इन दिनों पशुओं के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए उनके दूध और दूध से तैयार सामग्रियों से परहेज किया जा रहा है। इनके अलावा जिन्हें पशुओं के दूध या दूध से तैयार उत्पादों से एलर्जी होती है, वे भी इनका प्रयोग नहीं करते हैं। इसके बदले में वे प्लांट से तैयार दूध का प्रयोग करते हैं। प्लांट से तैयार दूध न सिर्फ एनिमल मिल्क की तरह स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। प्लांट मिल्क के सबसे ज्यादा प्रयोग में लाई जाने वाली किस्में हैं- सोया मिल्क, आल्मंड मिल्क, ओट मिल्क, कोकोनट मिल्क, पी मिल्क, कैश्यूनट मिल्क। वीगन रेसिपी के लिए ट्राई करें बादाम मिल्कशेक रेसिपी (Almond milkshake recipe)।
यहां हम आपको आल्मंड मिल्क से तैयार शेक के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी वीगन हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं, तो प्लांट मिल्क शेक ले सकती हैं। हम आपको यहां इसकी रेसिपी बता रहे हैं। इसे तैयार करने करने के लिए आपके पास सिर्फ हाई-स्पीड ब्लेंडर होना चाहिए। इस स्वादिष्ट क्रीमी वीगन मिल्कशेक को स्नैक्स के तौर पर खुद ले सकती हैं या बच्चों को भी दे सकती हैं।
10-15 बादाम को रात भर भिगो दें। सुबह छिलका उतारकर पहले पेस्ट तैयार कर लें। फिर दो गिलास पानी और वेनिला एसेंस की कुछ बूंदें डालकर आल्मंड मिल्क तैयार कर लें।
आल्मंड मिल्क माइंड पावर को बढ़ाता है।
विटामिन ई से भरपूर यह दूध फ्री रेडिकल्स को खत्म कर कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।
वीगन मिल्कशेक के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 5 सामग्रियों काे शामिल किया जाता है। ये सामग्रियां किसी भी ग्रोसरी शॉप से आसानी से मिल सकती हैं।
आइस क्यूब्स : आइस क्यूब्स को आसानी से अपने फ्रिज से ले सकती हैं।
वीगन वेनिला आइसक्रीम: वीगन वनीला आइसक्रीम किसी भी शॉपिंग स्टोर पर मिल सकता है।
आल्मंड मिल्क: आल्मंड मिल्क के स्थान पर आप किसी दूसरे प्लांट मिल्क का प्रयोग कर सकती हैं। संभव है कि दूसरे प्लांट मिल्क के प्रयोग से इसका स्वाद थोड़ा बदल जाए। आल्मंड मिल्क से बना मिल्क शेक स्वादिष्ट होता है।
शुगर: आप किसी भी प्रकार की चीनी जैसे कि ब्राउन शुगर, कोकोनट या केन शुगर के साथ इसे बना सकती हैं। यदि आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो शुगर फ्री का प्रयोग कर इस मिल्कशेक का मजा ले सकती हैं। स्वास्थ्य के ख्याल से ग्रेनुलेटेड या पाउडर शुगर का प्रयोग करना सही रहता है। किसी भी प्रकार के शुगर शिरप के प्रयोग से बचें।
वेनिला एसेंस : यह भी बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
मिल्कशेक को सजाने के लिए कोको पाउडर, चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट सॉस का प्रयोग किया जा सकता है।
हाई-स्पीड ब्लेंडर में बर्फ को क्रश करें।
एक बाउल में क्रश किए हुए आइस क्यूब्स, वीगन वेनिला आइसक्रीम, आल्मंड मिल्क, शुगर, वेनिला एसेंस को मिलाएं। इसे तब तक ब्लेंड करती रहें, जब तक कि स्मूद कन्सिस्टेंसी न मिल जाए।
गिलास में रखे गए मिल्क शेक को कोको पाउडर, चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट सॉस से सजा दें।
वीगन मिल्क शेक बच्चों तथा अन्य फैमिली मेंबर्स को दें और खुद भी लें।
यह भी पढ़ें:- वीगन हैं तो इस बार ट्राई करें पोटैटो मिल्क, हम बता रहे हें इसके फायदे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।