scorecardresearch

हेल्‍दी हार्ट और लंबी उम्र चाहिए तो अपनाएं मेडिटेरेनियन डाइट, जानें इसके कारण

मेडिटेरेनियन डाइट, पिछले कुछ वर्षों से, दुनिया भर में लोकप्रिय हुई है। इसे दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह, वजन घटाने और समय से पहले मौतों की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट माना जा रहा है।
Updated On: 11 Oct 2023, 04:44 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
मेडिटेरेनियन डाइट, पिछले कुछ वर्षों से, दुनिया भर में लोकप्रिय हुई है। इसे दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह, वजन घटाने और समय से पहले मौतों की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट माना जा रहा है। चित्र : शटरस्टॉक

बुरी खाद्य आदतों के साथ मिलकर एक अनुचित जीवनशैली अक्सर हमारे स्वास्थ्य पर खतरा पैदा कर देती है और हृदय सहित हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करती है। इसलिए, एक ऐसा आहार चुनना महत्वपूर्ण है जो हमें स्वस्थ रहने में मदद कर सके। इसमें भूमध्य सागरीय आहार यानी मेडिटेरेनियन डाइट को अब तक सर्वोत्‍‍‍‍तम माना जा रहा है।

कई अध्ययनों से पता चला है कि मेडिटेरेनियन डाइट  अच्छे पोषण के साथ-साथ हेल्‍दी हार्ट के लिए भी बेहतर है। खास बात यह कि यह बेहद स्वादिष्ट भी है।

हार्वर्ड टीएच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने भूमध्यसागरीय आहार को खाने का एक स्वस्थ पैटर्न माना है जो हृदय रोगों की रोकथाम में योगदान कर सकता है।

ओपन इंफ्लामेशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि:

इंडो-भूमध्यसागरीय शैली आहार का सेवन करने से पूर्व प्री हार्ट फैलियर, हार्ट फैलियर और कार्डियक अरेस्‍ट की संभावना कम हो सकती है।

अध्ययन में पाया गया कि मेडिटेरेनियन स्‍टाइल डाइट में सभी प्रकार के पोषक तत्‍व मौजूद रहते हैं। जो शरीर के सभी हिस्‍सों के लिए जरूरी पोषक तत्‍व प्रदान करती है। इसमें फ्लैवोनोइड्स और ओमेगा -3 फैटी एसिड समृद्ध आहार के हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सुरक्षा प्रदान करते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है।

भूमध्य आहार क्या है?
भूमध्य शैली का आहार फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां, नट, बीज, आलू, जैतून का तेल, मछली, साथ ही पोल्ट्री आधारित खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
Mediterranean diet for sharper brain
मेडिटेरेनियन डाइट रिच और हेल्‍दी होती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

यह आहार, पिछले कुछ वर्षों से, दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया है क्योंकि इसे दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह, वजन घटाने और समय से पहले मौतों की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट माना जाता है।

और भी हैं मेडिटेरेनियन डाइट के स्वास्थ्य लाभ
जो लोग इस आहार का पालन करते हैं और शारीरिक रूप सेे सक्रिय रहतेे हैैं, वे उल्लेखनीय स्वास्थ्य लाभ लेते हैं।

हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है

कई अध्ययनों से पता चला है कि भूमध्यसागरीय आहार शरीर को स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है और उच्च रक्तचाप के साथ-साथ हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है।

Mediterranean diet
यह दिल और मस्तिष्क के लिए अच्छा है। चित्र : शटरस्टॉक

जब आप मेडिटेरेनियन शैली के आहार पर होते हैं, तो आप परिष्कृत रोटी, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और लाल मांस की खपत को सीमित करते हैं। इन खाद्य पदार्थों से बचकर, आप अपने आप को  दिल की बीमारियों और स्ट्रोक से दूर रख रहे हैं।

मधुमेह के जोखिम को कम करती है: नेपल्स के द्वितीय विश्वविद्यालय द्वारा एक अध्ययन से पता चलता है कि एक भूमध्य आहार को अपनाने से टाइप 2 मधुमेह को रोकने में मदद मिल सकतीहै। यह भी निष्कर्ष निकाला है कि कम कार्बोहाइड्रेट, मेडिटेरेे‍नियन-शैली आहार उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें चिकित्सकीय रूप से मधुमेह होने की पुष्टि की गई है।

यह पाचन में मददगार है: यहआहार फाइबर में समृद्ध होता है जो धीरे-धीरे पचता है और रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि को रोकता है। यह आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में भी मदद करता है।

अल्जाइमर का धीमा विकास: वैज्ञानिकों का सुझाव है कि जो लोग भूमध्य आहार का सेेवन करते हैं, उनके अल्जाइमर रोग की प्रगति में तीन और डेढ़ साल की देरी देखी गई।

पार्किंसंस रोग के कम जोखिम: मूवमेंट डिस्‍ऑर्डर  पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के

शोधकर्ताओं ने पाया है कि इस आहार की मदद से  करता है उम्रदराज लोगों में prodromal पार्किंसंस रोग की संभावना कम हुई। इस आहार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की बड़ी मात्रा कोशिकाओं की हानि को रोकती है, जिससे पार्किंसंस रोग का जोखिम कम होता है।

तो, अब आप जान गई होंगी कि मेडिटेरेनियन डाइट सिर्फ अपने स्‍वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत लाभ में भी बहुत खास है। इसमें कुछ सबसे घातक बीमारियों को रोकने की शक्ति है और पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। तो हेल्‍दी रहने के लिए इस डाइट को फॉलो करना बुरा आ‍इडिया नहीं है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख