लॉग इन

ये हैं वेट लॉस के लिए 8 ऑल टाइम हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट

वजन कम करना आसान नहीं है। इसी कोशिश के बीच क्या खाना चाहिए, यह तय करना और भी मुश्किल है। इसलिए हम कुछ ऑल टाइम हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट की सिफारिश कर रहें हैं।
ब्रेकफास्ट करें। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 4 Jan 2022, 11:00 am IST
ऐप खोलें

वजन घटाना किसी तपस्या से कम नहीं है। लंबे समय तक नियमित कसरत और सख्त डाइट का पालन करने के बाद ही आप इस मिशन में सफलता हासिल करते हैं। जब तक यह दिनचर्या आपकी लाइफस्टाइल नहीं बन जाती, आप इसे बरकरार नहीं रख सकते। गलत खाद्य पदार्थ से आपकी क्रेविंग बढ़ सकती है और आप अपने वेट लॉस जर्नी की पटरी से उतर सकते हैं। 

इसलिए सही और अच्छा खाद्य पदार्थ खाने से क्रेविंग पर अंकुश लग सकता है और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे वजन कम करने में आसानी होगी। अपने दिन की स्वस्थ शुरुआत करने के लिए इन 8 स्वस्थ नाश्तों का विकल्प चुनें। ये वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

वेट लॉस के लिए हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट 

1. पोहा

पोहा आपके वेट लॉस के भरने वाला, हल्का और बढ़िया नाश्ता विकल्प है। पोहा कम कैलोरी, पचाने में आसान और एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां आपको विटामिन और मिनरल प्रदान करते हैं। पोहा स्वस्थ आंत प्राप्त करने में मदद कर सकता है, जो बदले में यह सुनिश्चित करता है कि कोई अवांछित वजन न बढ़ें। 

पोहा एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।चित्र -शटरस्टॉक

2. मूंग दाल चीला

मूंग दाल प्रोटीन का पावरहाउस है। यह हंगर हार्मोन ग्रेलिन के स्तर को कम करके भूख को कम करने में मदद करता है। इससे आप क्रेविंग के शिकार नहीं होते और इस प्रकार वजन घटाने में सहायता मिलती है। दाल को आप रातभर भिगो कर रख सकते हैं और पसंदीदा मसाले डालकर मिक्सर में पीस लें। घोल को मथ कर तवा पर चीला बनाएं। इसे हेल्दी रखने के लिए सरसो के तेल, घी या जैतून के तेल का प्रयोग करें। 

यह भी पढ़ें: डिनर में सलाद की बजाए ट्राय करें, ये लो कैलोरी मूंग दाल चीला

3. स्प्राउट्स सलाद

स्प्राउट्स उबाऊ लग सकता है, लेकिन जब कुछ सब्जियों और चाट मसाले के साथ जोड़ा जाता है, तो इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे आम तौर पर एक साइड डिश के रूप में परोसा जाता है, लेकिन आप इसे सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं। ये फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। अंकुरित मूंग प्रोटीन युक्त होता है। यह स्वस्थ और पौष्टिक सलाद आपके वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट है। 

स्प्राउट चाट प्रोटीन से भरपूर होता है। चित्र-शटरस्टॉक

4. दलिया

यह फाइबर से भरपूर भारतीय सुपरफूड है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार मीठा या नमकीन बना सकते हैं। लेकिन जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहें हों, तो इनमें सब्जियां जोड़कर पौष्टिक मूल्य बढ़ाएं। इसके अलावा आप गेहूं, जौं या अन्य अनाज का दलिया बना सकते हैं। सब फाइबर के अच्छे स्रोत है। मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने के साथ यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। 

यह भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए परफेक्ट चॉइस है दलिया, इसे आज ही करें अपने आहार में शामिल

5. अंडे

बनाने में आसान और जेब के अनुकूल, अंडे स्वास्थ्यप्रद नाश्ते के विकल्पों में से एक हैं। अंडे प्रोटीन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों जैसे सेलेनियम और राइबोफ्लेविन से भरपूर होते हैं। इसलिए उन्हें पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है।  उबले हुए, फ्राइड एग्स से लेकर ब्रेड ऑमलेट, आप नाश्ते के लिए एक से अधिक तरीकों से अंडे का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपने आहार में शामिल करें अंडे की ये स्वादिष्ट रेसिपी

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
अंडा सबसे ज्यादा पौष्टिक फूड्स में से एक है। चित्र : शटरस्टॉक

6. उपमा 

यह एक सर्वश्रेष्ठ दक्षिण भारतीय नाश्ता है! प्रोटीन से भरपूर उरद दाल और सूजी के साथ कुरकुरे सब्जियों एवं दही के साथ बनाया गया यह नाश्ता हेल्दी हैं। यह केवल वेट लॉस में फायदेमंद नहीं हैं। इसका स्वाद आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी है। ऊपर से कसा हुआ नारियल डालकर, यह और स्वादिष्ट लग सकता है।

यह भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट है सत्तू और ओट्स उपमा, हम बता रहें हैं इसकी रेसिपी

7. मिक्स वेज पराठा

पराठे को अक्सर हाई कैलोरी नाश्ता माना जाता है। लेकिन केवल आलू, गोभी या किसी एक प्रकार की सब्जी या अधिक मक्खन के इस्तेमाल से यह अनहेल्दी हो सकता है। इसलिए आप मिक्स वेज पराठा यह वेजिटेबल पराठा रेसिपी निश्चित रूप से ट्राईकर सकते हैं। यह आपको पोषण और स्वाद का संतुलन एक साथ देगा! इसे दही, चटनी या आचार के साथ परोसें और कुछ ही समय में पौष्टिक नाश्ते का आनंद लें।

यह भी पढ़ें: अगर आपने सर्दियों में गाजर का पराठा नहीं बनाया, तो क्या बनाया! यहां है इंस्टेंट रेसिपी

स्टफ्ड पराठा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। चित्र:शटरस्टॉक

8. इडली

इडली हल्की, पौष्टिक और संपूर्ण है। इसलिए दिन की शुरुआत के लिए यह नाश्ते का एक लोकप्रिय विकल्प है। इडली को नारियल की चटनी, सांबर के साथ खाएं। रवा इडली, चावल की इडली या सब्जियों के साथ फ्राइड इडली नाश्ते और स्वाद में बदलाव ला सकता है। 

तो लेडीज, अपने फिटनेस रूटीन के साथ हेल्दी डाइट के लिए इन स्वादिष्ट नाश्तों को ट्राई करें। 

यह भी पढ़ें: आपको भी याद आती है बचपन की नानखटाई? तो इस रेसिपी से घर पर ही प्रेशर कूकर में बनाएं

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख