scorecardresearch

Tricolors of fruits : हेल्दी लाइफ का सबसे आसान मंत्र हैं ये तीन रंग के फल

तिरंगे के तीन रंग की तरह आहार में तीन तरह के फल शामिल करने से शरीर स्वस्थ होता है। जानते हैं केसरिया, सफ़ेद और हरा रंग का फल कैसे रोगों से बचाव कर शरीर को स्वस्थ बनाता है।
Published On: 15 Aug 2023, 11:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
tricolour fruits swasth rakhte hain
तिरंगे के तीनों रंग हमें अपने आहार में रंग-बिरंगे खासकर केसरिया, सफेद और हरे रंग के फल शामिल करने का सन्देश देते हुए प्रतीत होते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

हमारे-आपके और संपूर्ण देश की शान का प्रतीक तिरंगा (National Flag) है। यह तीन रंगों (Tricolor) से सजा होता है। तीनों रंग (Saffron, White and Green color of Flag) हमें तनाव मुक्त रहने (Stress Free Life), खुद और दूसरों को खुश रखने और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा आगे बढ़ते रहने की सीख देते हैं। तिरंगे के तीनों रंग हमें स्वस्थ (Healthy Life) रहने की भी सीख देते हैं। ये हमें अपने आहार में रंग-बिरंगे खासकर केसरिया, सफेद और हरे रंग के फल शामिल करने का सन्देश देते हुए प्रतीत होते हैं। आइये जानते हैं इन तीन रंग के फलों का योगदान (Tricolours of fruits for healthy life) हमारे स्वास्थ्य में कितना हो सकता है? आहार में रंगीन फल को शामिल करना क्यों जरूरी होता है?

क्यों जरूरी है आहार में रंगीन फलों को शामिल करना (include colorful fruits in the diet)

हार्वर्ड पब्लिशिंग हेल्थ के अनुसार, फलों और सब्जियों को अपना रंग नेचुरल बायोएक्टिव कम्पाउंड फाइटोकेमिकल्स (Fruits Phytochemicals) के कारण मिलता है। यह फलों और सब्जियों को आकर्षक रंग देने के अलावा, अच्छे स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। चमकीले रंग वाले फल विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। उन फलों को जरूर खाएं, जिनमें सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं। ब्लड सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह स्वस्थ कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देते हैं और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

यहां हैं तीन रंग के फलों के खाने का महत्व (Fruits Color Benefits)

1 केसरिया या नारंगी (Saffron or Orange colour)

ओरेंज कलर के फ्रूट में संतरा के अलावा पीच (Peech), खुबानी (Apricot), आम (Mango), पपीता (Papaya), क्रेनबेरी (Cren berries) भी शामिल है। नारंगी रंग के फल विटामिन सी, विटामिन ए और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। ये प्रतिरक्षा प्रणाली (Boost Immune System) को भी बढ़ावा दे सकते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

2 सफेद रंग (White Colour Fruit)

सफेद फल के लिए नारियल (Coconut), ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit), पीयर (Pears), पाइन बेरी (Pineberry), लीची (Lychee) आदि शामिल है। सफेद फल पोटैशियम, फाइबर, बीटा-ग्लूकेन्स, लिग्नांस और एपिगैलोकैटेचिन गैलेट से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और मेटाबोलिज्म को सक्रिय करने, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए अच्छे होते हैं। इससे हार्ट हेल्थ मजबूत होता है और कैंसर की रोकथाम हो पाती है।

सफेद फल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और मेटाबोलिज्म को सक्रिय करने में मदद करते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

3 हरा रंग (Green Colour Fruit)

हरा सेब (Green Apple), अंगूर (Grapes), नींबू (Lemon), एवोकेडो(Avocado), ग्रीन प्लम (Green Plum), कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) आदि हरे रंग के फल हैं। हरे रंग के फल दिल की सुरक्षा करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और विटामिन के रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया में मदद करते हैं। हरे फल आई हेल्थ और मजबूत हड्डियों और दांतों को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है

सबसे बढ़िया हरे फल और सब्जियां

हरे फल और सब्जियां ल्यूटिन, आइसोथियोसाइनेट्स, आइसोफ्लेवोन्स और विटामिन के से भरपूर होती हैं। यह ब्लड और बोंस के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती है। शरीर को डी टोक्सिफाई करने में मदद करती है। एनर्जी और जीवन शक्ति बहाल (Tricolours of fruits for healthy life) करती है

kachhe fal ke fayde
हरे फल और सब्जियां ल्यूटिन, आइसोथियोसाइनेट्स, आइसोफ्लेवोन्स और विटामिन के से भरपूर होती हैं। चित्र:शटरस्टॉक

अंत में

इन तीनों रंगों के अलावा लाल, बैंगनी, पीला आदि कई रंगों के फल हैं, जिनमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की भरमार है। इसलिए इन्हें भी खाएं। फाइबर से भरपूर फल खाएं। हाई डाइटरी फाइबर आहार कैंसर के जोखिम और पुनरावृत्ति में कमी लाते हैं। यदि शुगर के मरीज हैं या मोटापा है, तो लो कैलोरी और लो नेचुरल शुगर वाले फलों का चुनाव करें।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

यह भी पढ़ें :- Berries for Weight Loss : ब्लू बेरी से लेकर गोजी बेरी तक यहां जानिए वेट लॉस में बैरीज के फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख