुछ बूंदें डालकर आल्मंड मिल्क तैयार कर लें।

आपके लिए कैसे फायदेमंद है बादाम का दूध 

आल्मंड मिल्क माइंड पावर को बढ़ाता है।

विटामिन ई से भरपूर यह दूध फ्री रेडिकल्स को खत्म कर कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।

बादाम दूध कोलेस्ट्राॅल लेवल को कंट्रोल रखता है।

वीगन मिल्कशेक के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 5 सामग्रियों काे शामिल किया जाता है। ये सामग्रियां किसी भी ग्रोसरी शॉप से आसानी से मिल सकती हैं।

आइस क्यूब्स : आइस क्यूब्स को आसानी से अपने फ्रिज से ले सकती हैं।

वीगन वेनिला आइसक्रीम: वीगन वनीला आइसक्रीम किसी भी शॉपिंग स्टोर पर मिल सकता है।

आल्मंड मिल्क: आल्मंड मिल्क के स्थान पर आप किसी दूसरे प्लांट मिल्क का प्रयोग कर सकती हैं। संभव है कि दूसरे प्लांट मिल्क के प्रयोग से इसका स्वाद थोड़ा बदल जाए। आल्मंड मिल्क से बना मिल्क शेक स्वादिष्ट होता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

शुगर: आप किसी भी प्रकार की चीनी जैसे कि ब्राउन शुगर, कोकोनट या केन शुगर के साथ इसे बना सकती हैं। यदि आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो शुगर फ्री का प्रयोग कर इस मिल्कशेक का मजा ले सकती हैं। स्वास्थ्य के ख्याल से ग्रेनुलेटेड या पाउडर शुगर का प्रयोग करना सही रहता है। किसी भी प्रकार के शुगर शिरप के प्रयोग से बचें।

वेनिला एसेंस : यह भी बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।

मिल्कशेक को सजाने के लिए कोको पाउडर, चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट सॉस का प्रयोग किया जा सकता है।

झटपट नोट करें प्लांट मिल्कशेक रेसिपी

हाई-स्पीड ब्लेंडर में बर्फ को क्रश करें।

एक बाउल में क्रश किए हुए आइस क्यूब्स, वीगन वेनिला आइसक्रीम, आल्मंड मिल्क, शुगर, वेनिला एसेंस को मिलाएं। इसे तब तक ब्लेंड करती रहें, जब तक कि स्मूद कन्सिस्टेंसी न मिल जाए।

गिलास में रखे गए मिल्क शेक को कोको पाउडर, चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट सॉस से सजा दें।

मिल्कशेक को चॉकलेट चिप्स से सजाया जा सकता है। चित्र:शटरस्टॉक

वीगन मिल्क शेक बच्चों तथा अन्य फैमिली मेंबर्स को दें और खुद भी लें।

यह भी पढ़ें:- वीगन हैं तो इस बार ट्राई करें पोटैटो मिल्क, हम बता रहे हें इसके फायदे 

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख