वजन घटाना चाहती हैं? तो अपने आहार में शामिल करें तोरई की सब्‍जी और फर्क देखें

वजन घटाने से लेकर बेदाग त्वचा तक, तोरई की ये सादा सी सब्‍जी आपको बेेमिसाल फायदे दे सकती है।
turai ke fayde
तोरई ब्लड शुगर कम करती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 21 Dec 2020, 21:09 pm IST
  • 93

तोरी, तोरई या तुरई शायद ही किसी को पसन्द हो, सादी बोरिंग सी सब्जी। घर में बन भी जाये तो हम सभी नखरे करने लगते हैं। माना कि यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट नहीं हो सकती, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आपको अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

हम आपको बताएंगे क्यों तोरई आपके आहार का हिस्सा होनी चाहिये ताकि आप यह पांच फायदे पा सकें।

1. वजन घटाने में कारगर है तोरई

यकीन नहीं हो रहा? जो सब्जी आप खाने से बचती थीं, वह आपके वेट लॉस को बढ़ावा देती है। तोरी में कैलोरी कम होती हैं और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपका पेट लम्बे समय तक भरती है और कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ाती। पेट कम करने के लिए भी तोरी मददगार है।

2. ब्लड शुगर नियंत्रण

यह तोरी का एक और चमत्कारी फायदा है। तोरी इंसुलिन को नियंत्रित करती है, जिससे खून में शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। तोरी में पेप्टाइड और एल्कलॉइड होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इससे शरीर में शुगर लेवल एकदम से बढ़ता नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे अब्सॉर्ब होता है।

तोरई आपका ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल रखती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. इम्युनिटी बढ़ाती है तोरी

अक्सर लिवर इंफेक्शन या पेट में कीड़े हो जाते हैं, तो कारण है इंफ्लामेशन और कमजोर इम्युनिटी। चिंता की बात नहीं है, क्योंकि तोरी आपकी इन समस्याओं को दूर कर सकती है। तोरी में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, रिबोफ्लेविन और जिंक होता है जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है। यही नहीं तोरी इंफ्लामेशन को कम करने में भी कारगर है।

4. एनीमिया को दूर रखती है

यह चिंता की बात है कि आजकल हर दूसरी महिला एनीमिया की शिकार है। एनीमिया यानी आयरन की कमी जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। एनीमिया में थकान और कमजोरी हर वक्त रहती है। दरसल आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने का काम करता है। आरबीसी के लिए विटामिन बी12 की भी आवश्यकता होती है।

तोरई आपको एनीमिया से भी बचा सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

तोरी विटामिन बी12 का महत्वपूर्ण स्रोत है, जो आपको एनीमिया से बचाती है।

5. त्वचा में चमक लाती है तोरई

क्या आप जानती हैं कि आपके चेहरे पर नजर आने वाली अधिकतर समस्याओं का कारण आपका पेट होता है। पेट खराब होने पर चेहरे पर दाने, मुंहांसे, बेजान त्वचा इत्यादि समस्या होती हैं।
पेट के लिए तोरी बहुत फायदेमंद है। हफ्ते में दो बार तोरी खाने से पेट साफ रहता है और चेहरे पर कोई स्किन प्रॉब्लम नहीं होती। दो से तीन हफ्तों में आपको यह फर्क खुद नजर आएगा।
तो अब जब आप जानती हैं कि तोरी कितनी फायदेमंद है, तो तोरी को अपनी डाइट में शामिल करें और लाभ उठाएं।

  • 93
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख