scorecardresearch

हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं ये 5 हार्ट फ्रेंडली फूड्स, जानिए कैसे करते हैं काम

आहार को पौष्टिक बनाने से शरीर मज़बूत बनता है और बॉडी में रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ने लगती है। जानते है कि वो कौन से खाद्य पदार्थ है, जिनके सेवन से हार्ट संबधी समस्याओं का खतरा टल जाता है।
Updated On: 20 Oct 2023, 09:03 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Heart Healthy foods apke heart ki life badha sakte hain
हृदय स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग तरह के डाइट प्लान का गहनता से मूल्यांकन करना जरूरी है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

खान पान की छोटी मोटी गलतियां हमारे हार्ट को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके चलते शरीर हृदय रोगों की चपेट में आने लगता है। नतीजन शरीर में हार्ट अटैक (Heart attack), स्ट्रोक (stroke) और हाईपरटेंशन (Hypertension) का खतरा बढ़ने लगता है। दिन से जुड़े रोगो से मुक्ति पाने के लिए हम कई प्रकार की डाइटस को फॉलो करते हैं। आहार को पौष्टिक बनाने से शरीर मज़बूत बनता है और बॉडी में रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ने लगती है। दिनों दिन हार्ट संबधी समस्याओं के बढ़ने से हर उम्र के लोग इसका शिकार हो रहे हैं। जानते है कि वो कौन से खाद्य पदार्थ (Heart friendly foods) है, जिनके सेवन से हार्ट संबधी समस्याओं का खतरा खुद ब खुद टल जाता है।

हार्वर्ड युनिवर्सिटी के मुताबिक हृदय रोग के जोखम से बचने के लिए हमें आहार में मौसमी फल, सब्जियां, होल ग्रेन, नट्स, मछली समेत वेजिटेबल ऑयल का प्रयोग करना चाहिए। रिसर्च के मुताबिक वे लोग जो इस डाइट प्लान को फॉलो करते हैं। उनमें हृदय रोग का खतरा 31 फीसदी और डायबिटीज़ का खतरा 33 फीसदी और स्ट्रोक का जोखिम 20 फीसदी कम होने लगता है।

आपके दिल का रखता है खास ध्यान, चित्र:शटरस्टॉक

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन की एक रिसर्च के मुताबिक प्लांट बेस्ट प्रोटीन रिच फूड हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर हेल्दी और मज़बूत बना रहता है। दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का जोखिम सैचुरेटेड फैटस के चलते बढ़ने लगता है। ऐसे में आहार में पोषण की अधिकता आवश्यक है।

जानते हैं वो फूडस जो हार्ट की सेहत का रखते हैं ख्याल

1. अखरोट करे कोलेस्ट्रॉल को कम

दिनभर में मुट्ठी भर अखरोट खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है। इसकी मदद से हार्ट की आर्टरीज़ को सूजन की समस्या से बचाया जा सकता है। अखरोट में फाइबर, ओमेगा 3 और हेल्दी फैट्स यानि मोनोअनसैचुरेटिड फैट्स मौजूद होते हैं। इनकी मदद से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटने लगता है। अखरोट को आप भिगोकर खा सकते हैं। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

इनकी मदद से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटने लगता है।चित्र : शटरस्टॉक

2. संतरा ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित

विटामिन सी से भरपूर संतरे में पोटेशियम की मात्रा और कोलेस्ट्रॉल फाइटिंग फाइबर पेक्टिन पाया जाता हैं। इन तत्वों की मदद से शरीर में ब्लड प्रेशर के लेवल को मेंटेंन करने में फायदा मिलता है। इसके नियमित सेवन से न केवल ब्लड वैसल्स को बूस्ट किया जा सकता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या की रोकथाम की जा सकती है।

3. अलसी है लाभदायक

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से न केवल शरीर में ब्लड का फ्लो नियमित होने लगता है बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ने से रोकता है। 1 से 2 चम्मच भुने हुए अलसी के बीज खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ रहता है। शरीर में फाइबर और फाइटोकेमिकल्स की कमी को पूरा करने वाले इस सुपरफूड को आप योगर्ट, ओट्स और रेसिपीज़ में भी एड कर सकते हैं।

flax seed
हृदय की समस्याओं से भी राहत दिलाने में मददगार हैं अलसी के बीज। चित्र: शटरस्टॉक

4. लो फैट योगर्ट

इसके सेवन से हार्ट फ्रेंडली प्रोटीन की प्राप्ति होती है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैगनीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससें हमारी हड्डियों को भी मज़बूती मिलती है। इससे शरीर में फैट्स की मात्रा कम होती है। इसके नियमित सेवन से हार्ट रेट भी नियंत्रित रहता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

5. गहरे हरे रंग की सब्जियां

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर गहरे हरे रंग की सब्जियांं में नाइट्रेट प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। जो ब्लड वैसल्स को खोलने में मददगार साबित होती है। इसके चलते ऑक्सीजन रिच ब्लड आपके हार्ट तक आसानी से पहुंच पाता है। इसके लिए आपको रूटीन में लैटयूस, पालक, सरसों का साग और मेथी का सेवन करना चाहिए। इन्हें मील में शामिल करने से शरीर में आयरन और फाइबर की कमी भी पूरी हो जाती है।

ये भी पढ़ें- कब्ज और डिहाइड्रेशन से परेशान हैं तो रोज़ खाएं एक नाशपाती, एक्सपर्ट बता रहीं हैं इस सुपरफूड के फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख