लॉग इन

इन 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करें अपने सप्ताह की शुरूआत, मूड और सेहत दोनों रहेंगे फिट

सुबह आपका नाश्ता हेल्दी होने के साथ ऐसा होना चाहिए जो आपको दिन भर एनर्जी प्रदान कर सके। आज ऐसे ही फूड के बारे में बताने वाले हैं जो आपको एनर्जी देंगे।
नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो आपको दिन भर एनर्जी दे। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Published: 16 Aug 2021, 08:00 am IST
ऐप खोलें

ब्रेकफास्ट दिन की पहली मील होती है और इसका हेल्दी होना बहुत आवश्यक है। ताकि आपको पूरा दिन हेल्दी खाने की प्रेरणा मिलती रहे। हम पूरी रात भूखे रहते हैं। इसलिए सुबह उठने के बाद हमें बहुत थका हुआ महसूस होता है। थोड़ी सी भी एनर्जी महसूस नहीं होती। वर्कआउट के बाद तो सुबह का नाश्ता चुनते समय और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। आपको सुबह कुछ ऐसा खाना चाहिए, जो लाइट भी हो, हेल्दी भी हो और एनर्जी भी दे। 

एक्सपर्ट के अनुसार

कोलंबिया एशिया अस्पताल में डायटिशियन अदिति शर्मा बताती हैं कि हमारे दिन का पहला और सबसे जरूरी मील होता है नाश्ता। यह रात के आखिरी मील के 8-9 घंटे बाद खाया जाता है। आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए ग्लूकोज सप्लाई की पूर्ति करता है। साथ में जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी देता है। इसलिए ब्रेकफास्ट स्किप करने की गलती न करें।

तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही हेल्दी फूड्स के बारे में जो आपको पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रखेंगे 

1 दलिया

दलिया खाने में बहुत लाइट होता है। यह वजन कम करने के लिए तो और अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसमें कैलोरीज़ कम होती हैं। दलिया में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है। जो आपको ज्यादा समय तक भूख नहीं लगने देती है। आपको एनर्जी भी उपलब्ध करवाती है। दलिया में मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा होता है। जिससे आपका सारा खाना अच्छे से पच सकता है।

यह भी पढ़ें- FREEDOM : गैस और एसिडिटी से चाहिए आज़ादी, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

2 परांठा और दही

सुबह-सुबह परांठा खाना किसे पसंद नहीं होता है। यह एक अच्छी फुल मील है। हां परांठा लाइट नहीं होता, लेकिन इससे आपको कई तरह के पोषण मिल सकते हैं। खास कर अगर आप दाल या मिक्स सब्जियों का परांठा खाती हैं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह बहुत ही एनर्जी से भरपूर और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।

3 पोहा

पोहे को एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है। यह बहुत ही सेहतमंद भी है। अगर आप इससे और अधिक पोषण पाना चाहती हैं तो इसमें कुछ अच्छी खासी सब्जियां शामिल कर सकती हैं। यह आपको ऊर्जा से भी भरपूर रखता है। यह बहुत लाइट वेट भी होता है। जिससे आपका वजन अधिक नहीं बढ़ता।

पोहा एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।चित्र -शटरस्टॉक

4 बेसन का चीला

बेसन के चीले में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप इसे धनिया और पुदीना की चटनी के साथ खाती हैं तो आपका पेट पूरी तरह से भर जायेगा। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह आराम आराम से पचता है। जिससे आपका पेट कई घंटों तक भरा रहता है। 

5 इडली और सांभर 

अगर आपको साउथ इंडियन फूड पसंद है तो इडली और सांभर ट्राई कीजिए। सांभर आपको बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन देता है। जिससे आपको एनर्जी मिलती है। इन दोनों चीजों के कॉम्बो से आपको हेल्डी कार्ब्स और प्रोटीन का एक अच्छा मिश्रण मिलता है। 

तो यह थे कुछ ब्रेकफास्ट ऑप्शन जो कम समय में ही बन जाते हैं। सुबह एनर्जी पाना आपके लिए बहुत आवश्यक होता है क्योंकि यही आपके पूरे दिन की गतिविधियों को तय करता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रोल फ्री मखाना या लोटस सीड्स हैं आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख