scorecardresearch facebook

जानिए क्या आपको अपने दैनिक आहार में स्टेविया शामिल करना चाहिए या नहीं

हालांकि स्टीविया फायदेमंद है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं। इसलिए, पहले इसके बारे में सबकुछ जानें और फिर इस्तेमाल करें!
stevia ke bare me apko sab kuchh jan lena zaruri hai
स्टेविया का सेवन करने से पहले आपको इसके बारे में जान लेना जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक
Updated On: 30 Oct 2023, 12:00 pm IST

यदि आप मीठे से प्यार करती हैं, मगर इससे मिलने वाली कैलोरी से नफरत करती हैं, तो यकीनन आपके लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर बहुत मायने रखते हैं! आज बाजार में उपलब्ध कई प्रकार के आर्टिफिशियल स्वीटनर उपलब्ध हैं, जिसमें स्टीविया सबसे प्राकृतिक और बिना कैलोरी वाले स्वीटनर में से एक है। स्टीविया का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इसका स्वाद असली चीनी की तरह मीठा होता है और इसके बावजूद, यह आपके शुगर लेवल के स्तर में वृद्धि का कारण नहीं बनती है।

स्टीविया क्या है?

स्टीविया दक्षिण अमेरिका का मूल निवासी पौधा है जो सैकड़ों वर्षों से प्राकृतिक चीनी के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है। आज, उच्च शुद्धता वाले स्टीविया लीफ एक्सट्रेक्ट के रूप में जीरो-कैलोरी स्टेविया का उपयोग विश्व स्तर पर खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में किया जा रहा है। मगर क्या आप स्टीविया के लाभों के बारे में जानते हैं? यह स्वस्थ प्राकृतिक स्वीटनर कुछ सामान्य बीमारियों के लिए आपके स्वास्थ्य जोखिम को कम कर सकता है।

जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड में 2017 के एक लेख के अनुसार, स्टेविया में एंडोक्राइन रोग जैसे मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप का इलाज करने की क्षमता है। स्टेविया से जुड़े कई स्वास्थ्य लाभ हैं। उनमें से कुछ हैं:

1. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करे

चूंकि चीनी रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को काफी बढ़ा देती है, इसलिए इसे स्टेविया जैसे नॉन-ग्लाइसेमिक स्वीटनर के साथ बदलने से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

diabetes me aap stevia le sakti hai
स्टेविया डायबिटीज में मददगार हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

एक अध्ययन से पता चला है कि स्टेविया का रक्त शर्करा, इंसुलिन के स्तर और रक्तचाप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। जिन लोगों ने स्टीविया का सेवन किया, उनमें भोजन के बाद इंसुलिन का स्तर उन लोगों की तुलना में कम था।

2. वजन घटाने के लिए अनुकूल

मोटापा और वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। स्टीविया एक नॉन-न्यूट्रीटिव स्वीटनर है। स्टेविया में चीनी नहीं होती है और इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। हालांकि हमें वजन घटाने के लिए स्टेविया के लाभ का समर्थन करने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।

3. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे

2009 के एक अध्ययन के अनुसार, स्टीविया की पत्ती का पाउडर कोलेस्ट्रॉल को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। अध्ययन में भाग लेने वालों ने एक महीने तक रोजाना 20 मिलीलीटर स्टीविया का सेवन किया। अध्ययन में पाया गया कि स्टीविया ने कुल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल (“खराब”) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को बिना किसी नकारात्मक दुष्प्रभाव के कम किया। यह एचडीएल (“अच्छा”) कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाती है। यह हृदय रोग के जोखिम को कम करती है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

मगर स्टीविया के कुछ स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में जान लेना भी जरूरी है 

यदि आप अपने और अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए या वजन घटाने के लिए स्टीविया जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग कर रही हैं, तो उस निर्णय पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार, स्टीविया को सुरक्षित माना जाता है।

लेकिन कई अध्ययनों ने संभावित दुष्प्रभावों की पहचान की है। इस बात की चिंता बढ़ रही है कि कच्ची स्टीविया जड़ी बूटी आपके गुर्दे, प्रजनन प्रणाली और हृदय प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकती है। यह रक्तचाप को बेहद निम्न स्तर तक भी गिरा सकता है या रक्त शर्करा को कम करने वाली दवाओं के साथ रियेक्ट कर सकती है।

apke liye healthy nahi hai sugar free pills
चीनी बुरी है, पर उससे भी ज्यादा बुरी हैं शुगर फ्री पिल्स। चित्र: शटरस्टॉक

हालांकि स्टेविया को मधुमेह वाले लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जिन ब्रांड में डेक्सट्रोज या माल्टोडेक्सट्रिन होते हैं, उन्हें सावधानी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

2019 के एक अध्ययन के अनुसार स्टेविया या नॉन- न्यूट्रीटिव स्वीटनर ग्लूकोज इंटोलरेंस और चयापचय संबंधी विकारों को प्रेरित कर सकते हैं।

कुछ स्टीविया उत्पादों में शुगर अल्कोहल भी होता है। शुगर अल्कोहल के प्रति संवेदनशीलता वाले लोग सूजन, पेट में ऐंठन, मतली और दस्त का अनुभव कर सकते हैं, हालांकि एक प्रकार की शुगर अल्कोहल, एरिथ्रिटोल, में दूसरों की तुलना में लक्षणों का कम जोखिम होता है। जब तक स्टेविया अत्यधिक शुद्ध और कम मात्रा में उपयोग किया जाता है, तब तक इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा। तो इसका आनंद लें!

यह भी पढ़ें – आपकी हार्ट हेल्थ के लिए धीमा ज़हर हैं ये 5 टेस्टी लगने वाली चीजें, आज ही से कर दें डाइट से बाहर

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख