ये छोटी सी किशमिश आपको बचाएगी जंक फूड की क्रेविंग से

कभी चिप्स और वेफर्स, तो कभी नम‍कीन भुजिया और बर्गर, अगर आप भी दिन भर अपनी खाते रहने की आदत से परेशान हैं, तो ये छोटी सी किशमिश आपको इस समस्या से बचा सकती है।
kishmish ke fayde
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है किशमिश। चित्र : शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 21 Dec 2020, 21:29 pm IST
  • 71

हम में से आजकल ज्यादातर की कहानी यही है। दिन भर कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं और भूख है कि खत्म ही नहीं होती। उस पर डबल चीज़ बर्गर और चिप्स तो हाथ से छूटते ही नहीं। पर इसका खामियाजा आपके पेट को भुगतना पड़ता है और कमर पर दिखने लगते हैं कुछ एक्ट्रा टायर। आप भी अगर फूड क्रेविंग से बचना चाहती हैं तो एक बार किशमिश पर भरोसा करके देखें।

किशकिश के गुणों का बखान हमारे पुरखे भी करते रहे हैं। यही वजह है कि ड्राई फ्रूट ट्रे से लेकर खीर तक में किशमिश एक जरूरी सामग्री है। अब साइंस ने प्रूव किया है कि यह छोटी सी किशमिश आपको बार-बार होने वाली फूड क्रेविंग से भी बचा सकती है। खास बात यह कि ये आपकी वेटलॉस की यात्रा को भी बहुत आसान और कामयाब बना देगी।

बुरी नहीं है फूड क्रेविंग

असल में पारंपरिक तौर पर हमारे दिन भर के आहार को तीन मील और दो स्नै‍क्स में बांटा जाता है। यह हमारे शरीर को दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी अकसर छोटी-छोटी भूख लगती है। यह हमारे शरीर के पाचक एंजाइम्स के कारण होता है। फूड क्रेविंग बुरी नहीं है, बल्कि यह आपको तरोताजा बनाए रखने में भी मददगार है।

फूड क्रेविंग बुरी नहीं है, बुरा है आपका चुनाव। चित्र: शटरस्‍टाॅॅक

गलत है आपका चुनाव। अगर आप इस समय आप नमकीन, भुजिया, चॉकलेट, बर्गर या चिप्स खाने की बजाए उसे हेल्दी फूड से रिप्लेस कर दें, तो आपकी काफी सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

किशमिश पर करें भरोसा

अगर आपको बार-बार भूख लगती है तो आप इसके लिए किशमिश पर भरोसा कर सकती हैं। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. लेस्ली कॉर्न के मुताबिक सिर्फ एक किशमिश खाने से आप अपनी फूड क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं। यह आपको वेट लॉस में भी मदद करेगी।

कैसे करें किशमिश का सेवन

लेस्ली बताते हैं कि अकसर लोग किसी भी चीज को मुट्ठी में भरकर खाने की आदी होते हैं। जबकि यह गलत तरीका है। फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए आप किशमिश को धीरे-धीरे खाएं। इसे खाने में आपको तकरीबन 5 मिनट का समय लगेगा। इस तरह आप माइंडफुल ईटिंग की आदत को अपना पाएंगे और आपको अहसास होगा कि आप खाने में अनावश्यक जल्दी कर रहे थे।

पोषक तत्वों से भरपूर है किशमिश

किशमिश में नेचरूली शुगर और विटामिन होते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप डायबिटिक हैं, तो बेहतर है कि आप किशमिश को रात में भिगोकर खाएं। इससे लो ब्लनड प्रेशर में भी मदद मिलती है।

  • 71
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख